• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

आज शुक्रवार के दिन इस राशि के लोग गुस्सा करने से बचें, जानें आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 6, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Daily Horoscope : शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए सफलतापूर्ण रहने वाला है. शुक्रवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों को व्यापार को मैनेज करने के लिए प्लानिंग की जरूरत है. वहीं तुला (Libra) राशि वाले लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

मेष- मेष राशि के लोगों की नौकरी में उन्नति के द्वार खुल सकते हैं. यदि विभागीय परीक्षाएं होती हैं तो उसमें बैठना चाहिए. फुटकर कारोबारियों के लिए मुनाफे का योग है, उन्हें अपनी बिक्री बढ़ाने के बारे में प्लान करना चाहिए. युवाओं को छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना चाहिए, इसके लिए कुछ बातों को इग्नोर करने की आदत डालें. जीवनसाथी की सेहत नरम रह सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. परिवार में शांति रहने वाली है. आपको शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखनी होगी. इसके लिए आपको खानपान-जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा, उनके जो पाठ कमजोर हैं उन पर ध्यान देकर पढ़ना चाहिए.

READ ALSO

Cyclone Alert: तूफान की आहट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में मचा सकता है तबाही!140 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

kenya Accident news: भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 22 लोगों की मौत, कई घायल

वृषभ- इस राशि के लोगों को अपने कार्यालय में उच्चाधिकारियों का सम्मान करना चाहिए. किसी बात पर बहस करने की जरूरत नहीं है. व्यापारियों को अपने लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए, खाता बही को भी एक बार देख कर दुरुस्त कर लें. युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठोर तप करना चाहिए. सोना आग में तपने के बाद ही अपनी चमक बिखेरता है. परिवार के साथ अच्छे से समय व्यतीत होगा, समय निकाल कर सभी सदस्यों के साथ बैठकर बात करें. बीमारियों से छुटकारा मिलने वाला है किंतु ध्यान रखिए. अच्छी सेहत के लिए हमेशा सचेत रहना है. आपको वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखने के अलावा किसी के साथ विवाद नहीं करना है, इससे अहित होगा.

 

मिथुन- मिथुन राशि के लोगों को ऑफिस में पूरा टाइम देना चाहिए और किसी अपने काम में कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए. व्यापार में नुकसान को देखकर मानसिक चिंता में बढ़ोतरी हो सकती है. धैर्य से काम लें, धंधे में ऐसा होता है. युवाओं को अपने समय की कीमत को समझना चाहिए. समय की बर्बादी किसी भी कीमत पर ठीक नहीं है. परिवार के लोगों को आपस में विनम्रता बनाए रखने के साथ ही विवादों से बचना चाहिए. विवाद करना ठीक नहीं है. अस्थमा की समस्या है तो सचेत रहें. इनहेलर आदि लेते हैं तो उसमें कोई ढील न करें, परहेज जारी रखें. बड़ों का अनुभव आपके काम आ सकता है. जो बड़े हैं उनके पास बैठिए और अपनी समस्या बताकर सलाह लीजिए.

कर्क- इस राशि के लोगों को हाथ आए काम के साथ ही अपने पेंडिंग काम भी पूरे करने होंगे. काम को टालना ठीक नहीं है. व्यापार में मुनाफे के चक्कर में अधिक निवेश करने से बचें, घाटे की आशंका है. कमाई न हुई तो दुख होगा. युवाओं के लिए मानसिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है. तनाव से किसी भी कीमत पर बचना चाहिए. परिवार में संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार प्राप्त होने के योग बन रहे हैं, खुशी मनाएं. जिन लोगों को हाई बीपी या शुगर की समस्या है उन्हें सचेत रहना चाहिए, दवाइयों में कोताही ठीक नहीं है. किसी की मदद करने का मौका मिले तो हाथ से नहीं जाने देना चाहिए, अपने सामर्थ्य के अनुसार मदद करें.

सिंह- सिंह राशि के लोग अपने काम को पूरा करने में कोई ढिलाई न करें अन्यथा बॉस नाराज होंगे. काम तो समय से करना ही है. व्यापार को मैनेज करने के लिए प्लानिंग की जरूरत है, इत्मीनान से बैठने के बाद प्लानिंग करें और अमल करें. युवाओं का क्रिएटिव काम में मन लगेगा. उन्हें अपनी रुचि का काम जैसे संगीत, पेंटिंग आदि करना चाहिए. परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति की बात को लेकर अपनों के बीच कोई विवाद नहीं करना चाहिए. हाइपरटेंशन की आशंका है, चिंता से बचने के साथ ही दवाइयां नियमित लेते रहें. कुछ योग-प्राणायाम भी करें. सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा, वहां अवश्य जाएं और आगे बढ़ कर भाग लें.

 

कन्या- इस राशि के लोगों को अपने उच्चाधिकारियों को प्रसन्न रखना होगा. उनकी रिपोर्ट से ही आपकी उन्नति संभव है. व्यापारियों को निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचना चाहिए, जो भी करना हो अच्छे से विचार करने के बाद ही करें. युवाओं को अपने आपको टटोलना चाहिए. वे कहां गलती कर रहे हैं इसकी पहचान कर उसे ठीक करें. घर का वातावरण खराब होता दिख रहा है. ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि धैर्य के साथ ऐसा न होने दें. बदलते मौसम में स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ने वाला है. आपको हर तरह से पहले ही सचेत रहना चाहिए. सामाजिक क्षेत्र में आकस्मिक लड़ाई-झगड़ों से तनाव हो सकता है, इस तनाव से बचना चाहिए.

तुला- तुला राशि के लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. इस जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन करें. व्यापारियों को व्यापारिक चिंता रहेगी और यह स्वाभाविक भी है किंतु इससे तनाव में न आएं, ऊंच-नीच होती रहती है. युवा वर्ग अपने कमजोर विषयों को मजबूत करने में सक्षम होंगे, अब अपने कमजोर विषय पर ध्यान दें. घर परिवार के विवादों को आपसी सूझबूझ और तालमेल से निपटाने का प्रयास करें. हृदय या रक्तचाप के मरीजों को सावधानी रखनी होगी नहीं तो किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. क्रोध करना कतई ठीक नहीं है, अधिक क्रोध के कारण आपकी सामाजिक छवि बिगड़ सकती है.

वृश्चिक- इस राशि के लोग ऑफिशियल काम के लिए पूरी टीम को लेकर चलें. सबके सहयोग से आसानी होगी. व्यापारियों को कारोबार में नई-नई तरकीबों के बारे में सोचना चाहिए, कुछ नया होगा तो ग्राहक आकर्षित होंगे. कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा. उन्हें अच्छी तैयारी करनी चाहिए. परिवार के लोगों के साथ प्रफुल्लित रहें, खाएं-पिएं और सबके साथ बातचीत कर वातावरण को अच्छा करें. सिर में दर्द की निरंतर समस्या है तो नजरअंदाज न करें बल्कि किसी संबंधित डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं. निकट के व्यक्ति के बदलते व्यवहार को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे, सामाजिक जीवन में ऐसा होता रहता है.

धनु- धनु राशि के लोगों को कामकाज को लेकर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखनी चाहिए, सब काम बनते जाएंगे. कारोबार में प्रचार-प्रसार पर जोर दें. यही कारोबार को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा. अज्ञात कारणों से युवाओं के मन में भय हो सकता है. अकारण भय पालना ठीक नहीं है, आप कर्म करते रहें. परिवार के लोग आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं किंतु नाराज करना ठीक नहीं है, सबको संतुष्ट रखें. पित्त प्रधान रोगियों को अलर्ट रहना चाहिए. ऐसे लोगों को खीरा, ककड़ी आदि का अधिक सेवन करना चाहिए. किसी जरूरतमंद गरीब को भोजन कराना चाहिए, उसके मन से जो दुआएं निकलेंगी वही आपको आगे बढ़ाएंगी.

मकर- इस राशि के लोगों को अपने निम्न स्तर के सहकर्मियों की शुभकामनाएं बंटोरने का अवसर मिलेगा. कारोबारियों को अधिक पैसा कमाने के लिए धन का निवेश करने से बचना चाहिए. जो है उसे ही आगे बढ़ाएं. युवाओं को अपने विचारों को नया मोड़ देने का समय आ गया है. अब आपको नई ऊर्जा और उत्साह से काम करना होगा. परिवार में भाई बहन को धैर्य रखने की सलाह दें. धैर्य तमाम समस्याओं का निदान होता है. मौसम के कारण इंफेक्शन की समस्या हो सकती है. सावधान रहें और जरूरत पर इलाज कराएं. ऊंचे पदों पर विराजमान लोगों को किसी से भी कटु वचन बोलने से बचना चाहिए, विनम्रता लाने का प्रयास करें.

कुंभ- कुंभ राशि के लोगों को आलस लक्ष्य से भटका सकता है. आलस को दूर कर उच्चाधिकारियों के सानिध्य में रहें. खाद्य पदार्थ का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए लाभ कमाने की स्थितियां बन रही हैं. ज्ञान होना तो अच्छी बात है किंतु इसका घमंड नहीं पालना चाहिए. ज्ञान का अहंकार आपका अपमान भी करा सकता है. अपनों के साथ स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें. यह ऐसा गुण है जो नाराज लोगों की नाराजगी दूर कर देता है. गंभीर बीमारियों के चलते मन परेशान रहेगा. गंभीर बीमारी है तो उसका इलाज डॉक्टर से मिलकर कराएं. रुका हुआ धन मिलने की स्थिति बन रही है. देखिए आपका धन कहां रुका था, जरूरत हो तो तगाजा भी करें.

मीन- इस राशि के लोगों का ऑफिशियल जिम्मेदारी उठाने का समय आ गया है, इससे पीछे न हटें और मजबूती से काम करें. आपको कठिन काम में भी सफलता प्राप्त होगी, अपने काम को ठीक से अंजाम दीजिए. युवाओं को दूसरों पर टालने के बजाय कार्य की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी. खुद करेंगे तो संतुष्टि भी मिलेगी. परिवार के सदस्यों की सहायता से किसी धार्मिक कार्य में समानता आएगी, ऐसा होना सभी को अच्छा लगेगा. छोटी-मोटी बीमारी का भी तत्काल इलाज कराएं, सेहत के मामले में लापरवाही बरतना ठीक नहीं है. अपने से बड़े लोगों को जवाब देना आपको मुश्किलों में डालेगा. यह उचित भी नहीं है इसलिए जवाब देने से बचें.

 

Related Posts

देश

Cyclone Alert: तूफान की आहट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में मचा सकता है तबाही!140 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

October 25, 2026
देश

kenya Accident news: भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 22 लोगों की मौत, कई घायल

October 25, 2026
देश

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

October 24, 2026
देश

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

October 24, 2026
देश

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
देश

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

October 23, 2026
Next Post

नवविवाहिता की मृत्यु पर हत्या का खुलासा, चरित्र शंका पर पति तकिए से सांस अवरूध कर किया था हत्या

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Railway Special Train: छठ-दीवाली पर घर जाने की टेंशन खत्म, विशेष ट्रेनों के फेरे 30% बढ़े, इस बार 6,200 से ज्यादा फेरे

October 22, 2026

Big breaking: दिल्ली में बड़ा हादसा; भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई छात्रों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

September 6, 2026

CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 27, 2026

Ipo news: चट्टान की तरह मजबूत GMP वाले इस IPO को निवेशकों ने लिया हाथों-हाथ, दूसरे दिन मिला 18 गुना मिला सब्सक्रिप्शन

September 9, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • New Rules: 1 नवंबर से होंगे ये 7 बड़े बदलाव, लागू होंगे नए नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
  • BSNL: BSNL यूजर्स की मौज, फिर आया 1 रुपए प्लान की वापसी, दिवाली तक मिलेगा मौका
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Debit Card New Rules: इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, 15 नवंबर से लागू होंगे ATM-डेबिट कार्ड से जुड़े कई नियम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In