• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, March 18, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Bihar Election Results Exit Poll: बिहार चुनाव के Exit Poll पर इस पार्टी की बहुमत, 14 नवंबर को आएगा फाइनल रिजल्ट

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 12, 2025
in देश
Bihar Election Results Exit Poll: बिहार चुनाव के Exit Poll पर इस पार्टी की बहुमत, 14 नवंबर को आएगा फाइनल रिजल्ट
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

अमेरिका ने ईरान पर गिरा दिया 5000 पाउंड का घातक बम, होर्मुज पर उठा सकता है बड़ा कदम

Indore Fire News: चार्जिंग प्वाइंट की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत… पास में रखे 10 सिलिंडर भी फटे

बिहार चुनाव के दोनों चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई। दोनों फेज में बंपर मतदान हुआ। बिहार में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए। कुल 66.90% मतदान हुआ। अब 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। और पता चल जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार आ रही है। इस बीच तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल्स भी आने शुरू हो गए हैं। जिसमें एनडीए की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। मैटराइज-IANS, पीपुल पल्स, पीपुल्स इनसाइट. चाणक्य, पोलस्ट्रेट. जेवीसी पोल्स और दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में एनडीए को 145 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं महागठबंधन को 91 और अन्य के खाते में 5 सीटें जाती दिख रही हैं। सिर्फ Journo Mirror के एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि ये सभी आंकडे हैं। असली नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस बीच मतगणना की तैयारियां भी तेज कर दी गई है।

पटना में बुधवार को अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि हमें बहुत ही सकारात्मक सूचना मिली है। 1995 से भी बेहतर फीडबैक मिला है। सबने भारी मतदान किया। लोगों ने इस सरकार के खिलाफ वोट किया है। इस बार बदलाव होने जा रहा है। 14 को परिणाम और 18 को शपथ ग्रहण होगा। भाजपा, एनडीए के लोग बौखलाहट में हैं।उन्होने कहा कि मतदान समाप्त होने के पहले ही एग्जिट पोल आने लगा। यह मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश है। अधिकारियों पर दबाव बनाने को ऐसा सर्वे किया गया। सर्वे दिखाने वाले वही लोग हैं जो पाकिस्तान के शहरों पर कब्जा कर लिया था। प्रोपगंडा किया जा रहा है। सैम्पल सर्वे कोई नहीं बता रहा है। इसका मानक क्या है। पीएमओ जो तय करते हैं, वहीं दिखाया जाता है

बिहार चुनाव के परिणाम से पहले सीएम नीतीश ने महावीर मंदिर में की पूजा

बिहार चुनाव के परिणामों से पहले सीएम नीतीश कुमा ने पटना के महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे। 14 नवंबर को रिजल्ट घोषित होगा। इस चुनाव में मतदान के सारे रिकॉर्ड टूट गए। 67.90 फीसदी मतदान हुआ।

एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें एनडीए को मिलेंगी, बोले नित्यानंद राय

बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद नित्यानंद राय ने कहा, कि जनता की आवाज और NDA सरकार के लिए मुहर वही एग्जिट पोल में दिखाया जा रहा है। उससे भी ज्यादा NDA के पक्ष में सीटें आएंगी। NDA सरकार बनाएगी। ख्यमंत्री नीतीश कुमार की जो सुशासन की लहर है वह चुनाव में मतदान के रूप में देखा जा रहा है। एनडीए की सरकार भारी बहुमत के साथ बनेगी।

क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल?

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार को समाप्त हो गया। इसके बाद सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में NDA की जीत की भविष्यवाणी की गई है। वहीं, महागठबंधन को दूसरे नंबर पर बताया गया है। वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ के निराशाजनक प्रदर्शन की संभावना जताई गई है।

भाजपा ने क्या कहा?

बिहार में विधानसभा चुनाव के संपन्न होने और एग्जिट पोल के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास जताया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी बहुमत मिलेगा और जीत होगी। भाजपा ने जोर देकर कहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में मतदाताओं के बीच ‘एकतरफा लहर’ थी।

बिहार चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- “इस चुनाव में बिहार के मतदाताओं ने अभूतपूर्व उत्साह का प्रदर्शन किया है। इसका प्रमाण ऐतिहासिक रूप से दर्ज मतदान प्रतिशत है। यह बिहार की जनता की अपनी लोकतांत्रिक चेतना में अटूट आस्था का भी परिचायक है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जिस प्रकार माताओं, बहनों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया है, उससे यह स्पष्ट है कि बिहार एक बार फिर विकास, सुशासन, स्थिरता, शांति और समृद्धि की निरंतरता के लिए राजग को चुनने जा रहा है।”

Related Posts

अमेरिका ने ईरान पर गिरा दिया 5000 पाउंड का घातक बम, होर्मुज पर उठा सकता है बड़ा कदम
देश

अमेरिका ने ईरान पर गिरा दिया 5000 पाउंड का घातक बम, होर्मुज पर उठा सकता है बड़ा कदम

March 18, 2026
Indore Fire News: चार्जिंग प्वाइंट की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत… पास में रखे 10 सिलिंडर भी फटे
देश

Indore Fire News: चार्जिंग प्वाइंट की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत… पास में रखे 10 सिलिंडर भी फटे

March 18, 2026
LPG e-KYC: LPG संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला, गैस बुकिंग के लिए e-KYC करानी होगी? यहां जानें पूरा डिटेल
देश

LPG e-KYC: LPG संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला, गैस बुकिंग के लिए e-KYC करानी होगी? यहां जानें पूरा डिटेल

March 17, 2026
BSNL: करोड़ों BSNL यूजर्स की हुई मौज, इस प्लान में 164 दिनों की वैलिडिटी समेत मिलेगा बहुत कुछ
देश

BSNL: करोड़ों BSNL यूजर्स की हुई मौज, इस प्लान में 164 दिनों की वैलिडिटी समेत मिलेगा बहुत कुछ

March 17, 2026
EPF पेंशन में बढ़ोतरी करेगी सरकार? संसदीय समिति ने कहा- 1000 रुपये न सम्मानजनक और न ही पर्याप्त
देश

EPF पेंशन में बढ़ोतरी करेगी सरकार? संसदीय समिति ने कहा- 1000 रुपये न सम्मानजनक और न ही पर्याप्त

March 17, 2026
Gas Cylinder New Rule 2026: LPG को लेकर सरकार का नया नियम, इतने किलो वाले सिलेंडर पर लगाई रोक, लागू किया नया वितरण सिस्टम
देश

LPG Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर के कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में कितना देना होगा पैसा, यहां देखें नया रेट

March 17, 2026
Next Post
FASTag Rules Change: 15 नवंबर से बदल जाएगा टोल प्लाजा के ये नियम, नकद भुगतान पर देना होगा दोगुना टोल

FASTag Rules Change: 15 नवंबर से बदल जाएगा टोल प्लाजा के ये नियम, नकद भुगतान पर देना होगा दोगुना टोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

”पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा प्रधानमंत्री जी, कृपया अपने गृह मंत्री पर लगाम लगाइए जानिए क्या हैं पूरा मामला।

”पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा प्रधानमंत्री जी, कृपया अपने गृह मंत्री पर लगाम लगाइए जानिए क्या हैं पूरा मामला।

January 8, 2026
मुख्यमंत्री ने किया श्री शंकर पांडे की पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक’ का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया श्री शंकर पांडे की पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक’ का विमोचन

November 10, 2025

ALERT! बस एक गलती और खाली हो जाएगा आपका बैंक एकाउंट

February 3, 2022
Labour Laws Reform: देश में 4 नए लेबर-कोड लागू, फ्री हेल्थ चेकअप समेत मजदूरों को मिलीं कई गारंटियां..

Labour Laws Reform: देश में 4 नए लेबर-कोड लागू, फ्री हेल्थ चेकअप समेत मजदूरों को मिलीं कई गारंटियां..

November 22, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • अमेरिका ने ईरान पर गिरा दिया 5000 पाउंड का घातक बम, होर्मुज पर उठा सकता है बड़ा कदम
  • Indore Fire News: चार्जिंग प्वाइंट की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत… पास में रखे 10 सिलिंडर भी फटे
  • Rashifal For Today : कर्क राशि वालों आज का दिन आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें, जाने अन्य राशियों का हाल!
  • LPG e-KYC: LPG संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला, गैस बुकिंग के लिए e-KYC करानी होगी? यहां जानें पूरा डिटेल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In