• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

IND vs SA: टीम इंडिया को मिली दूसरे टी20 में एकतरफा हार, अफ्रीका ने जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को छोड़ा पीछे

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 11, 2025
in खेल
IND vs SA: टीम इंडिया को मिली दूसरे टी20 में एकतरफा हार, अफ्रीका ने जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 101 रनों से एकतरफा अपने नाम किया था तो वहीं दूसरे मैच में अफ्रीकी टीम की शानदार वापसी देखने को मिली। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच को साउथ अफ्रीका की टीम ने 51 रनों से अपने नाम करने के साथ अब इस सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। इस मैच में अफ्रीकी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का स्कोर बना दिया, जिसके जवाब में टीम इंडिया की तरफ से काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला और वह 19.1 ओवर्स में 162 रन बनाकर सिमट गई।

गिल से लेकर अभिषेक और कप्तान सूर्या सभी ने किया निराश

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया जब 214 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो काफी खराब शुरुआत देखने को मिली, जिसमें शुभमन गिल बिना खाता खोले पहले ही ओवर में लुंगी एनगिडी का शिकार बन गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर में 17 रनों की पारी खेलने के बाद मार्को यान्सन का शिकार बने। यहां से सभी को कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 4 गेंदों 5 रन बनाकर आउट हो गए। पहले 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने जहां अपने तीन विकेट गंवा दिए थे तो वहीं स्कोर सिर्फ 51 रन हुआ था। अक्षर पटेल के रूप में टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट 67 रनों के स्कोर पर गंवाया जो इस मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। अक्षर ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 21 रनों की पारी खेली।

READ ALSO

IND vs SL Semifinal: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने यहां से टीम इंडिया की पारी को संभालने का प्रयास किया ताकि मैच में वापसी की जा सके। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 41 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी देखने को मिली। जब ऐसा लगा कि हार्दिक के बल्ले से फिर एक बड़ी पारी देखने को मिलेगी उसी समय वह 20 के निजी स्कोर पर लूथो सिंपला का शिकार बनकर पवेलियन लौट गए। वहीं तिलक वर्मा ने एक छोर से तेजी के साथ रन बनाने की जिम्मेदारी को तो संभाले रखा लेकिन वह टीम इंडिया को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। तिलक के बल्ले से इस मैच में 62 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं गेंदबाजी में अफ्रीका की तरफ से ओटनिल बार्टमेन ने चार विकेट हासिल किए।

अफ्रीका ने इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को छोड़ा पीछे

टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मिली साउथ अफ्रीका को शानदार जीत के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम को एक खास मामले में अब पीछे छोड़ दिया है। साउथ अफ्रीका की टीम अब टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीम बन गई है, जिसमें ये उनकी 13वीं जीत हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में 12-12 मैचों में जीत हासिल की है।

Related Posts

खेल

IND vs SL Semifinal: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

October 1, 2026
खेल

Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

September 30, 2026
खेल

Asian Games 2026: Asian Games में भारत की सेमीफाइनल में एंट्री, फाइनल में हो सकता है India vs Pakistan महामुकाबला

September 28, 2026
खेल

India vs West Indies: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे आज, जानें कब और कहां देखें मैच

September 27, 2026
खेल

Asian Games: Asian Games 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने भी निभाई थी अहम भूमिका…

September 26, 2026
खेल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में Gulveer Singh ने 10,000 मीटर रेस में जीता सिल्वर मेडल..

September 25, 2026
Next Post
Rashifal For Today : धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशियों का हाल

Rashifal For Today : आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ और कठिन काम होंगे आसान, पढ़े 12राशियों का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

इजरायल और लेबनान में भी थमेगी जंग! 34 साल में कल होने जा रही है पहली वार्ता; ट्रंप ने किया पोस्ट

इजरायल और लेबनान में भी थमेगी जंग! 34 साल में कल होने जा रही है पहली वार्ता; ट्रंप ने किया पोस्ट

April 16, 2026
Bank Timings Change: क्‍या बैंकों में काम के घंटों और छुट्ट‍ियों में कोई बदलाव हो सकता है, जाने इस खबर से पूरी डिटेल्स

Bank Timings Change: क्‍या बैंकों में काम के घंटों और छुट्ट‍ियों में कोई बदलाव हो सकता है, जाने इस खबर से पूरी डिटेल्स

December 3, 2025
Bangladesh: बांग्लादेश में गई एक और हिंदू की जान। खोकन दास को जिन्दा जलाया।

Bangladesh: बांग्लादेश में गई एक और हिंदू की जान। खोकन दास को जिन्दा जलाया।

January 3, 2026
EPFO New Feature: EPFO की बड़ी पहल, पुराने UAN की लिकिंग-ट्रैकिंग के लिए नया पोर्टल लॉन्च

EPFO New Feature: EPFO की बड़ी पहल, पुराने UAN की लिकिंग-ट्रैकिंग के लिए नया पोर्टल लॉन्च

June 13, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Redmi 17C 5G: 6000mAh बैटरी के साथ Redmi ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Tax Calendar: टैक्सपेयर्स ध्यान दें! अक्टूब में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें
  • Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल
  • Chhatisgarh News : पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In