• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, August 22, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 10, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Daily Horoscope: आज (मंगलवार) का दिन कुछ राशियों के लिए खुशहाल रहने वाला है. आज सिंह (Leo) राशि वाले लोग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लें. वहीं तुला (Libra) राशि वाले युवाओं को काम न बनने की स्थिति में शांत रहना चाहिए.

मेष- आपके सहकर्मियों और अधीनस्थों का बदला स्वभाव आपको परेशान करेगा किंतु इसमें आप कुछ नहीं कर सकते, इसे आत्मसात करिए. कपड़े का कारोबार करने वालों के लिए आज अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना है, ग्राहकों को संतुष्ट करिए. जो युवा सैन्य विभाग में अपने करियर की तलाश कर रहे हैं उन्हें इस दिशा में प्रयास जारी रखना चाहिए, सफलता मिलेगी. परिवार में अपने पिताजी से दिल की बात शेयर करें, रास्ता निकल आएगा. पिताजी से मन की बात बताने में कोई हर्ज नहीं है. हेल्थ के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन किसी तरह की लापरवाही करना ठीक नहीं है. किसी काम में मन न लगे और बेचैनी सी लगे तो हनुमान चालीसा का पाठ करें, अशांत मन शांत होने लगेगा.

READ ALSO

jharkhand Factory Blast: स्टील फैक्ट्री में भीषण हादसा, तीन इंजीनियरों की मौत; प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Big breaking: दिल्ली पैलेट गन केस में FIR दर्ज, राहुल गांधी के धरने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

वृषभ- वृषभ राशि के लोग अपने अधीनस्थों के प्रति मन में शंका का बीज न बोएं. यदि एक बार शंका हो गई तो इसे हटाना मुश्किल होता है. यदि आप पैतृक कारोबार से ही जुड़े हैं तो आज आपके लिए खुशखबरी है. आज आप बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं, बस जुट जाइए. महत्वपूर्ण नोट्स को संभाल कर रखें, कंप्यूटर या मोबाइल पर डेटा का बैकअप ले लें क्योंकि इसके लॉस्ट होने की आशंका है. घर लौटते समय आज परिवार के छोटे बच्चों के लिए उपहार लाना न भूलें, बच्चों को अच्छा लगेगा तो आप भी प्रफुल्लित होंगे. सेहत ठीक रखने के लिए शारीरिक एक्टिविटी करते रहनी चाहिए. कोई गेम खेलें जिससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाए. सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहें, सबके सहयोग से सामाजिक कार्य आसान हो जाते हैं.

मिथुन- आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो वह यूं ही नहीं मिलने वाला है. कोई आवश्यक कोर्स तो करें ताकि आप पर विचार किया जाए. आप प्लास्टिक के काम से जुड़ा कारोबार करते हैं तो प्रमोशन के लिए थोड़ा प्रचार प्रसार का भी सहारा लीजिए, लाभ मिलेगा. युवाओं को किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए, कहावत है जल्दी का काम शैतान का. घरेलू विवाद को किसी भी कीमत पर बढ़ने न दें, विवाद बढ़ा तो आपका मन अशांत होगा जो कार्यक्षमता को प्रभावित करेगा. सेहत के मामले में आपको बुखार और इंफेक्शन जैसी बीमारियों को लेकर अलर्ट रहना चाहिए. जरूरत हो तो दवा लें. आपके पास कोई आर्थिक मदद की उम्मीद लेकर आ सकता है, उचित व्यक्ति है तो जरूर मदद करनी चाहिए.

कर्क- आपको अपने ऑफिस के नियमों का पालन करना ही चाहिए, नियमों का उल्लंघन करना आपको मुश्किलों में डाल सकता है. आप कारोबार करते हैं तो ग्राहकों की मांग के अनुरूप माल रखें, उनकी जरूरत का सामान होगा तभी तो वह खरीदने आएंगे. युवा वर्ग अपने स्वभाव पर ध्यान दें. आपके गड़बड़ स्वभाव से आपका सम्मान भी खो सकता है, विनम्र बनें. अभिभावक अपने बच्चों को खेल के साथ पढ़ाई कराएं. ऐसा करने से पढ़ाई उन्हें बोझ नहीं लगेगी और वे सीख भी जाएंगे. लगातार बाहर का बना भोजन खाते रहेंगे तो वह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होगा, कभी कभी की कोई बात नहीं होती. नकारात्मक चीजों का त्याग करना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा, अपनी संगति पर भी ध्यान दें.

सिंह- सिंह राशि के जिन लोगों ने नई नौकरी जॉइन की है उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, सोच समझ कर काम करें. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लें. जिनके नंबर हैं उनके बीच अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन करते रहें. युवाओं को सफलता नहीं मिल सकी तो क्या हुआ, डिप्रेशन में क्यों आ रहे हैं. अगली बार और भी मेहनत से तैयारी कर परीक्षा दें. परिवार में सभी सदस्यों को एक दूसरे की ताकत बनना होगा. अलग-थलग रहना ठीक नहीं है. सेहत के मामले में स्किन एलर्जी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. धूप में निकलना हो तो सन बर्न क्रीम लगा लें. सामाजिक क्षेत्र में आज आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेना होगा, ऐसे स्थानों पर जाने से ऊर्जा मिलती है.

कन्या- इस राशि के लोग प्रमोशन के लिए प्रयासरत नजर आएंगे. अपने बॉस से संपर्क बनाए रखिए, उनकी रिकमेंडेशन मायने रखेगी. व्यापार को बढ़ाने में वरिष्ठों की राय कारगर साबित होगी तो फिर इंतजार किस बात का कर रहे हैं, जाइए और सलाह लीजिए. युवा सरकारी नियमों का पालन करें अन्यथा आपकी जरा सी चूक हुई तो आपको दंड भुगतना होगा और परेशानी अलग से होगी. परिवार में अपनों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं. ऐसा करने से आपका मन तो प्रसन्न होगा ही और दूसरे भी खुश होंगे. आज आपको पेट दर्द और जलन की समस्या हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखिए और पानी खूब पीते रहें. सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्कों से लाभ मिलने की उम्मीद है, लोगों से मिलने जुलने के साथ ही संपर्क बनाए रखिए.

तुला- तुला राशि के लोगों के ऑफिस में अधीनस्थों की कमी रहेगी जिसके चलते उन्हें कुछ अधिक काम करना पड़ सकता है. जो व्यापारी कॉस्मेटिक्स का कारोबार करते हैं वे अपने कारोबार को बढ़ाने में सफल होंगे. व्यापार बढ़ेगा तो लाभ भी बढ़ेगा. युवाओं को काम न बनने की स्थिति में शांत रहना चाहिए. ऐसे में निराशा या उत्तेजित होने की जरूरत नहीं बल्कि धैर्य रखें. जीवनसाथी के साथ तो आपने सात जन्मों तक रहने की शपथ ली है तो छोटी-मोटी बातों पर तनाव पालना ही नहीं चाहिए. जिन लोगों से भी आपने जरूरत पर कर्ज लिया था अब उसे समाप्त करने का समय आ गया है. धीरे-धीरे चुकता कीजिए.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जो लोग सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, उन्हें प्रमोशन मिलने की उम्मीद है. अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाएं. कारोबारी स्थल पर ग्राहकों की आवाजाही आपको मुनाफा दिलाएगी. ग्राहकों से प्रेम व्यवहार से बात करें. मेडिकल से जुड़े युवा पढ़ाई में कोई लापरवाही न करें, इस समय की गई मेहनत उन्हें अच्छे परिणाम देगी. परिवार में माता-पिता की जरूरतों का ध्यान रखें. उनके पास जाकर उनकी आवश्यकता की जानकारी कर उसे पूरा करें. जो लोग कुछ समय से माइग्रेन को लेकर पीड़ित थे उन्हें अब आराम मिलने की पूरी उम्मीद है. आपकी संगति बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं, इस पर ध्यान दें और गड़बड़ लोगों से दूर ही रहें तो अच्छा है.

धनु- आपके ऑफिस में गंभीर मीटिंग हो रही है तो आपको भी गंभीर होना चाहिए. बचकानी बातों से बचने का प्रयास करें. बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा है, कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए अपने जैसे कारोबारियों से प्रतियोगिता करनी होगी. कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को अवसर प्राप्त होंगे, उन्हें इस क्षेत्र में कोशिश जारी रखनी चाहिए. आपके परिवार के लोगों के जीवन का आज कोई महत्वपूर्ण दिन हो तो परिवार के साथ मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें. अल्सर के रोगियों को सेहत के मामले में लापरवाही नहीं करनी चाहिए, मिर्च मसाला और खट्टी चीजों से परहेज रखें. कोई बुजुर्ग महिला दिखे तो उसकी सेवा करने का मौका हाथ से न जानें दे, उनका आशीर्वाद आपका रास्ता सुगम करेगा.

मकर- मकर राशि वालों को अपनी नौकरी में गलतियां करने से बचना चाहिए क्योंकि लगातार होने वाली गलतियां नौकरी पर खतरा बन सकती हैं. लाइफ पार्टनर ही यदि आपका बिजनेस पार्टनर भी है तो व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा. जिन युवाओं के लिए इंटरव्यू की कॉल आई है, उन्हें बहुत अच्छे से तैयारी करनी चाहिए. समय अनुकूल चल रहा है. पारिवारिक मामले में किसी छोटी सी बात को तूल न दें. यदि कोई मामला है तो उसका मिल बैठकर समाधान निकालें. बीमार चल रहे लोगों को अब स्वास्थ्य के मामले में कुछ आराम मिलेगा लेकिन परहेज जारी रखें, लापरवाही न करें. आज आपको किसी बड़े आयोजन में हिस्सा लेना पड़ सकता है. वहां पर परिचित लोगों के बीच आपको अच्छा भी लगेगा.

कुंभ- इस राशि के जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, अभी उनके भाग्योदय में देरी है. ऐसे लोगों को प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है. बिजनेस करने वालों को सफलता मिलनी तो तय है किंतु इसके लिए धैर्य बनाए रखिए. बिजनेस में हर दिन एक जैसा नहीं रहता है. युवाओं का मन इधर-उधर की बातों में भटकेगा किंतु उन्हें अपना लक्ष्य तय करने के साथ ही उसे पाने के लिए लगातार प्रयास करने होंगे. पारिवारिक मामलों में आवश्यकता न पड़े तो आपका मौन रहना ही उचित है. कई बार मौन ही समस्या का समाधान होता है. मादक पदार्थ का सेवन सेहत के लिए घातक है, लेते हों तो अब छोड़ दें. आस-पड़ोस से कोई नकारात्मक सूचना मिलने की आशंका है, मनःस्थिति बनाए रखिए.

मीन- मीन राशि वालों के लिए ऑफिस में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. सबके साथ प्रेम व्यवहार से काम करना चाहिए. कारोबार में रोज नए बदलाव हो रहे हैं. ऐसे में इस बदलाव के साथ अपने बिजनेस को भी अपडेट करना चाहिए. युवाओं को आज सचेत रहना चाहिए क्योंकि दूसरों की गलतियां उन्हें मुश्किलों में डाल सकती हैं, थोड़ा बचकर रहें. बच्चे हैं तो गलती करेंगे ही लेकिन आपका काम उन गलतियों को ठीक करने के साथ ही बच्चों को प्यार से समझाना भी है. सीढ़ियों से चढ़ते और उतरते समय सचेत रहें, असावधानी होने पर गिर भी सकते हैं. पूजा-पाठ पर आपको अधिक ध्यान देना चाहिए. कहीं धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी मिले तो उसमें हिस्सा लें

 

 

Related Posts

देश

jharkhand Factory Blast: स्टील फैक्ट्री में भीषण हादसा, तीन इंजीनियरों की मौत; प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

August 22, 2026
देश

Big breaking: दिल्ली पैलेट गन केस में FIR दर्ज, राहुल गांधी के धरने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

August 21, 2026
देश

Bilaspur news: बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गांजा तस्करी, 21KG गांजा के साथ बिहार के दंपती गिरफ्तार

August 21, 2026
देश

Rahul Gandhi Dharna: संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे

August 21, 2026
देश

america Plane Crash: बड़ा विमान हादसा: प्लेन क्रैश होने से पायलट समेत सभी लोगों की मौत

August 21, 2026
gujarat Liquor News: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती
देश

gujarat Liquor News: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती

August 19, 2026
Next Post

सीएम बघेल आज रहेंगे सरगुजा जिले के दौरे पर

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

March 14, 2026
WhatsApp New Rule: सरकार का WhatsApp पर बड़ा एक्शन, अब बिना एक्टिव SIM के नहीं चलेगा ऐप, जानें नया नियम

WhatsApp New Feature Launch: WhatsApp का नया ‘सीक्रेट फीचर’ लॉन्च! जानिए कैसे काम करता है यह नया फीचर?

December 6, 2025
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत की ऊर्जा नीति किसी दबाव में नहीं बदलेगी। पढ़िए पूरी खबर।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत की ऊर्जा नीति किसी दबाव में नहीं बदलेगी। पढ़िए पूरी खबर।

January 9, 2026
WhatsApp E-Mitra: WhatsApp E-Mitra से पानी और बिजली बिल भुगतान समेत घर बैठे मिलेगी 27 सरकारी सेवाएं, यहां जानें कैसे?

WhatsApp E-Mitra: WhatsApp E-Mitra से पानी और बिजली बिल भुगतान समेत घर बैठे मिलेगी 27 सरकारी सेवाएं, यहां जानें कैसे?

July 5, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : आईजी राम गोपाल गर्ग ने किया जिला पुलिस रायगढ़ का निरीक्षण
  • Gorakhpur IndiGo Flight: लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, जमीन से टकराया इंडिगो विमान का टेल, बाल-बाल बचे 178 यात्री
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट, 40-60 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवाएं
  • Cg News Raipur: ‘दवाईयों और पोषण की चिंता हुई कम, ‘मोर विष्णु भैया’ ल धन्यवाद’

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In