• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 31, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, EWS एवं LIG भवनों, फ्लैटों को बेचने के लिए कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 14, 2025
in छत्तीसगढ़
Chhattisgarh latest news: साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, EWS एवं LIG भवनों, फ्लैटों को बेचने के लिए कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से अब 3,100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, इस तारीख से मिलेंगे टोकन

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत खरीफ विपणन मौसम में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन तथा रबी मौसम में दलहन-तिलहन फसल जैसे चना, सरसों, मसूर का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जाता है। दलहन-तिलहन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन की व्यवस्था प्रदेश की मंडियों में होने से बाजार में प्रतिस्पर्धा बनी रहती है, जिसके कारण कृषकों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावना होती है।

 

2.मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन करते हुए सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य और उद्योग विभाग में और बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग का संविलियन योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

 

यह निर्णय शासकीय कार्य में सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य ‘‘मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस‘‘ का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

3.मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु बैंकों तथा वित्तीय संस्थाओं हेतु स्वीकृत 15 हजार करोड़ रूपए की शासकीय प्रत्याभूति को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए पुनर्वेधीकरण करने के साथ ही विपणन संघ को अतिरिक्त शासकीय प्रत्याभूति राशि रूपये 11,200 करोड़ प्रदाय किए जाने का निर्णय लिया।

 

आवास योजना में अतिरिक्त प्रावधानों का समावेश कर विक्रय की अनुमति

4.मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य प्रवर्तित दीनदयाल आवास योजना, अटल आवास योजना, अटल विहार योजना एवं नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु पूर्व में जारी नियम एवं शर्तों में पात्रता हेतु निम्नलिखित अतिरिक्त प्रावधानों का समावेश कर विक्रय की अनुमति प्रदान की गई।

 

अ) ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों, फ्लैटों के विक्रय हेतु 03 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को, पात्र हितग्राही के अतिरिक्त किसी भी आय वर्ग के हितग्राही को विक्रय किया जा सकता है, परन्तु ऐसे हितग्राहियों को शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नहीं होगी। अनुदान की पात्रता केवल निर्धारित आय वर्ग के हितग्राही को ही होगी।

 

ब) ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों, फ्लैटों के विक्रय हेतु 03 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को एकल व्यक्ति या शासकीय/अर्धशासकीय अथवा निजी संस्थाओं द्वारा एक से अधिक संपत्ति क्रय करने का (Bulk Purchase) प्रस्ताव दिया जाता है, तो एकल व्यक्ति या शासकीय/अर्धशासकीय अथवा निजी संस्था के नाम पर एक से अधिक भवनों को मांग अनुसार विक्रय किया जा सकेगा, परन्तु इन्हें शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नहीं होगी। इस निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ मिले।

 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर लीज पर देने का महत्वपूर्ण निर्णय

5. शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर अटल नगर को दीर्घ कालीन पूर्णतः संचालन और विकास कार्याें हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को अनुबंध के अनुसार लीज पर देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस निर्णय से राज्य के उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण और तकनीकी सुविधाएं प्राप्त होगी। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के और अधिक क्रिकेट मैच का आयोजन सुनिश्चित होगा।

 

 

कैबिनेट बैठक में सबसे बड़े आर्थिक/कृषि संबंधी फैसले कौन-से हुए?

उत्तर: मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया कि खरीफ और रबी सीजन में दलहन–तिलहन की खरीदी पहले की तरह प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत होगी। इसमें अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, चना, सरसों और मसूर जैसी फसलें शामिल हैं। इससे किसानों को समर्थन मूल्य की गारंटी मिलेगी और मंडियों में प्रतिस्पर्धा से बेहतर दाम मिलेंगे।

 

प्रश्न 2: शासन-संरचना से जुड़े कौन से अहम बदलाव किए गए?

उत्तर: कैबिनेट ने दो महत्वपूर्ण पुनर्गठन निर्णय लिए— सार्वजनिक उपक्रम विभाग अब वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में विलय होगा। बीस सूत्रीय कार्यक्रम विभाग अब योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में मिलेगा। यह कदम “Minimum Government, Maximum Governance” को लागू करने की दिशा में है।

 

धान खरीदी व्यवस्था के लिए कैबिनेट ने क्या नया निर्णय लिया?

उत्तर: सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू रखने के लिए: वर्ष 2024–25 की ₹15,000 करोड़ सरकारी गारंटी को बढ़ाकर वर्ष 2025–26 के लिए पुनर्वेधीकृत किया। विपणन संघ को अतिरिक्त ₹11,200 करोड़ की शासकीय गारंटी देने का फैसला किया।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से अब 3,100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, इस तारीख से मिलेंगे टोकन

October 30, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

October 30, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई, 4.25 लाख के गांजे के साथ दंपती गिरफ्तार

October 30, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

October 30, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

October 30, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर एक्शन मोड में कृषि विभाग, चक्रवात प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत दिलाने की कवायद तेज’

October 30, 2026
Next Post
IND vs SA: कोलकाता में सिर्फ दूसरी बार देखा गया ऐसा नजारा, टीम इंडिया अभी कितने रन पीछे

IND vs SA: कोलकाता में सिर्फ दूसरी बार देखा गया ऐसा नजारा, टीम इंडिया अभी कितने रन पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

LPG Price: नए साल पर सरकार दे सकती है तोहफा, 1 जनवरी से कम हो सकता है गैस स‍िलेंडर के दाम?

LPG Price: नए साल पर सरकार दे सकती है तोहफा, 1 जनवरी से कम हो सकता है गैस स‍िलेंडर के दाम?

December 19, 2025
IND vs SA ODI Series: कल होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका का वनडे मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच?

IND vs SA 1st T20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराया, बुमराह ने 100 विकेट किया पूरा

December 9, 2025

Today Cg News: विष्णु भैया का प्यार : महतारी वंदन योजना से मिला उपहार

August 26, 2026

सफलता की कहानी मशरूम उत्पादन से स्वावलंबन की ओर महिला समूह

February 3, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Health And Fitness: सेहत का खजाना है ये छोटे छोटे सीड्स, हार्ट हेल्थ से लेकर हड्डियों तक पहुंचाते है फायदे
  • Rashifal: आज इन राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, नई नौकरी की तलाश होगी खत्म, पढ़िए 31 अक्टूबर का राशिफल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से अब 3,100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, इस तारीख से मिलेंगे टोकन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In