• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, May 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: प्रशासन के सख्त रुख से धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त, कार्यवाही निरंतर जारी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 2, 2025
in रायगढ़
Raigarh News: प्रशासन के सख्त रुख से धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त, कार्यवाही निरंतर जारी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 02 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त रुख से लगातार कार्रवाई चल रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में गठित संयुक्त जांच दलों ने 30 नवंबर और 01 दिसंबर को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 12 प्रकरणों में 4447.20 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया है, जिसमें तीन अंतर्राज्यीय प्रकरण भी शामिल हैं। जब्त धान का मूल्य 1 करोड़ 37 लाख 86 हजार रुपए से अधिक आंका गया है। प्रशासन की यह कड़ी कार्रवाई खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में बाहरी धान की अवैध आवाजाही रोकने और वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा हेतु की जा रही है। शासन किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रहा है, जिसका गलत लाभ उठाने कोचिया एवं बिचौलिए ओड़िशा से धान लाकर बेचने की कोशिश कर रहे थे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान भंडारण और परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वास्तविक किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

READ ALSO

Raigarh News: पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर पति से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अपर कलेक्टर एवं धान खरीदी के नोडल अधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने बताया कि लैलूंगा विकासखंड के ग्राम किलकिला में तहसीलदार के नेतृत्व में की गई जांच में भूगदेव पैंकरा के ठिकाने से ओड़िशा का 60 क्विंटल धान पकड़ा गया। वहीं पुसौर विकासखंड में पुलिस विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में सुदाम साहू ग्राम भैनातोरा जिला बरगढ़ ओडिशा के पिकअप वाहन (CG 06 GU 8036) में 25.60 क्विंटल धान और आदित्य सागर ग्राम बड़ेहरदी के वाहन (CG 13 AR 4467) में 20 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। सभी मामलों में अंतर्राज्यीय धान परिवहन का प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

*आंतरिक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई – कई स्थानों से भारी मात्रा में धान बरामद*

जिला खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों में संयुक्त दलों ने औचक निरीक्षण कर कई गोदामों में छिपाकर रखे गए धान को जब्त किया। इसमें प्रमुख रूप से लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम लारीपानी एवं अन्य जगहों पर बजरंग अग्रवाल के यहां 840 क्विंटल, त्रिलोक गर्ग के यहां 640 क्विंटल, दीपक जिंदल के यहां 820 क्विंटल जप्त किया गया है। इसी तरह घरघोड़ा क्षेत्र में दीपक अग्रवाल शुभम ट्रेडर्स के यहां 50 क्विंटल, रजत अग्रवाल रजत ट्रेडर्स के यहां 630 क्विंटल, धरमजयगढ़ क्षेत्र में टिकेश्वर यादव ग्राम सिसरिंगा के यहां 34.40 क्विंटल, सहनी लाल सिदार ग्राम एड्डुकला के यहां 49.20 क्विंटल, मनोज गुप्ता पत्थलगांवखुर्द के यहां 78 क्विंटल, खरसिया क्षेत्र के ग्राम कुरू में लाभो दास महंत के गोदाम से 1200 क्विंटल धान बरामद जप्त किया गया है। इन सभी पर कृषि उपज मंडी अधिनियम एवं संबंधित प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

*अब तक कुल 68 प्रकरण, 12,454 क्विंटल धान जब्त*

जिले में अब तक 68 मामलों में कुल 12,454 क्विंटल धान, जिसकी कीमत 3 करोड़ 86 लाख रुपए से अधिक है, जप्त किया जा चुका है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी और निरंतर मॉनिटरिंग का परिणाम है। अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में बनाए गए सभी अंतर्राज्यीय और आंतरिक 25 चेकपोस्टों पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है। जंगलों के वैकल्पिक मार्गों को भी सील कर दिया गया है, ताकि ओडिशा से होने वाली धान की अवैध आवाजाही पूरी तरह रुक सके।

अनुविभागीय स्तर पर गठित विशेष टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। प्रशासन की ताबड़तोड़ और सख्त कार्रवाई से अवैध धान व्यापारियों व बिचौलियों के हौसले पस्त हो गए हैं और जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था और अधिक पारदर्शी व सुव्यवस्थित होती जा रही है।

Related Posts

Raigarh News: पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News: पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2026
Raigarh News : महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर पति से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर पति से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, कोतरारोड़ पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, कोतरारोड़ पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा

May 5, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार

May 5, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार

May 4, 2026
Next Post
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! DA-DR को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान…

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! DA-DR को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

विकास सहायक संविदा पद के लिए 31 जनवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

January 24, 2022
Labour Force में चमका छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय औसत से 10% आगे, महिलाओं ने भी बनाई पहचान…

Labour Force में चमका छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय औसत से 10% आगे, महिलाओं ने भी बनाई पहचान…

May 4, 2026
SpaceX IPO: पैसा रखें तैयार; Elon Musk ला रहे SpaceX का IPO! वैल्यूएशन $800 बिलियन तक पहुंचने की संभावना

SpaceX IPO: पैसा रखें तैयार; Elon Musk ला रहे SpaceX का IPO! वैल्यूएशन $800 बिलियन तक पहुंचने की संभावना

December 8, 2025
PM Kisan: किसानों के खाते में कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? इस बार न अटक जाएं आपके पैसे तुरंत करें ये काम

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पैसा आने में रुकावट हो सकती है यदि ध्यान नहीं दी यह बात।

January 7, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • विजय ने 112 MLA का समर्थन पत्र सौंपा, राज्यपाल बोले, 118 विधायक लाइए, कल कैसे शपथ लेंगे थलापति
  • आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइंस को मिला सहारा! सरकार ने खोला ₹5,000 करोड़ का खजाना, यात्रियों को मिलेगा सस्ता सफर?
  • Post Office: पोस्ट ऑफिस में अब हर ट्रांजैक्शन के लिए यह डॉक्यूमेंट जरूरी, नहीं तो होगी परेशानी
  • Raigarh News: पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In