• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 12, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: युवा सपने देखें, तभी मिलेगी हौसलों की उड़ान-पद्मश्री आनंद कुमार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 24, 2025
in रायगढ़
Raigarh News: युवा सपने देखें, तभी मिलेगी हौसलों की उड़ान-पद्मश्री आनंद कुमार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 24 नवम्बर 2025/युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सुनियोजित कैरियर निर्माण के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी के विशेष पहल पर आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में भव्य और प्रेरणादायी कैरियर मार्गदर्शन आयोजन किया गया। इस दौरान सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री श्री आनंद कुमार विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर निर्माण के लिए टिप्स दिए। श्री आनंद कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां मेरे आने से आप लोगों को जितनी खुशी हो रही है, उससे ज्यादा खुशी मुझे हो रही है। उन्होंने युवाओं को उनके बेहतर कैरियर के लिए ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास को बनाए रखने के टिप्स भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि युवा जब सपने देखेंगे, तभी उनके हौसलों को उड़ान जरूर मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी और सुपर 30 के संस्थापक पदम्श्री आनंद कुमार ने अपने कैरियर निर्माण के दौरान आए संघर्ष और उतार-चढ़ाव चुनौतियों को भी साझा किया और युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति कठिन परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखता है, उसको सफलता अवश्य मिलती है।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत

 

बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए पद्मश्री आनंद कुमार ने प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण पलों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री श्री चौधरी जो सपना देखते हैं, उसे मेहनत के बल पर धरातल पर भी उतारते हैं। उन्होंने सपना देखा था आईएएस बनने का और अपने मेहनत के बल पर आईएएस भी बने। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं से कहा कि भले ही आज का दिन आपका ना हो, जीवन संघर्ष भरा हो, आपके पास सुख-सुविधाएं न हो लेकिन आप जितनी शांति और उत्सुकता के साथ में बैठे हुए हैं और सुन रहे हैं साथ ही मेहनत कर रहे हैं निश्चित तौर पर आने वाला समय आपका होगा। पद्मश्री आनंद कुमार ने अपने संघर्ष जीवन को भी साझा किया और बताया कि पिता के देहांत के बाद मैंने पापड़ बेचना शुरू किया। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में चयन होने के बाद भी खराब आर्थिक स्थिति के कारण वे वहाँ नहीं जा सके, पर संघर्ष ने उन्हें और मजबूत बनाया। उन्होंने फिल्म सुपर 30 में एक किरदार अभिषेक राज के बारे में बताते हुए कहा कि उसके माता-पिता कम पढ़े लिखे थे, फिर भी कहते थे आधा पेट खायेंगे, लेकिन बच्चे को पढ़ाएंगे, क्योंकि पढ़ाई में वो ताकत है, जो जिंदगी बदल देती है। यह बात हर माता पिता को समझना होगा। वह बच्चा पूरे दिन मेहनत करता था और रात में होटल के बाहर पढ़ाई करता था। अभिषेक को देखकर मैने घर के बाकी सदस्य से बात किया और उसे घर लाया और ऐसे 29 निर्धन जरूरतमंद बच्चो को ढूंढ कर सुपर-30 की शुरुआत की। अभिषेक ने 2 साल संघर्ष और मेहनत के पश्चात केवल एक अटेम्प्ट में आईआईटी खडगपुर पहुंचा और विभिन्न देशों में नौकरी के पश्चात आज अमेरिका में कार्य कर रहा है।
इसी प्रकार शशि नारायण ने ठान लिया था कि सुविधा कम है, तो क्या हुआ संघर्ष और मेहनत करेंगे। उन्हें अंग्रेजी बिल्कुल नहीं आती थी, लेकिन मेहनत के बल पर आईआईटी खड़कपुर में एडमिशन मिला, लेकिन रैंक कम था। उन्होंने मेहनत करना नहीं छोड़ा और आईआईटी खडगपुर के रिजल्ट के सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर कंप्यूटर साइंस में प्रमोट हुए और आज गूगल में काम कर रहे हैं। इसी तरह उन्होंने निधि झॉ के साथ अन्य प्रेरणादायक किस्से सुनाएं। पद्मश्री आनंद कुमार ने कहा कि यह कभी मत सोचें कि आप शासकीय स्कूल में पढ़ते है, सुविधाएं कम है तो कुछ नहंी कर सकते, जो संघर्ष से आगे बढ़ता है उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि “जो भी काम करो, उसे सर्वश्रेष्ठ तरीके से करो। बहानें मत बनाओ, मेहनत में कमी मत आने दो। संघर्ष जितना कठिन होगा, सफलता उतनी ही चमकेगी। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास 17 बैच के 510 बच्चों के संघर्ष की कहानियां है। जिन्हें हमने केवल एक प्लेट फॉर्म दिया लेकिन मेहनत उन्होंने किया। आपको ज्ञान से इनोवेशन की ओर बढना है, पढ़ाई का तरीके के साथ कैसे और क्यों को समझे। उन्होंने कहा कि सेल्फ स्टडी करें, दूसरे से कंपटीशन न करें स्वयं देखे क्या कर रहे है।

*बेहतर भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य, सही मार्गदर्शन व करियर प्लानिंग के साथ कड़ी परिश्रम जरुरी-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी*

कार्यक्रम को सबसे पहले वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के उज्जवल भविष्य एवं सुनियोजित कैरियर निर्माण के लिए जिले में दो दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन हो रहा है। यह सफल आयोजन पिछले वर्ष भी किया गया था। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में युवाओं के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी है और आगे भी जारी रहेगा। युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए तीन चीजें अत्यंत आवश्यक हैं जिसमें स्पष्ट लक्ष्य, सही मार्गदर्शन व करियर प्लानिंग एवं कड़ी परिश्रम होना चाहिए, लेकिन आज के समय में अवसरों के साथ चुनौतियाँ भी बहुत हैं। उन्होंने कहा कि करियर से संबंधित पुस्तकें अवश्य पढ़ें, परीक्षाओं की जानकारी रखें और योजनाबद्ध रणनीति बनाकर आगे बढ़ें। यदि किसी को मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो उनसे भी संपर्क कर सकते हैं, वे सदैव सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिसके जीवन में गड्ढे नहीं होते, वह छलांग लगाना नहीं सीख पाता। कभी यह मत सोचिए कि गरीबी, अभाव, छोटे विद्यालय या कठिन परिस्थितियाँ आपको रोक सकती हैं। कठिनाइयाँ ही इंसान को मजबूत बनाती हैं और उसे ऊँचे लक्ष्य तक ले जाती हैं। कार्यक्रम में स्टेडियम युवाओं से खचाखच भरा रहा। मौके पर विद्यार्थियों ने फ्लैश लाईट जलाकर और तालियांे की गड़गड़ाहट से श्री आनंद कुमार का स्वागत किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में स्थान हासिल करने वाले जिले के प्रतिभागियों और स्नातकोत्तर में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले, कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा आईआईटी में चयनित आर. बालाजी यादव सहित उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री ने सौ से अधिक बच्चों को स्वेच्छानुदान के रूप में 5-5 हजार देने की घोषणा भी की, जिसे उपस्थित युवाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। आज शहर में आयोजित विशाल युवा सम्मेलन में अपने संघर्षों, अनुभवों और प्रेरक विचारों से हजारों युवाओं को दिशा दी। कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, श्री अरूणधर दीवान, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, श्री उमेश अग्रवाल, श्री विकास केडिया, श्री पवन शर्मा, नगर निगम रायगढ़ के पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम श्री महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*25 नवम्बर को पुसौर और सरिया में होगा भव्य आयोजन*
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सुनियोजित कैरियर निर्माण के लिए 25 नवंबर की सुबह 8.30 बजे पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में यह आयोजन होने जा रहा है। पुसौर और खरसिया विकासखंड के 40 स्कूलों और 3 महाविद्यालयों के विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इसमें सम्मिलित होंगे। पुसौर क्षेत्र में इस तरह का विशाल करियर गाइडेंस आयोजन पहली बार हो रहा है, जिसे लेकर युवाओं में उत्साह चरम पर है। इस आयोजन में जिले के प्रतिभाशाली युवा-युवतियाँ देश के सबसे लोकप्रिय मोटिवेशनल आइकॉन श्री आनंद कुमार से सीधे संवाद कर सकेंगे। साथ ही 25 नवंबर को शाम 3.30 बजे सरिया में कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन होगा। इन आयोजनों में विद्यार्थी अपने प्रश्न पूछ सकेंगे तथा कैरियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास जैसे विषयों पर प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

October 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत

October 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

October 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

October 9, 2026
Next Post
Railways Winter Schedule: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दिसंबर से मार्च तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

24 Trains Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगले 3 महीने तक 24 ट्रेनें रहेंगी रद्द, घर से निकलने से पहले देंखे ये लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

NSE Listing Price Today: शेयर बाजार में NSE की धांसू एंट्री! बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ NSE का शेयर

September 24, 2026
Gold-Silver Rate Update: लगातार तूफानी तेजी के बाद सोना -चांदी के रेट्स में आई भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में कितना सस्ता हुआ दाम?

Gold-Silver Rate Update: लगातार तूफानी तेजी के बाद सोना -चांदी के रेट्स में आई भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में कितना सस्ता हुआ दाम?

July 13, 2026
दीप्ति शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, T20I में ऐसा करने वाली बनेंगी पहली भारतीय खिलाड़ी

दीप्ति शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, T20I में ऐसा करने वाली बनेंगी पहली भारतीय खिलाड़ी

December 25, 2025
Raigarh News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार

Raigarh News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार

July 9, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियो ने किया आत्मसमर्पण
  • Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक
  • Gold Price today: त्यौहारों के सीजन में सोने की कीमतों में आई बढ़ी गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें आज का ताजा रेट
  • Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In