• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, November 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

इन राशि के जातकों की नौकरी में बन रहे हैं प्रमोशन के पूरे चांस, जानें अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 8, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Horoscope Today 8 May 2022: रविवार को वृष राशि के लोगों को अपनों पर बेवजह क्रोध नहीं करना है क्योंकि परिवार में सभी तो अपने हैं वहीं तुला राशि के लोगों को विदेश में नौकरी मिलने की संभावना दिख रही है, कोशिशें जारी रखना चाहिए.

मेष – इस राशि वालों को बॉस पसंद करते हैं तो गलतफहमी बिल्कुल भी न पालें, यह गलतफहमी आपके लिए नौकरी में खतरा हो सकती है. खुदरा व्यापारियों के लिए अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना है किंतु इसके लिए कोशिश करनी पड़ेगी. यारी दोस्ती में युवाओं को दिखावा करने की क्या जरूरत है, दोस्ती करनी है तो कृष्ण सुदामा जैसी करें जहां कृष्ण ने अपना सब कुछ सौंप दिया था. परिवार में किसी नवजात शिशु के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है, बच्चे का ध्यान रखिए. यदि बुखार है तो जांच करा लें, डेंगू भी हो सकता है इसलिए समस्या हो तो लापरवाही कतई न करें. जानवरों और पक्षियों की सेवा करें, गर्मी का मौसम है छत पर पक्षियों के लिए दाना और पानी का इंतजाम करें.

READ ALSO

Sex Racket news: मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा: पांच पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार; एक महिला फरार

Accident news: बड़ा हादसा; स्कूल के बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई घायल

वृष – वृष राशि के लोगों को ऑफिस में कोई खुशखबरी मिलने वाली है, प्रमोशन होने की पूर्ण संभावना दिख रही है. यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो मेडिकल से जुड़े व्यापार में निवेश कीजिए क्योंकि यहां निवेश का यही सही समय है. आज युवा वर्ग के लोग अपने को अपडेट करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, यह समय की आवश्यकता भी है. परिवार में सभी तो अपने हैं, फिर इन अपनों पर बेवजह का क्रोध नहीं करना चाहिए, क्रोध का कोई कारण तो हो. स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है यानी आप चिंता न करें, ठीक ठाक रहेंगे. सामाजिक कार्यों में आपको बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए, यह भागीदारी आपके मान सम्मान को बढ़ाने वाली है.

मिथुन – आप जिन ऑफिशियल कामों को लेकर बहुत समय से परेशान थे, वो काम अब बन जाएंगे, तैयारी शुरु कर दें. व्यापारियों को अपने कारोबार से संबंधित कागजात को संभाल कर रखना चाहिए, कभी भी जरूरत पड़ सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अब राहत मिलने का समय आ गया है, उन्हें नौकरी मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा तालमेल रहेगा, जीवनसाथी है तो फिर नाराजगी कैसी, होनी ही नहीं चाहिए. सेहत ठीक रखनी है तो आपको भी ध्यान देना चाहिए, संयमित और सुपाच्य भोजन ही करें ताकि स्वस्थ रहें. सड़क पर चल रहे हैं तो यातायात के नियमों का पूरी तरह से पालन करना ही चाहिए, वर्ना जुर्माना भरना पड़ेगा.

कर्क – कर्क राशि के लोगों को अब अपने काम पर फोकस करना चाहिए, इधर-उधर की बातों में फंस कर लक्ष्य से भटक सकते हैं. अनाज के कारोबार में आज नुकसान की आशंका है, जो व्यापारी इस काम से जुड़े हैं उन्हें सतर्क होकर काम करना चाहिए. युवा वर्ग के लोगों को दूसरों के विवाद नहीं बोलना है, बोलने से बात उनके ऊपर आ सकती है. घर में कोई मांगलिक कार्य होने वाला है जिसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा. फिसलकर चोट लगने की आशंका है, बाथरूम या चिकने टाइल्स वाले फर्श पर सावधानी के साथ चलना चाहिए.  कबीर दास ने कहा है निंदक नियरे राखिए ऑंगन कुटी छवाए तो फिर बुराई करने वालों से आपको नाराज नहीं होना है.

सिंह – आज आपके ऑफिस में काम काफी अधिक बढ़ जाएगा इसको निपटाने के लिए आपको भी देर तक बैठना होगा, तैयार रहें. कपड़ों के व्यापारी आज अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे, उन्हें मार्केट डिमांड के हिसाब से अपने यहां स्टॉक रखना होगा. युवा पहले अपनी कमियों की पहचान करें, फिर एक एक कर उन्हें दूर करने का प्रयास करें, श्रेष्ठ बनते जाएंगे. परिवार में सबको एक साथ बैठ कर भोजन करने की परम्परा बनाना चाहिए, दोनों समय संभव न हो तो एक समय ही करें.  शुगर पेशेंट को दवाओं का सेवन नियमित करना चाहिए, लापरवाही घातक हो सकती है, समय निकाल कर टहलें भी. सूर्य देव की आराधना करें, इससे समाज में आपके वर्चस्व में और भी वृद्धि होगी.

कन्या – कन्या राशि के वे लोग जो मीडिया से जुड़े हैं और अवसर की तलाश में हैं तो समझिए अब उनके लिए समय आ गया है. व्यापार को यूं ही न पड़ा रहने दें बल्कि छोटे-मोटे बदलाव करें, ऐसा करने से आप मुनाफा कमा सकेंगे. कहा गया है क्रोध पाप का मूल इसलिए युवा क्रोध न करें अन्यथा क्रोध में आकर वे अपना ही नुकसान कर बैठेंगे. परिवार में काम न बन पा रहा तो निराश होकर न बैठ जाएं बल्कि वरिष्ठजन से सलाह लें, रास्ता निकलेगा. सेहत का ध्यान रखिए, डिहाइड्रेशन होने की आशंका है, खानपान को संतुलित रखिए. मीठा बना कर भगवान जी का भोग लगाएं और उसका वितरण जितना संभव हो करे

तुला – इस राशि के लोगों को विदेश में नौकरी मिलने की संभावना दिख रही है, कोशिशें जारी रखें. कारोबारियों को बड़ा स्टॉक सोच समझ कर डिमांड को देखते हुए ही डंप करना चाहिए वरना पैसा जमा हो सकता है. जो युवा लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं दे रहे हैं उन्हें अब प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है. जो लोग एकल परिवार में रहते हैं, उनके सामने कुछ परेशानियां भी आ सकती है, इनका हल निकाले. कमर का दर्द परेशान कर सकता है, गर्म पानी की थैली से सिकाई करें और आगे झुक कर कोई सामान न उठाएं. मन में अशांति है तो मौन बिल्कुल भी न रहें बल्कि अपने दिल की बात अपनों से शेयर करें, शांति मिलेगी.

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जिन लोगों ने हाल ही में नई नौकरी ज्वाइन की हो उन्हें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना है. बर्तन का व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा, मेटल की कीमतें चढ़ रही हैं. पुराना स्टॉक निकालें. युवाओं को समय का महत्व समझना चाहिए, समय निकल जाने के बाद सिर्फ पछतावा ही मिलता है. ससुराल पक्ष से निमंत्रण मिल सकता है, जीवनसाथी का सहयोग अपेक्षित होगा उनसे बना कर रखें तो ठीक रहेगा. आपके पैरों में अक्सर दर्द रहता है तो इसे यूं ही न टालें बल्कि एक बार कैल्शियम की जांच करा लें, कहीं कमी तो नहीं है. गरीबों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने चाहिए, गरीबों की मदद आप नहीं करेंगे तो कौन करेगा,

धनु – आपको नौकरी से संबंधित मामलों में सोच समझ कर ही फैसला लेना चाहिए, ऐसे मामलों में जल्दबाजी नुकसान करती है. आज कारोबारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, कुछ अच्छी कमाई होगी जिससे गोलक मजबूत होगी. युवाओं को अपने संस्कार और सभ्यता पर आंच नहीं आने देना चाहिए भले ही कोई अपना कितना ही दबाव डाले. परिवार में मौसी को उपहार दें, उनके साथ समय व्यतीत करें तो उन्हें भी अच्छा लगेगा. पैरों में दर्द और सूजन हो सकती है, सामान्य हो तो कोई बात नहीं वरना डॉक्टर को दिखाना चाहिए. काल करे सो आज कर, आज करे सो अब का अनुसरण करते हुए पेंडिंग काम को जल्द पूरा करने की योजना बनाएं.

मकर – मकर राशि के लोग अपने बॉस की बातों को लेकर नाराज हो सकते हैं, महिला सहयोगियों का सम्मान करना चाहिए. खुदरा व्यापारियों के पास कुछ ऐसी वस्तुओं की मांग आएगी जिसकी पूर्ति न कर पाने से वे परेशान रहेंगे. युवाओं को सर्वप्रथम अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए, श्री राम भी माता पिता और गुरु की वंदना करते थे. परिवार में संतान के व्यवहार पर पैनी निगाह रखनी होगी, जरा भी आशंका हो तो उससे आराम से पूरी बात समझें. छोटी सी बीमारी की अनदेखी न करें, आपकी अनदेखी इस बीमारी को बढ़ा सकती है, शुरुआत में इलाज आसान होता है. आपको मित्रों के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा अन्यथा वह नाराज हो सकते हैं.

कुंभ – आपके लिए आर्थिक दृष्टि से आज समय ठीक रहेगा, जिज्ञासु बनिए और मन में सीखने की इच्छा बनाए रखिए. हार्डवेयर का काम करते हैं तो मुनाफे के लिए सजग रहना होगा, वैसे भी आपके सजग तो रहना ही चाहिए. जो युवा विभिन्न खेलों में सक्रिय हैं और भाग लेते हैं, उन्हें जीवन की नई राह मिलने वाली है जिसके वे इंतजार कर रहे थे. घर के बच्चों को हमेशा प्रसन्न रखना चाहिए, बच्चों के लिए मीठा, चॉकलेट या टॉफी जो भी पसंद हो लाकर दीजिए. आज आपकी सेहत कुछ नासाज रह सकती है, नसों में खिंचाव और दर्द की आशंका दिख रही है, थोड़ा आराम करें. आपको उन्हीं कामों के लिए हामी भरना चाहिए जो आप कर सकते हैं वरना आप सार्वजनिक रूप से हंसी के पात्र बन सकते हैं.

मीन – मीन राशि के जो लोग नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं उन्हें प्रयास और तेज करना चाहिए, सफलता मिलने वाली है. कारोबारियों के मान सम्मान में वृद्धि होगी, रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा और व्यावसायिक समस्याएं दूर होंगी. युवाओं को अपना काम पूरा करने के लिए पूरे दिन भागा दौड़ी करनी पड़ेगी, जो काम है उसे आज ही करना ठीक रहेगा. परिवार में बड़ी बहन या बहन तुल्य का सानिध्य प्राप्त होगा, उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करने का प्रयास करें. बीमार चल रहे हैं तो आपको सचेत हो जाना चाहिए, लापरवाही ठीक नहीं, स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है. समाज में रोज नए लोग मिलते हैं परिचय होता है किंतु इन सभी से रिश्ते बनाने को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी है.

 

 

 

 

Related Posts

देश

Sex Racket news: मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा: पांच पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार; एक महिला फरार

November 24, 2026
देश

Accident news: बड़ा हादसा; स्कूल के बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई घायल

November 24, 2026
देश

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का भी बदलेगा नाम, सरकार लाएगी प्रस्ताव, जानिए क्या होगा नया नाम?

November 23, 2026
देश

Hyderabad Threat Email: 26/11 जैसे हमले की धमकी भरा ईमेल से मचा हड़कंप, 300 लोगों को जान से मारने की धमकी

November 23, 2026
देश

Boat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत

November 22, 2026
देश

Rajasthan Accident: भीषण सड़क हादसा! खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

November 22, 2026
Next Post

जाने आज का अपना राशिफल

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Cg Current News : विशेष लेख : वनांचल में रेशम की चमक

August 27, 2026
Datia, Bankipur, Manjalpur Bypoll Election: दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

Datia, Bankipur, Manjalpur Bypoll Election: दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

August 3, 2026

Diljit Dosanjh Aura India Tour: दिलजीत दोसांझ के शो को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल में बच्चों और मेट्रो का भी जिक्र

November 24, 2026
कल खेला जाएगा आयरलैंड vs भारत के बीच दूसरा T20I मैच? जाने कहां देख पाएंगे LIVE और कितने बजे शुरू होगी मैच

कल खेला जाएगा आयरलैंड vs भारत के बीच दूसरा T20I मैच? जाने कहां देख पाएंगे LIVE और कितने बजे शुरू होगी मैच

June 27, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 1 से 12वीं तक की तिमाही और छमाही परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव, जारी हुई संशोधित समय सारणी…..
  • Chhattisgarh news today: बिलासपुर-रायगढ़ रूट की 4 मेमू ट्रेनें रद्द, 27 से 30 नवंबर तक यात्रियों को होगी परेशानी
  • Gold Silver Price today: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, चांदी 5400 रुपये हुआ महंगा, जानें आज का ताजा भाव

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In