• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, November 4, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Smartphone Price: Smartphone खरीदने का प्लान करने वालों के लिए बड़ी खबर, अचानक बढ़ रही है Samsung, Xiaomi, Oppo, Vivo के फोन की कीमत, जानें कारण

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 15, 2025
in देश
Smartphone Price: Smartphone खरीदने का प्लान करने वालों के लिए बड़ी खबर, अचानक बढ़ रही है Samsung, Xiaomi, Oppo, Vivo के फोन की कीमत, जानें कारण
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

स्मार्टफोन खरीदना अब महंगा होने वाला है। Oppo, Vivo, Xiaomi, OnePlus जैसे ब्रांड्स अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को महंगे में लॉन्च करने वाले हैं। वहीं, पहले लॉन्च हो चुके फोन की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है। हाल ही में वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 को 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। यह फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए OnePlus 13 की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये के मुकाबले 3,000 रुपये महंगा है। प्राइस ज्यादा होने की वजह से स्मार्टफोन की सेल भी प्रभावित होगी, जिसकी वजह से कंपनियों की टेंशन बढ़ गई है।

 

READ ALSO

Agniveer: दिवाली से पहले अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल बढ़ गया कार्यकाल, 6 साल में होंगे रिटायर

Mizoram earthquake: भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

OnePlus के अलावा एप्पल की इस साल लॉन्च हुई नई iPhone 17 सीरीज भी महंगे में लॉन्च हुई है। iPhone 17 को 82,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जो पिछले साल के iPhone 16 के मुकाबले 5,000 रुपये महंगा। हालांकि, इस साल लॉन्च हुआ आईफोन 256GB शुरुआती स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसके अलावा अपकमिंग फोन iQOO 15 और Oppo Find X9 सीरीज को भी महंगे में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल उठ रहा है कि स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने अपकमिंग फोन को महंगे में क्यों लॉन्च कर रहे हैं?

 

क्यों महंगे होंगे स्मार्टफोन?

स्मार्टफोन कंपनियों की तरफ से इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। हालांकि, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की मानें तो इन दिनों AI चिप्स की डिमांड बढ़ी है, जिसकी वजह से चिपसेट बनाने वाली कंपनियां एआई चिप के प्रोडक्शन पर फोकस कर रही हैं। वहीं, एआई चिप्स की डिमांड की वजह से फ्लैश मेमोरी चिप के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। ऐसे में इसका सप्लाई चेन प्रभावित हुआ है और फ्लैश मेमोरी चिप की डिमांड बढ़ती जा रही है।

 

 

टेक कंपनियां एआई मॉडल को ट्रेन करने के लिए फ्लैश मेमोरी चिप ही यूज करती हैं। ज्यादा डिमांड होने की वजह से मेमोरी चिप की मांग पूरी नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से सप्लायर्स इसकी कीमत बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन ही नहीं स्मार्ट टीवी समेत वो सभी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट भी महंगे हो सकते हैं, जिनमें फ्लैश मेमोरी चिप का इस्तेमाल होता है।

 

Oppo और Vivo ने बढ़ाई कीमत

मेमोरी चिप के सप्लाई चेन में आई दिक्कत की वजह से स्मार्टफोन की लॉन्चिंग में भी देरी हो सकती है। ऐसे में आने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन अपने मौजूदा मॉडल के मुकाबले 3,000 रुपये तक महंगे में लॉन्च किए जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर Oppo ने इस साल लॉन्च हुए Reno 14 और Reno 14 Pro को 2,000 रुपये महंगा कर दिया है। वहीं, Vivo ने भी अपने बजट स्मार्टफोन्स Vivo T4x और Vivo T4x Lite को 500 रुपये महंगा कर दिया है। ऐसे में आपको आने वाले समय में और भी कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन महंगे में मिल सकते हैं।

Related Posts

देश

Agniveer: दिवाली से पहले अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल बढ़ गया कार्यकाल, 6 साल में होंगे रिटायर

November 4, 2026
देश

Mizoram earthquake: भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

November 4, 2026
देश

Suratgarh Railway Track Blast: भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, राजस्थान के श्रीगंगानगर में ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम!

November 4, 2026
देश

Election Commission: वोटर्स के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से नाम नई होने पर भी भर सकेंगे फॉर्म-6

November 3, 2026
देश

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

November 3, 2026
देश

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें

November 3, 2026
Next Post
दिल्ली कैपिटल्स ने इन प्लेयर्स को कर दिया रिलीज, नटराजन और राहुल स्क्वाड में बरकरार; देखें लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स ने इन प्लेयर्स को कर दिया रिलीज, नटराजन और राहुल स्क्वाड में बरकरार; देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Vivo: Vivo के इन 8 फोन की कीमत बढ़ी, ₹5,000 तक महंगे हुए ये मॉडल

September 29, 2026

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय: कालीचरण महाराज को राहत, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से मिली जमानत

April 2, 2022
Indian ODI Team: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान

Indian ODI Team: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान

June 21, 2026

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के आंकड़ों ने स्वास्थ्य मंत्रालय की बढ़ाई चिंता

January 10, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Agniveer: दिवाली से पहले अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल बढ़ गया कार्यकाल, 6 साल में होंगे रिटायर
  • IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
  • Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद
  • Sugar price hiked: त्योहारों से पहले महंगी हुई चीनी, ₹4 किलो तक बढ़े दाम; जानिए कितनी हुई खुदरा कीमत

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In