• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, August 20, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 9, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Daily Horoscope : सोमवार को कर्क राशि के युवा अपनी अद्भुत कार्यक्षमता के बूते कठिन काम भी चुटकियों में निपटा लेंगे जिससे सभी से वाहवाही लूटेंगे, वहीं कुंभ राशि के अस्थमा के रोगियों को आज विशेष तौर पर सचेत रहने की जरूरत है, वे समय पर दवा और इनहेलर आदि लेते रहें.

मेष – मेष राशि के जो लोग टारगेट बेस्ड काम करते हैं उनके ऊपर काम का दबाव रहेगा, कंपनी के टारगेट तो पूरे ही करने होते हैं. टेलीकम्युनिकेशन का बिजनेस करने वाले लोग कुछ परेशान रहेंगे, बिजनेस में परेशानियां तो आती ही हैं जिन्हें धैर्य से निपटाएं. युवा अपने करियर के मामले में लक्ष्य निर्धारित करें और उसके प्रति पूरी ईमानदारी से मेहनत करें तभी सफलता मिलेगी. पारिवारिक समस्याओं का हल कराने में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. सेहत के मामले में खानपान पर कंट्रोल करें, बढ़ता हुआ वजन तमाम रोगों को न्योता देगा, वजन बढ़ने से रोकना होगा. कीमती वस्तुएं हैं तो उन्हें संभाल कर रखें, चोरी हो सकती है, चोरी होने के पहले ही आपको सतर्क रहना चाहिए.

READ ALSO

gujarat Liquor News: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

 

वृष – इस राशि के कला और मीडिया से जुड़े लोगों को आज अधिक काम करना होगा, कभी कभी तो अधिक काम के लिए तैयार ही रहना चाहिए. कारोबारियों को ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए, आपके यहां ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है. युवाओं को कोई भी काम दिखावे में नहीं करना चाहिए बल्कि जो उनके हित में हो वही करना चाहिए. परिवार के सदस्यों का आर्थिक रूप से सहयोग करना पड़ेगा. वाहन से चल रहे हों तो उसकी गति पर नजर रखनी चाहिए, दुर्घटना की आशंका है किंतु नियंत्रित गति उसे रोक सकती है. बेवजह के विवादों से दूर रहना चाहिए, लोग आपको उकसा कर विवाद में फंसा देंगे जिससे नाम खराब हो सकता है.

वृष – इस राशि के कला और मीडिया से जुड़े लोगों को आज अधिक काम करना होगा, कभी कभी तो अधिक काम के लिए तैयार ही रहना चाहिए. कारोबारियों को ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए, आपके यहां ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है. युवाओं को कोई भी काम दिखावे में नहीं करना चाहिए बल्कि जो उनके हित में हो वही करना चाहिए. परिवार के सदस्यों का आर्थिक रूप से सहयोग करना पड़ेगा. वाहन से चल रहे हों तो उसकी गति पर नजर रखनी चाहिए, दुर्घटना की आशंका है किंतु नियंत्रित गति उसे रोक सकती है. बेवजह के विवादों से दूर रहना चाहिए, लोग आपको उकसा कर विवाद में फंसा देंगे जिससे नाम खराब हो सकता है.

मिथुन – मिथुन राशि के लोगों के करियर के मामले में स्थितियां फेवर में हैं इसलिए अनावश्यक विचार कर तनाव न बढ़ाएं. कारोबारियों को अपने स्वभाव में विनम्रता और सरलता को बनाए रखना चाहिए, ये गुण कारोबार को बढ़ाने में मदद करेंगे. युवाओं को कहीं भी तीखी प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए, कई बार इससे नुकसान ही होता है. अपनों के साथ रुपए-पैसे के मामलों में पारदर्शिता ही रखनी चाहिए ताकि किसी तरह की शंका न रहे. छोटी बीमारी है तो भी उसे लटकाना ठीक नहीं, कभी कभी छोटी बीमारी भी बड़ी हो जाती है इसलिए तुरंत इलाज कराएं. महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं तो मन को शांत रखें और उस काम में ही अपने को केंद्रित करें ताकि वह ठीक से पूरा हो जाए.

कर्क – इस राशि के सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के स्थान परिवर्तन की संभावना है, बैग बांधने के लिए तैयार रहें. लोहे का व्यापार करने वाले  कारोबारी आज मुनाफा कमाएंगे. उन्हें अपने स्टॉक को एक बार देख लेना चाहिए. युवा वर्ग अपनी अद्भुत कार्यक्षमता के बूते कठिन काम भी चुटकियों में निपटा लेंगे जिससे वे सभी से वाहवाही लूटेंगे. आज आपको घर के पेंडिंग काम करने चाहिए, ताकि कोई काम बकाया न रहे, साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, आंखों में जलन और दर्द की शिकायत हो सकती है, धूप में न निकलें तो बेहतर रहेगा. सभी के साथ कामों में एकरूपता बनेगी और सबके साथ मिल कर काम करेंगे तो प्रसन्नता भी होगी.

सिंह – सिंह राशि के लोगों को जल्दबाजी में काम निपटाने की कोशिश नहीं करना चाहिए. जल्दबाजी से नुकसान भी होता है. होटल रेस्टोरेंट के व्यापारियों को अपने सामान की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए, कारोबार में साख सबसे बड़ी चीज होती है. युवाओं को आलस्य से दूर रहना चाहिए क्योंकि आलस्य युवाओं की पूर्व की मेहनत में जंग लगा सकता है. परिवार में भाई बहन को परेशान न होते हुए धैर्य के साथ रहने की सलाह दें, धैर्य कई बार समस्याओं का स्वतः निदान करता है. आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है जिससे ऊर्जावान महसूस करें लेकिन सेहत के मामले में लापरवाह न रहें. जानकार व बड़े लोगों को आपके द्वारा जवाब देना आपको मुश्किल में डालेगा, ध्यान रखना होगा.

कन्या – कन्या राशि के सॉफ्टवेयर कंपनियों से जुड़े लोगों को आज अपेक्षाकृत अधिक काम करने होंगे, संस्थान में काम है तो करना ही होगा. कारोबारी अपने यहां आने वाली महिला ग्राहकों को नाराज न करें, उनका मान सम्मान आपके व्यापार में मुनाफा दिलाएगा. युवाओं के लिए आज खुश होने वाला दिन है, उन्हें कोई ऐसी शुभ सूचना मिल सकती है जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आपके कामकाज, व्यवहार और कुशल प्रबंधन के चलते परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, इसे कायम रखिए. स्वास्थ्य का ध्यान रखिए और गैर जरूरी यात्रा से बचने का प्रयास कीजिए. सामाजिक रूप से छवि बनाने के लिए आपको अनावश्यक रूप से ज्ञान का बखान नहीं करना चाहिए, जैसे हैं वैसे ही दिखें तो ठीक रहेगा.

तुला – इस राशि के लोगों का सहकर्मियों के साथ कॉम्‍पटीशन अधिक रहेगा, आपको अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करनी होगी. कारोबारियों की निवेश करने की इच्छा है तो उन्हें आज रुक जाना ही बेहतर होगा. आज उन्हें कहीं निवेश नहीं करना चाहिए. युवा अपनी ऊर्जा को क्रोध में परिवर्तित होने दें, इस ऊर्जा का उपयोग कुछ क्रिएटिव काम में करें तो अच्छा रहेगा. आज आपके घर में किसी अपने का आगमन होगा जिसे आप मन में याद कर रहे थे, इससे परिवार में खुशियां बिखरेंगी. अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखिए और सर्दी जुकाम होने पर तत्काल इलाज कराएं वर्ना स्थिति और विकट हो सकती है. समाज के जो जरूरतमंद लोग हैं उनकी मदद के लिए आपको तत्पर रहना चाहिए. अरे भाई जो भी कर सकते हैं करें.

वृश्चिक – इस राशि के लोगों को उच्चाधिकारियों से महत्वपूर्ण राय मिल सकती है, उच्चाधिकारी की राय का सम्मान करना चाहिए. व्यापार में मुनाफा न मिलने की स्थिति मानसिक दबाव बढ़ाएगी किंतु आपको दबाव में न आकर रास्ता निकालना होगा. प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है, बस वह मेहनत से लक्ष्य पाने में जुटे रहें. विवाह योग्य युवक युवतियों को आज रिश्ता पक्का होने की खुशी मिल सकती है. कब्ज की समस्या को लेकर परेशान होना पड़ सकता है, अपने भोजन से तली चीजें हटाकर फाइबर की मात्रा बढ़ाएं. अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए खुद से आगे बढ़ना होगा, समाज में लोगों के मिलेंगे तो नेटवर्क स्वतः मजबूत होगा.

धनु – धनु राशि वाले अपने ऑफिस के काम सुचारू रूप से करते चले जाएं और सबके साथ प्यार मोहब्बत बनाए रखें. कारोबारी यदि किसी के साथ निवेश संबंधित डील कर रहे हैं तो पहले ठीक से सोच विचार कर लीगल बिंदु समझ लें. युवाओं को क्षणिक क्रोध से बचना चाहिए क्योंकि क्षणिक क्रोध से दिन भर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है. परिवार में बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे सभी का मन प्रसन्न होगा. सेहत ठीक रखनी है तो कोशिश करें कि अधिक ठंडी चीजों का सेवन न करें अन्यथा गला, खांसी जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है. समाज में आपको प्रभावशाली लोगों से सलाह मिलेगी, अच्छी सलाह को जरूर मानना चाहिए इससे वह व्यक्ति भी प्रसन्न होता है.

मकर – ऑफिस में आपका काम अच्छा चल रहा है जिसके चलते ऑफिस में आप कई लोगों की तारीफ बटोरेंगे. जिन व्यापारियों ने नया कारोबार शुरु किया है और मुनाफा नहीं मिल रहा है तो जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, कुछ धैर्य रखें. युवा वर्ग को मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, इसी सहयोग के चलते वे सभी कार्य ठीक से पूरे कर सकेंगे. परिवार में सभी से रिश्तों के बनाए रखना है तो राई का पहाड़ न बनाएं बल्कि जो भी इशू हैं उनका निराकरण करें. तली भुनी चीजों से आपको दूर रहना चाहिए और हल्का भोजन करें ताकि पेट और अन्य मामले न गड़बड़ाएं. पेंडिंग कामों को लटकाने से पेंडेंसी बढ़ती जाएगी इसलिए आपको मौजूदा कामों के साथ बकाया काम भी निपटाते जाना चाहिए.

कुंभ – कुंभ राशि के जो लोग सैन्य विभाग से जुड़े हैं उन्हें ट्रांसफर लेटर मिल सकता है. कारोबार में जिन लोगों ने बिजनेस लोन के लिए अप्लाई किया है उन्हें स्वीकृति प्राप्त होगी. युवाओं को सफलता नहीं मिल रही है तो निराशा के भंवर में न फंसे, स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि सफलता न मिलना यह बताता है कि प्रयास पूरे मन से नहीं किया गया था, अब फिर से मेहनत करके कोशिश करें. माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, उनकी जरूरतें पूरी करना आपका दायित्व है. अस्थमा के रोगियों को आज विशेष तौर पर सचेत रहने की जरूरत है, दवा व इनहेलर लेते रहें. आपके पास यदि कोई मदद की उम्मीद लेकर आए तो निराश न करें, जो संभव हो मदद करें.

मीन – आपको अपने ऑफिशियल कार्य बेहतर तरीके से करने की प्लानिंग करनी चाहिए, बेहतर काम के साथ ही आपकी बेहतरी जुड़ी है. कारोबार करते हैं तो अपने कर्मचारियों से अच्छा व्यवहार रखें, व्यापार बढ़ाने में उनका सहयोग भी काफी अहम होगा. युवाओं को परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, मन की बात परिवार के लोगों के साथ शेयर कर सकते है. आपको अपनी संतान का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है, आपको उसके साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए. कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो पूरी सावधानी बरतें और इंफेक्शन के प्रति अलर्ट रहें, महामारी धीरे-धीरे पांव पसार रही है. आप सबके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं फिर भी कोई आपकी आलोचना करता है तो मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए.

 

 

Related Posts

gujarat Liquor News: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती
देश

gujarat Liquor News: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती

August 19, 2026
Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
देश

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

August 19, 2026
delhi CNG Blast: CNG पंप पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रक से गैस भरते समय हादसा; एक की मौत… 5 घायल
देश

delhi CNG Blast: CNG पंप पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रक से गैस भरते समय हादसा; एक की मौत… 5 घायल

August 19, 2026
Gold Silver Rate Today: एक झटके में ₹5000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट
देश

Gold Silver Rate Today 19 August: सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में 5000 रुपए हुई सस्ती, जानें आज का ताजा भाव

August 19, 2026
Air India Bird Hit: एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराया; रद्द करनी पड़ी फ्लाइट
देश

Air India Bird Hit: एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराया; रद्द करनी पड़ी फ्लाइट

August 19, 2026
Axis Bank credit card: 28 अगस्त से Axis Bank क्रेडिट कार्ड के नियमों में होगा बड़ा बदलाब, ग्राहकों को पड़ेगा सीधा असर
देश

Axis Bank credit card: 28 अगस्त से Axis Bank क्रेडिट कार्ड के नियमों में होगा बड़ा बदलाब, ग्राहकों को पड़ेगा सीधा असर

August 19, 2026
Next Post

उड़नदस्ता एवं घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता ने पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के लीलावती भगत के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल की कार्यवाही की

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Andhra–Sukma Operation: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर…

Andhra–Sukma Operation: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर…

November 19, 2025
IPO Market Update:अगले हफ्ते खुल रहें 3 आईपीओ; जानें किसका GMP सबसे ज्यादा…

IPO Market Update:अगले हफ्ते खुल रहें 3 आईपीओ; जानें किसका GMP सबसे ज्यादा…

April 19, 2026
संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री श्री साय

संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री श्री साय

November 26, 2025
UGC-NET 2026 Answer Key: UGC NET 2026 की आंसर-की हुई जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

UGC-NET 2026 Answer Key: UGC NET 2026 की आंसर-की हुई जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

August 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Ola uber rapido: Ola-Uber और Rapido में इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से नया नियम लागू
  • Today Cg News: विशेष लेख : नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र से माताओं और बच्चों को मिलेगी सुविधा
  • Chhatisgarh News: स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In