• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, March 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

भारत का वो गीत, जिसे सुनकर अंग्रेजों के खड़े हो जाते थे कान, किसी के गाने और छापने पर भी लगा था बैन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 7, 2025
in देश
भारत का वो गीत, जिसे सुनकर अंग्रेजों के खड़े हो जाते थे कान, किसी के गाने और छापने पर भी लगा था बैन
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

आज भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को 150 साल हो गए हैं। 1875 के उस ऐतिहासिक दिन से लेकर आज तक, यह गीत न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम का नारा बना, बल्कि अंग्रेजों के कानों में जहर की तरह घुल गया था। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत, जो मातृभूमि की आराधना का प्रतीक है। इसे सुनते ही ब्रिटिश अफसरों के कान खड़े हो जाते थे। अंग्रेजों द्वारा वंदे मातरम् गीत को गाने या छापने पर भी बैन लगा दिया गया था। तब यह गीत लाखों भारतीयों के खून में उबाल भरता रहा।

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने की इस गीत की रचना

7 नवंबर 1875 को बंगाल के नैयहाटी गांव के रहने वाले बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने संस्कृत और बंगाली के मिश्रण में ‘वंदे मातरम्’ की रचना की थी। यह छह छंदों वाला भजन मूल रूप से उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ का हिस्सा था, जो 1882 में प्रकाशित हुआ था। इस उपन्यास में सन्यासी विद्रोह की कहानी के माध्यम से बंकिम ने भारत को मां दुर्गा के रूप में चित्रित किया था। इसमें सुफलाम्, सुफलाम्, मलयजशीतलाम्…। यह गीत गुलामी की जंजीरों में जकड़े भारत को समृद्धि और शक्ति का सपना दिखाता था।

READ ALSO

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

रवींद्रनाथ टैगोर ने कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशन में गाया

रवींद्रनाथ टैगोर ने 1896 में इसे संगीतमय रूप दिया और कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशन में गाकर, इसे अमर कर दिया। तब ब्रिटिश राज ने इसे अपनी सरकार के खिलाफ खतरनाक मान लिया। 1905 के बंगाल विभाजन के दौरान स्वदेशी आंदोलन में यह नारा बन गया।

सार्वजनिक रूप से गाने या छापने पर प्रतिबंध

प्रदर्शनकारियों के मुंह से ‘वंदे मातरम्’ की गूंज सुनकर अंग्रेज सिपाहियों के कान खड़े हो जाते। लॉर्ड कर्जन की सरकार ने इसे सार्वजनिक रूप से गाने या छापने पर प्रतिबंध लगा दिया। जेल और जुर्माने की धमकी के बावजूद, क्रांतिकारी इसे गाते रहे। बरिसाल में हजारों ने बैन तोड़कर सामूहिक गायन किया, जबकि भिकाजी कामा ने 1907 में जर्मनी में तिरंगे पर ‘वंदे मातरम्’ लिखकर विद्रोह का संदेश फैलाया।

अंग्रेजों ने इसे राजद्रोह तक करार दिया

इस बात से नाराज ब्रिटिश साम्राज्य ने ‘आनंदमठ’ किताब और गीत दोनों पर बैन लगाया, इसे ‘राजद्रोह’ करार दिया। 1905-07 के आंदोलनों में यह क्रांतिकारियों का हथियार बना। अरविंद घोष ने इसे ‘स्वतंत्रता का मंत्र’ कहा, तो सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज में इसे अपनाया।

24 जनवरी 1950 को ये राष्ट्रीय गीत बना

1937 में कांग्रेस ने मुस्लिम संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्ण गीत के बजाय पहले दो छंदों को ही आधिकारिक रूप दिया, जिस पर आज भी बहस होती है। फिर भी 15 अगस्त 1947 को शरतचंद्र चटर्जी ने संविधान सभा में इसे गाकर आजादी का स्वागत किया। 24 जनवरी 1950 को यह राष्ट्रीय गीत घोषित हुआ। तब से ‘वंदे मातरम्’ आज भी भारत की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

Related Posts

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा
देश

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

March 14, 2026
Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे
देश

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

March 14, 2026
कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल
देश

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

March 14, 2026
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!
देश

Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!

March 13, 2026
Next Post
ICC मीटिंग में मोहसिन नकवी लगाएंगे हाजिरी, एशिया कप ट्रॉफी को लेकर लग सकती है क्लास

ICC मीटिंग में मोहसिन नकवी लगाएंगे हाजिरी, एशिया कप ट्रॉफी को लेकर लग सकती है क्लास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन पर रायगढ़ एन एस यु आई ने कराया हाफ मैराथन

August 23, 2021

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव

January 10, 2022

सड़क बाधित कर प्रदर्शन कर रहे संविदा विद्युतकर्मियों पर पुलिस का दिखा उग्र रूप, किया लाठीचार्ज, कई प्रदर्शनकारी घायल

April 23, 2022
Festival Special Train: छठ और दिवाली पर सेंट्रल रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, देखें Time Table

Festival Special Train: छठ और दिवाली पर सेंट्रल रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, देखें Time Table

October 18, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार
  • राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • 4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In