• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, March 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Used Vehicles: सेकेंड-हैंड गाड़ी खरीद रहे हैं तो जान लीजिए ये नया नियम, एक गलती करने पर पुलिस लेगी तगड़ा एक्शन!

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 21, 2025
in देश
Used Vehicles: सेकेंड-हैंड गाड़ी खरीद रहे हैं तो जान लीजिए ये नया नियम, एक गलती करने पर पुलिस लेगी तगड़ा एक्शन!
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Used Vehicles अगर आप दिल्ली में पुरानी कार, बाइक या कोई भी गाड़ी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो अब जरा-सी लापरवाही भी आपको कानूनी मुसीबत में डाल सकती है। राजधानी में सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली पुलिस ने सेकेंड-हैंड वाहन खरीद-फरोख्त के नियमों को सख्त कर दिया है। अब पुराने वाहन खरीदने के बाद 15 दिन के भीतर पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) अपने नाम ट्रांसफर कराना अनिवार्य होगा। तय समय में ऐसा नहीं करने पर सीधे पुलिस की कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है।

READ ALSO

IMD Rain Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, गुजरात-मुंबई में गर्मी का टॉर्चर; जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल चुनाव: आयोग ने तीसरी पूरक मतदाता सूची की जारी, आंकड़े नहीं बताने पर उठे सवाल

दरअसल, यह सख्ती हाल ही में लालकिले के पास हुए कार धमाके की जांच के दौरान सामने आई गंभीर खामी के बाद की गई है। जांच में पता चला कि जिस कार का इस्तेमाल किया गया था, उसका आरसी अब भी पुराने मालिक के नाम पर दर्ज था। आरोपियों ने गाड़ी तो खरीद ली थी, लेकिन दस्तावेज अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराए थे। नतीजा यह हुआ कि वाहन नंबर के आधार पर पुलिस जब मालिक तक पहुंची, तो जांच भटक गई और अहम सुराग मिलने में देरी हुई।

वाहन डीलरों को भी सख्त निर्देश

इसी अनुभव से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने न सिर्फ वाहन खरीदारों बल्कि पुराने वाहन डीलरों के लिए भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चूंकि दिल्ली में ज्यादातर सेकेंड-हैंड गाड़ियों की खरीद-फरोख्त डीलरों के माध्यम से होती है, इसलिए अब डीलरों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। यदि सौदा होने के बाद आरसी ट्रांसफर नहीं कराया जाता है, तो संबंधित डीलर भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।

खरीद-फरोख्त का पूरा विवरण रखें

पुलिस ने सभी पुराने वाहन डीलरों को निर्देश दिए हैं कि वे खरीद-फरोख्त का पूरा विवरण एक निर्धारित रजिस्टर में दर्ज रखें। इसमें वाहन बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों की पूरी जानकारी शामिल होनी चाहिए। इसके साथ ही दिल्ली ट्रांसपोर्ट यूनिट और ट्रैफिक पुलिस को ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है, जहां आरसी समय पर ट्रांसफर नहीं कराई गई है।

सभी जिलों की पुलिस को भी अपने-अपने क्षेत्र में एक्टिव पुराने वाहन डीलरों की एक्टिविटी पर नियमित जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए साफ कहा गया है कि रजिस्टर न रखने या आदेशों का पालन न करने पर डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि दिल्ली में कुल पंजीकृत वाहनों की संख्या करीब 1.22 करोड़ है। इनमें से 10 से 15 साल पुराने लाखों वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा चुका है, जबकि हर साल नए और पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन लगातार जारी रहता है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि आरसी ट्रांसफर को समयबद्ध और पारदर्शी बनाकर न सिर्फ अपराधों पर लगाम लगेगी, बल्कि निर्दोष लोगों को जांच की परेशानी से भी बचाया जा सकेगा।

Related Posts

IMD Rain Alert: उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश की चपेट में दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्य; IMD अलर्ट जारी
देश

IMD Rain Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, गुजरात-मुंबई में गर्मी का टॉर्चर; जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

March 29, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव: आयोग ने तीसरी पूरक मतदाता सूची की जारी, आंकड़े नहीं बताने पर उठे सवाल
देश

पश्चिम बंगाल चुनाव: आयोग ने तीसरी पूरक मतदाता सूची की जारी, आंकड़े नहीं बताने पर उठे सवाल

March 29, 2026
पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से बात की, पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा
देश

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से बात की, पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा

March 28, 2026
1 अप्रैल से बदल रहा है इनकम टैक्स का गणित, आपका सैलरी स्ट्रक्चर पर पड़ सकता है असर; जानें पूरी डिटेल्स
देश

1 अप्रैल से बदल रहा है इनकम टैक्स का गणित, आपका सैलरी स्ट्रक्चर पर पड़ सकता है असर; जानें पूरी डिटेल्स

March 28, 2026
अयोध्या में यज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, पंडाल जलकर खाक, सामने आया वीडियो
देश

अयोध्या में यज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, पंडाल जलकर खाक, सामने आया वीडियो

March 28, 2026
Iran US War: ईरान के राष्ट्रपति Pezeshkian ने दी बड़ी धमकी, कहा-“हम पहले हमला नहीं करते, लेकिन जवाब कड़ा देते हैं”
देश

Iran US War: ईरान के राष्ट्रपति Pezeshkian ने दी बड़ी धमकी, कहा-“हम पहले हमला नहीं करते, लेकिन जवाब कड़ा देते हैं”

March 28, 2026
Next Post
Winter Solstice Day: साल का सबसे छोटा दिन होगा आज; रात सबसे होगी लंबी, जानें कितने घंटे रहेगा अंधेरा

Winter Solstice Day: साल का सबसे छोटा दिन होगा आज; रात सबसे होगी लंबी, जानें कितने घंटे रहेगा अंधेरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Match Fixing: मैच फिक्सिंग के मामले में बड़ी करवाई; भारत के चार खिलाड़ी तत्काल सस्पेंड, यहां पढ़ें पूरी खबर

Match Fixing: मैच फिक्सिंग के मामले में बड़ी करवाई; भारत के चार खिलाड़ी तत्काल सस्पेंड, यहां पढ़ें पूरी खबर

December 13, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहाँ विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्री परिषद की बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र

March 11, 2026
Jet Crash In North Carolina: फिर हुआ भीषण प्लेन हादसा! लैंड करते ही आग का गोला बना विमान, चालक दल समेत सभी की मौत

Jet Crash In North Carolina: फिर हुआ भीषण प्लेन हादसा! लैंड करते ही आग का गोला बना विमान, चालक दल समेत सभी की मौत

December 19, 2025

छत्तीसगढ़ के इस जिले में युवक ने छात्रा को इस कारण गोली मार खुद भी की आत्महत्या

March 13, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • IMD Rain Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, गुजरात-मुंबई में गर्मी का टॉर्चर; जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: आयोग ने तीसरी पूरक मतदाता सूची की जारी, आंकड़े नहीं बताने पर उठे सवाल
  • Rashifal: तुला राशि वालों करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, पढ़े दैनिक राशिफल!
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In