• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh Jindal News: जिंदल फाउंडेशन ने शुरू किया 12 एकड़ में फैले गंगासागर तालाब का गहरीकरण — पार्षद सहित बरमुडा ग्रामवासियों ने जताया जिंदल स्टील प्रबंधन का आभार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 19, 2025
in रायगढ़
Raigarh Jindal News: जिंदल फाउंडेशन ने शुरू किया 12 एकड़ में फैले गंगासागर तालाब का गहरीकरण — पार्षद सहित बरमुडा ग्रामवासियों ने जताया जिंदल स्टील प्रबंधन का आभार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़. ग्राम बरमुडा स्थित गंगासागर तालाब के जीर्णोद्धार का बीड़ा जिंदल फाउंडेशन ने उठा लिया है। 12 एकड़ के क्षेत्रफल में फैले इस विशाल तालाब के गहरीकरण के कार्य की शुरूआत जिंदल फाउंडेशन की टीम ने कर दी है। जिंदल स्टील लिमिटेड के अधिकारियों ने वार्ड पार्षद के साथ भूमिपूजन कर शुक्रवार से गहरीकरण के कार्य की शुरूआत की।

READ ALSO

Raigarh News : होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण

Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान

 

भू—जल स्तर को बनाए रखने तालाबों का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। जिंदल फाउंडेशन द्वारा समय—समय पर विभिन्न क्षेत्रों में तालाबों के गहरीकरण, सौंदर्यीकरण और संवर्धन के लिए अनेक प्रयास किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में जिंदल फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरमुडा स्थित गंगासागर तालाब के गहरीकरण का जिम्मा भी उठा लिया है। क्षेत्र के पार्षद विष्णुचरण पटेल ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर जिंदल स्टील लिमिटेड प्रबंधन के समक्ष इस संबंध में मांग रखी थी। कंपनी प्रबंधन ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से इस संबंध में स्वीकृति प्रदान कर दी। शुक्रवार को ग्राम बरमुडा के तालाब में गहरीकरण कार्य की विधिवत शुरूआत की गयी। इस अवसर पर जिंदल स्टील लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान, वार्ड पार्षद विष्णुचरण पटेल, सीएसआर विभाग प्रमुख अपूर्व चौधरी, बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित सीएसआर टीम उपस्थित रही। अतिथियों ने फावड़ा चलाकर गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इससे ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने जिंदल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। गहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद तालाब की जल संधारण क्षमता बढ़ जाएगी और क्षेत्र के भू—जल स्तर की वृद्धि में भी यह सहायक सिद्ध होगा। ग्रामीणों की निस्तारी में भी इससे मदद मिलेगी। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि जल संरक्षण और तालाबों का संवर्धन शुरू से ही जिंदल समूह की प्राथमिकता रही है। बरमुडा के गंगासागर तालाब का इस अंचल में खास महत्व है। यह सौभाग्य की बात है कि इस पवित्र तालाब के गहरीकरण में हमें भी योगदान करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से जिंदल स्टील लिमिटेड समूह बरमुडा सहित आसपास के सभी गांवों और पूरे अंचल के निरंतर विकास में अपना सतत योगदान देने में पूरी प्रतिबद्धता से जुटा हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी कंपनी इसी तरह अपना योगदान जारी रखेगी। श्री चौहान ने वार्ड पार्षद विष्णुचरण पटेल की भी सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी सक्रियता के साथ सतत प्रयासरत रहते हैं।

 

इस अवसर पर पार्षद विष्णुचरण पटेल ने कहा कि गंगासागर तालाब के गहरीकरण का ग्रामीणों को लंबे समय से इंतजार था। जिंदल फाउंडेशन द्वारा इसका जिम्मा उठाने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने जिंदल फाउंडेशन का इस पहल के लिए आभार जताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी फाउंडेशन क्षेत्र के विकास में अपना योगदान निरंतर जारी रखेगा। इस अवसर पर ग्राम बरमुडा के खुशीराम पटेल, पाल सिदार, विनोद पटेल, राधे सिदार, मुंडा विश्वकर्मा, रामभरोस पटेल, नीलेश्वर पटेल, दयाराम पटेल, आरा बाई, मंगली बाई, शीला पटेल, अमित पटेल, वेद राम सिदार सहित युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

October 7, 2026
Next Post
बाबा गुरु घासीदास ने पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता का दिया संदेश – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

बाबा गुरु घासीदास ने पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता का दिया संदेश – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

अब मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दान की होगी विशेष जांच, एकनाथ शिंदे ने 5 साल के रिकॉर्ड का ऑडिट कराने के दिए निर्देश

अब मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दान की होगी विशेष जांच, एकनाथ शिंदे ने 5 साल के रिकॉर्ड का ऑडिट कराने के दिए निर्देश

August 5, 2026
फिर आया सोने और चांदी की कीमत में उछाल। जानिए कुछ महानगरों में क्या है भाव ?

सोना हुआ ₹19,000 सस्ता! रिकॉर्ड हाई से धड़ाम गिरी कीमतें, क्या यही है गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का सही मौका?

March 8, 2026
मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में किया राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में किया राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

November 15, 2025

Prem Keetanu Trailer : वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की ‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर में दिखा कॉलेज रोमांस, कंफ्यूजन और कॉमेडी का तड़का!

September 22, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattiagarh news: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी
  • Raigarh News : होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण
  • Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In