• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, May 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home राशिफल

Rashifal For Today : महीने का पहला दिन इन चार राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़िए अन्य राशियों का राशिफल!

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 1, 2025
in राशिफल
Rashifal For Today : महीने का पहला दिन इन चार राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़िए अन्य राशियों का राशिफल!
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

 

READ ALSO

Rashifal For Today : तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, पढ़े 9 मई का राशिफल!

Rashifal For Today : मकर राशि वालों आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, पढ़े बाकि राशियों का हाल

 

 

 

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। काम को लेकर मेहनत भी अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे। आप किसी नए काम को करने की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे, जिससे उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

 

 

 

 

 

वृषभ (Taurus)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने कामों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे और आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आपकी कला और कौशल में भी सुधार आएगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।

 

 

 

 

 

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आपको यदि कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हो, तो आप उसको लेकर पूरा धैर्य दिखाएं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा

 

 

 

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको काम को लेकर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी कोई बात बनते बनते बिगड़ सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई लिखाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छी सफलता हासिल होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।

 

 

 

 

 

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल बनी रहेगी, जिससे आपको थोड़ी टेंशन भी रहेगी। आप थोड़ा धैर्य बनाकर ही कामों को करें। किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। अपने कामों को कल पर टालने से बचें। धन को लेकर आप किसी से समझौता बिल्कुल ना करें, क्योंकि आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

 

 

 

 

 

कन्या (Virgo)

आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा, क्योंकि इससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपकी कोई बात बनते बनते बिगड़ सकती हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल को शुभ रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। राजनीति में आपको कामों से एक अच्छी पहचान मिलेगी।

 

 

 

तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

 

 

 

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपने प्रभाव से लोगों को कम दिखाने की कोशिश करेंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई तनाव था, तो वह भी दूर होगा। संतान के करियर को लेकर आपको टेंशन हो सकती है।  आप अपनी आंखों का खास ख्याल रखें, क्योंकि आपकी कोई पुरानी समस्या उभरेगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

 

 

धनु (Sagittarius)

आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी। आप किसी अजनबी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें और किसी घर, मकान आदि की खरीदारी के लिए आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

मकर (Capricorn)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आप अपने धन और समय दोनों का सदुपयोग करें, नहीं तो बाद में आपको धन की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलना होगा, क्योंकि कुछ आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं।

 

 

 

 

कुंभ ( Aquarius)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा और आप अपनी संतान को कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको कुछ नए संपर्कों से भी लाभ मिलेगा। बिजनेस में रुकी हुई डील फाइनल होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

 

 

 

 

 

मीन (Pisces)

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी और आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है, क्योंकि आप अपने कामों को लेकर थोड़ी जल्दबाजी दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ा धैर्य संयम बनाए रखना होगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं, जिसके लिए आप अपने परिवार के सदस्यों से माफ़ी मांगेंगे।

Related Posts

Rashifal For Today : तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, पढ़े 9 मई का राशिफल!
राशिफल

Rashifal For Today : तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, पढ़े 9 मई का राशिफल!

May 9, 2026
Rashifal: मेष राशि वालों आज आप पर धन-धान्य में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जाने बाकि राशियों का राशिफल
राशिफल

Rashifal For Today : मकर राशि वालों आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, पढ़े बाकि राशियों का हाल

May 8, 2026
Rashifal: मेष राशि वालों आज आप पर धन-धान्य में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जाने बाकि राशियों का राशिफल
राशिफल

Rashifal: मेष राशि वालों आज आप पर धन-धान्य में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जाने बाकि राशियों का राशिफल

May 7, 2026
Rashifal For Today : आज इन राशि वालों के हिस्से में आएंगी बेशुमार खुशियां और आय में होगी बढ़ोतरी, पढ़े 6 मई का राशिफल
राशिफल

Rashifal For Today : आज इन राशि वालों के हिस्से में आएंगी बेशुमार खुशियां और आय में होगी बढ़ोतरी, पढ़े 6 मई का राशिफल

May 6, 2026
Rashifal For Today : मीन राशि वालों आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जाने बाकि राशियों का हाल
राशिफल

Rashifal For Today : मीन राशि वालों आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जाने बाकि राशियों का हाल

May 5, 2026
Rashifal For Today : कन्या राशि वालों आज पैतृक संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें, पढ़िए दैनिक राशिफल
राशिफल

Rashifal: सप्ताह के पहले दिन इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, करियर-कारोबार में मिलेंगे नए अवसर, पढ़े दैनिक राशिफल

May 4, 2026
Next Post
Tobacco Compensation Cess: पान मसाला, गुटखा और सिगरेट होंगे महंगे? सरकार शीतकालीन सत्र में सांसद में पेश करेगी ये बिल…

Tobacco Compensation Cess: पान मसाला, गुटखा और सिगरेट होंगे महंगे? सरकार शीतकालीन सत्र में सांसद में पेश करेगी ये बिल…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू कार नदी में गिर ने से चार युवकों की दर्दनाक मौत, दाे गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू कार नदी में गिर ने से चार युवकों की दर्दनाक मौत, दाे गंभीर रूप से घायल

May 4, 2026

CG पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़

March 24, 2022
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आंध्र प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आंध्र प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

January 29, 2026

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम,घर से बरामद हुई IED

February 17, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए उप-चुनावों का ऐलान, यहां देखें शेड्यूल
  • Rashifal For Today : तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, पढ़े 9 मई का राशिफल!
  • थलपति विजय की शपथ पर लगा ग्रहण, सिर्फ 116 नामों की ही लिस्ट दे पाए, अब कैसे बनेंगे सीएम?
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In