• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, March 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

RBI MPC: RBI ब्याज दरों में कटौती को लेकर कर सकती है बड़ा ऐलान, महंगाई और GDP को ध्यान में रखकर लिया जाएगा फैसला

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 30, 2025
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

महंगाई का दबाव कम होने की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी अगली मौद्रिक नीति बैठक (MPC) में रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत कम कर सकता है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर 8.2 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि के मद्देनजर केंद्रीय बैंक ब्याज दर को स्थिर रख सकता है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई पिछले दो महीनों से सरकार के तय दायरे की निचली सीमा (2 प्रतिशत) से भी कम है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अर्थव्यवस्था में आई तेजी के कारण आरबीआई ब्याज दरों को यथावत रख सकता है। ये तेजी राजकोषीय समेकन, लक्षित सार्वजनिक निवेश और जीएसटी दर कटौती जैसे विभिन्न सुधारों से समर्थित है। 

5 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे MPC के फैसले

मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 3-5 दिसंबर 2025 तक होनी है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा 5 दिसंबर को समिति के फैसलों की घोषणा करेंगे। RBI ने इस साल फरवरी से रेपो रेट में कटौती की शुरुआत की थी और अभी तक इसमें कुल 1.00 प्रतिशत की कटौती की जा चुकी है। आरबीआई का मौजूदा रेपो रेट 5.5 प्रतिशत है। अगस्त में कटौती रोक दी गई थी। कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार महंगाई का दबाव कम होने से आरबीआई आने वाली मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है। एचडीएफसी बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल वृद्धि अनुमान से ज्यादा और महंगाई अनुमान से कम है।

क्या कहती है एचडीएफसी बैंक की रिपोर्ट

एचडीएफसी बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘इसलिए आरबीआई के आगामी फैसले में कांटे की टक्कर रहेगी। दूसरी छमाही में वृद्धि पर बने जोखिम और वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही तक महंगाई के 4 प्रतिशत से काफी नीचे रहने की उम्मीद को देखते हुए हमें लगता है कि आने वाली बैठक में रेपो रेट में फिर 0.25 प्रतिशत की कटौती हो सकती है।” भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक अनुसंधान विभाग की एक शोध रिपोर्ट में कहा गया कि मजबूत जीडीपी वृद्धि और न्यूनतम मुद्रास्फीति के साथ अब आरबीआई को इस हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में व्यापक बाजारों को दर की दिशा बतानी है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस का क्या है अनुमान

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि आने वाली नीति में रेपो दर पर कांटे का मुकाबला होगा। चूंकि, मौद्रिक नीति आगे की सोच वाली होती है और उस हिसाब से इस समय नीतिगत दर उचित स्तर पर दिख रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इन परिस्थितियों में हमें नहीं लगता कि रेपो रेट में कोई बदलाव होना चाहिए।’’ क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी ने कहा कि दिसंबर में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती हो सकती है, वृद्धि मजबूत बनी हुई है, लेकिन अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति में भारी गिरावट ने कटौती के लिए अतिरिक्त जगह बना दी है।

Related Posts

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
देश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

March 14, 2026
4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा
देश

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

March 14, 2026
Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे
देश

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

March 14, 2026
कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल
देश

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

March 14, 2026
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Next Post
Moradabad Road Accident: भीषण सड़क हादसा; रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Moradabad Road Accident: भीषण सड़क हादसा; रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

वंदे मातरम् मां भारती की साधना और आराधना की प्रेरक अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मो

वंदे मातरम् मां भारती की साधना और आराधना की प्रेरक अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मो

November 7, 2025
आर्मी कैंप में लगी भीषण आग। आग के लपेट में जला स्टोक का समान..

आर्मी कैंप में लगी भीषण आग। आग के लपेट में जला स्टोक का समान..

January 2, 2026
Rashifal For Today: मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

Rashifal: कन्या समेत इन राशि वालों की आय में हो सकती है बढ़ोतरी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल!

October 28, 2025
Raigarh News: रायगढ़ के ढिमरापुर चौक पर बड़ा हादसा पुलिया पर ट्रैक्टर पलटा, 8 लोग दबे अफरा-तफरी के बीच रेस्क्यू जारी

Raigarh News: रायगढ़ के ढिमरापुर चौक पर बड़ा हादसा पुलिया पर ट्रैक्टर पलटा, 8 लोग दबे अफरा-तफरी के बीच रेस्क्यू जारी

December 12, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
  • गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार
  • राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In