• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, September 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Stock Market: Stock Market में गिरावट का भूकंप, खुलते ही धड़ाम हुआ बाजार, Sensex 600 अंक टूटा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 7, 2025
in देश
Stock Market: Stock Market में गिरावट का भूकंप, खुलते ही धड़ाम हुआ बाजार, Sensex 600 अंक टूटा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

शुक्रवार की सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए झटका लेकर आई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मार्केट खुलते ही जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 600 अंक लुढ़ककर 82,720 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 160 अंक गिरकर 25,348 के आसपास ट्रेड कर रहा है।

 

READ ALSO

Road Accident: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर से 9 लोगों की मौत

Indigo flight: टिश्यू पेपर पर ‘बम’ का मैसेज, IndiGo फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गुरुवार को मार्केट में हल्की तेजी के बाद निवेशकों को उम्मीद थी कि शुक्रवार को बाजार संभलेगा, लेकिन वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने घरेलू बाजार का मूड बिगाड़ दिया। आईटी, बैंकिंग और मेटल शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला है। इसके अलावा एफआईआई की लगातार बिकवाली से बाजार पर दबाव बना हुआ है।

 

इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

आज शेयर बाजार में कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे पेश करने वाली हैं। जिनमें बजाज ऑटो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, नालको, नायका, एजिस लॉजिस्टिक्स, एस्ट्राजेनेका फार्मा, डिविस लेबोरेटरीज, जेएसडब्ल्यू सीमेंट, कल्याण ज्वैलर्स, पेट्रोनेट एलएनजी, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, सिग्नेचर ग्लोबल, स्पाइसजेट, टोरेंट फार्मा, ट्रेंट, यूएनओ मिंडा और वीए टेक वाबाग जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। निवेशकों की नजर इन सभी स्टॉक्स पर टिकी रहेगी।

 

 

आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारती एयरटेल: सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगटेल भारती एयरटेल में अपनी 0.8% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। इस डील का ब्लॉक साइज करीब ₹10,300 करोड़ होगा और इसका फ्लोर प्राइस ₹2,030 प्रति शेयर तय किया गया है।

टीवीएस मोटर कंपनी: टीवीएस मोटर कंपनी ने एक्सेल इंडिया VIII (मॉरीशस) और एमआईएच इन्वेस्टमेंट्स वन बीवी के साथ एक समझौता किया है। कंपनी अपने शहरी मोबिलिटी प्लेटफॉर्म रैपिडो में हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इस डील की कुल वैल्यू ₹288 करोड़ बताई जा रही है।

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL): रेल विकास निगम ने मध्य रेलवे के ₹272 करोड़ के एक प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली (L1 बिडर) लगाई है। अगर कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट मिलता है, तो इससे इसके ऑर्डर बुक में मजबूत बढ़ोतरी हो सकती है।

एनबीसीसी इंडिया: एनबीसीसी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की रियल एस्टेट कंपनी गोल्डफील्ड्स कमर्शियल्स के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है। यह एमओयू रियल एस्टेट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को लेकर किया गया है, जिससे कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर मिल सकते हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को बड़ी राहत मिली है। एनसीएलटी, नई दिल्ली ने इसकी सहायक कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात के मारुति सुजुकी इंडिया में विलय योजना को मंजूरी दे दी है। इससे कंपनी के उत्पादन और संचालन में समन्वय बढ़ने की उम्मीद है

Related Posts

देश

Road Accident: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर से 9 लोगों की मौत

September 10, 2026
देश

Indigo flight: टिश्यू पेपर पर ‘बम’ का मैसेज, IndiGo फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
देश

lalu prasad yadav: IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव की मुश्किलें बढ़ी, तेजस्वी-राबड़ी देवी समेत 9 लोगों पर आरोप तय

September 10, 2026
देश

China Ship Accident: कार्गो जहाज में लगी भीषण आग, 20 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत, पांच लापता

September 10, 2026
देश

BRICS: BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी के साथ हो सकती है द्विपक्षीय बैठक

September 10, 2026
देश

Gandhinagar building collapse: बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरने से 10 से ज्यादा मजदूर मलबे में दबे

September 10, 2026
Next Post
Greater Noida News: 50 से ज्यादा झोपड़ियों में लगी भीषण आग, बम की तरह फटने लगे सिलिंडर, कई लोग झुलसे

Greater Noida News: 50 से ज्यादा झोपड़ियों में लगी भीषण आग, बम की तरह फटने लगे सिलिंडर, कई लोग झुलसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

कोर्ट ने व्यवसायी को सुनाई कड़ी सजा

May 20, 2022

नाबालिग बालिका को भगा ले जाने में सहयोगी रहा आरोपी गिरफ्तार….. मुख्य आरोपी सहित उसके एक सहयोगी को पहले ही भेजा गया था जेल

May 15, 2022
YEIDA Plot Scheme 2025: आम आदमी को बड़ा झटका; यहां प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी दरें; जानिए क्या होगा नया रेट?

YEIDA Plot Scheme 2025: आम आदमी को बड़ा झटका; यहां प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी दरें; जानिए क्या होगा नया रेट?

March 21, 2026
CG Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से, जानिए कितना अंक का होगा एग्जाम

Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी।

January 21, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Road Accident: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर से 9 लोगों की मौत
  • Chhattisgah news: CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, ‘हनुमान अंश’ फिल्म हुई टैक्स फ्री!
  • CG Rape Case: दुर्ग में छह साल की मासूम भतीजी के साथ बलात्कार और हत्या के जुर्म में चाचा को सजा-ए-मौत, कोर्ट ने सुनाया फैसला

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In