• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, May 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज

दिल्ली को नौ मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा है जिससे उसके प्रदर्शन और टीम संयोजन पर सवाल उठने लगे हैं।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 5, 2022
in खेल, देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

मुंबई: अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने के लिए जूझ रहे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की आइपीएल में गुरुवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाजों के सामने कड़ी परीक्षा होगी और उन्हें टीम की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली को नौ मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा है जिससे उसके प्रदर्शन और टीम संयोजन पर सवाल उठने लगे हैं।

मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के चहेते ललित यादव अभी तक अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं, जबकि एनरिक नोत्र्जे का खास उपयोग नहीं किया गया है, जिन्हें दिल्ली ने नीलामी से पहले टीम में बनाए रखा था। आलराउंडर ललित ने अभी तक नौ मैचों में केवल 137 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 110 से कम है। उन्होंने चार विकेट लिए हैं।

READ ALSO

लोकभवन बहुमत जुटाने के दावे से संतुष्ट नहीं, क्या लटकेगी विजय की शपथ?

7 मई को 6 घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, न कोई फ्लाइट उड़ेगी और न ही लैंड करेगी; जानिए क्या है वजह?

दिल्ली के गेंदबाजों में कुलदीप यादव (17 विकेट) और खलील अहमद (11 विकेट) को छोड़कर कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाया है। मुस्तफिजुर रहमान टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाया है। कप्तान रिषभ पंत (234 रन) ने अपने आक्रामक तेवर दिखाए हैं, लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाए हैं।

उनका सनराइजर्स के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक से मुकाबला देखने लायक होगा। उमरान का उपयोग पावरप्ले के बाद ही किया जाता रहा है और तब पंत के क्रीज पर होने की संभावना है। पृथ्वी शा ने शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख पाए, जबकि डेविड वार्नर को अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा। दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए हालांकि भुवनेश्वर कुमार, उमरान, टी नटराजन और मार्को जेनसेन के सामने काम आसान नहीं होगा।

सनराइजर्स के गेंदबाजों ने अब तक अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है और वे अपनी टीम के अंकों को 10 से 12 पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।दिल्ली के लिए यही अच्छी खबर है कि उन्हें वाशिंगटन सुंदर का सामना नहीं करना होगा, जिनके हाथ में फिर से चोट लग गई है। उनकी जगह जगदीश सुचित को अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना है।

सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (324 रन) ने अच्छा प्रदर्शन किया है और दिल्ली के गेंदबाजों को उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। कप्तान केन विलियमसन अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और सनराइजर्स की नौ मैचों में पांच जीत में अभिषेक, एडेन मार्करैम और राहुल त्रिपाठी ने बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाई है।

Related Posts

लोकभवन बहुमत जुटाने के दावे से संतुष्ट नहीं, क्या लटकेगी विजय की शपथ?
देश

लोकभवन बहुमत जुटाने के दावे से संतुष्ट नहीं, क्या लटकेगी विजय की शपथ?

May 6, 2026
7 मई को 6 घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, न कोई फ्लाइट उड़ेगी और न ही लैंड करेगी; जानिए क्या है वजह?
देश

7 मई को 6 घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, न कोई फ्लाइट उड़ेगी और न ही लैंड करेगी; जानिए क्या है वजह?

May 6, 2026
RBI New Update :RBI का बड़ा बयान , अब पूरी दुनिया में चलेगा रुपया ?
देश

Loan Recovery: लोन न चुकाने पर बैंक ले सकेगी संपत्ति पर कब्जा, RBI ने जारी किए नए ड्राफ्ट नियम

May 6, 2026
Assam CM Resigns: हिमंत बिस्व सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, असम में नई सरकार के गठन की तैयारी
देश

Assam CM Resigns: हिमंत बिस्व सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, असम में नई सरकार के गठन की तैयारी

May 6, 2026
IPL 2026 Final: कहां खेला जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर के वेन्यू भी हुए तय
खेल

IPL 2026 Final: कहां खेला जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर के वेन्यू भी हुए तय

May 6, 2026
Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 344 और निफ्टी 66 अंकों की बढ़त
देश

Stock Market Today 5 May: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 407 और निफ्टी 138 अंकों की बढ़त.. इन स्टॉक में दिखी तेजी

May 6, 2026
Next Post

जापान में तेजी से घट रही है बच्चों की संख्या, जानें क्या है वजह

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल!

Rashifal 2025: मिथुन राशि वालों आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जाने बाकि राशियों का हाल!

November 15, 2025

छत्तीसगढ़ में गुजरात के ट्रांसपोर्टर की अगवा कर हत्या

April 16, 2022
Rashifal For Today : धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशियों का हाल

Rashifal 2025: आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, नौकरी-व्यापार में होगा जबरदस्त लाभ, पढ़े दैनिक राशिफल!

December 15, 2025
Raigarh News : कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

May 2, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • सीएम कैंप कार्यालय की पहल से दाराखरिका में सुलझी वर्षों पुरानी बिजली समस्या, ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत
  • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
  • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In