• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 12, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; नदी में डूबने से 3 स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत, मृतकों में ASI का बेटा शामिल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 11, 2025
in छत्तीसगढ़
Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; नदी में डूबने से 3 स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत, मृतकों में ASI का बेटा शामिल
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

जांजगीर-चांपा जिले में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां हसदेव नदी में नहाने गए तीन स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। 26 घंटे की लंबी तलाशी के बाद गुरुवार सुबह तीनों के शव SDRF और पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए। यह घटना हनुमान धारा क्षेत्र की है, जहां अक्सर स्थानीय लोग नहाने और घूमने जाते हैं।

 

READ ALSO

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम, लगातार तीन दिनों तक गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

 

10 बजे घर से निकले, फिर नहीं लौटे तीनों दोस्त

 

मृतक छात्रों में नेल्सन लकड़ा (Nelson Lakra) 15, जो सक्ती जिले के ASI नजारियूस एक्का का बेटा था, युवराज राठौर (Yuvraj Rathore) 14, जिसके पिता प्लांट कर्मचारी हैं और रुद्र सिंह राज (Rudra Singh Raj) 11, जिसके पिता किराना दुकान संचालित करते हैं। तीनों बच्चे जगदल्ला कॉलोनी स्थित मनका पब्लिक स्कूल (Manka Public School) में पढ़ते थे।

 

बुधवार सुबह तीनों स्कूल की छुट्टी होने पर साइकिल से हनुमान धारा (Hanuman Dhara) नहाने पहुंचे थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिवार ने खोजबीन शुरू की। त्रिदेव घाट के पास उनकी साइकिल, कपड़े और चप्पलें मिलीं, जिसके बाद घटना की आशंका हुई और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

रात भर चला रेस्क्यू, अंधेरा बनने पर रोका गया अभियान

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम, SDRF और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। बच्चों के लापता होने के बाद SDM पवन कोसमा (Pawan Kosma) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और हसदेव नदी के जल प्रवाह को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए, ताकि खोज तेज की जा सके।

 

बुधवार शाम तक तलाशी जारी रही, लेकिन अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा। देर रात तक नदी किनारे परिजनों की भीड़ जमा रही, हर कोई बच्चों के सुरक्षित मिलने की दुआ कर रहा था।

 

सुबह फिर शुरू हुई तलाश, मिले तीनों के शव

छात्र रूद्र का शव बरामद कर लिया गया है।

 

गुरुवार सुबह SDRF ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया। कुछ ही घंटे बाद नदी के एक हिस्से में तीनों बच्चों के शव मिल गए। अधिकारियों का कहना है कि नदी का बहाव तेज होने की वजह से बच्चे गहरे हिस्से में फिसलकर डूब गए होंगे।

 

 

 

SDM पवन कोसमा ने बताया कि “हमारी कोशिश थी कि बच्चों को जल्द से जल्द खोजा जाए। एनिकट से पानी का बहाव कम कराया गया था। दुखद है कि तीनों मासूम अब इस दुनिया में नहीं हैं।”

 

परिजनों में मातम, पूरे इलाके में शोक

तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद जगदल्ला कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हसदेव नदी के इस हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Related Posts

छत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम, लगातार तीन दिनों तक गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

October 11, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : महिला सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 11, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : मंत्रिपरिषद के निर्णय : प्रेस वार्ता : दिनांक : 11 अक्टूबर 2026

October 11, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना से सविता सरकार को मिली 20 हजार की सहायता

October 11, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News: सेवा की कहानी : गांव में ही मिली सोनोग्राफी की सुविधा, आशुबत्ती नेताम ने जताया मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार

October 11, 2026
Next Post
आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री श्री साय

आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है....आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है - मुख्यमंत्री श्री साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Train Ticket Rules: स्क्रीनशॉट या WhatsApp पर आया टिकट नहीं होगा मान्य, यहां जानें रेलवे का ये नियम नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

Train Ticket Rules: स्क्रीनशॉट या WhatsApp पर आया टिकट नहीं होगा मान्य, यहां जानें रेलवे का ये नियम नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

July 9, 2026
Rashifal: कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष देने वाला रहेगा, पढ़े दैनिक राशिफल!

Rashifal For Today: आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सूचना, पढ़े 12 राशियों का राशिफल

March 24, 2026
ODI World Cup 2027: रोहित-विराट WC 2027 में खेलेंगे या नहीं? BCCI सचिव का बड़ा बयान

ODI World Cup 2027: रोहित-विराट WC 2027 में खेलेंगे या नहीं? BCCI सचिव का बड़ा बयान

June 19, 2026

Chhattisgarh news: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला; पूर्व अग्निवीरों को नौकरी का मौका, इस विभाग का बदलेगा नाम

October 11, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Petrol diesel price hike: आम आदमी को लगा एक और झटका, जियो-बीपी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 किया महंगा: नई कीमतें लागू
  • Dividend Stocks: TCS, वेदांता समेत ये शेयर देने जा रहा तगड़ा डिविडेंड, यहां जानें रिकॉर्ड डेट
  • RBI: RBI का नया नियम; 16 अक्टूबर से लागू होंगे नकदी के नए नियम, बैंकों को निर्देश जारी
  • India Bloc March SC: CEC के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, CJI ने कहा ज्ञापन नहीं अर्जी लगाएं

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In