• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Old Vehicle Sale Rules: सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद-बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से पुराने वाहन डीलरों का पंजीकरण अनिवार्य

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 24, 2025
in देश
Used Vehicles: सेकेंड-हैंड गाड़ी खरीद रहे हैं तो जान लीजिए ये नया नियम, एक गलती करने पर पुलिस लेगी तगड़ा एक्शन!
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

प्रदेश में पुराने वाहनों की खरीद और बिक्री से जुड़े कारोबार में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना के तहत अब यह प्रक्रिया पूरी तरह नियंत्रित और पारदर्शी की जा रही है। केंद्रीय मोटरयान नियम, 1989 में नए प्रावधान जोड़ते हुए पुराने वाहनों के लेन-देन को केवल ऑथराइज्ड डीलरों तक सीमित कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार 1 जनवरी 2026 से बिना पंजीकरण या अनुमति पुराने वाहन बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

READ ALSO

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

केंद्रीय मोटरयान नियमों में किए गए अहम बदलाव

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वर्ष 2022 में जारी अधिसूचना के जरिए केंद्रीय मोटरयान नियम, 1989 में नियम 55A से 55H को शामिल किया है। इन नियमों के प्रभावी होने के बाद पुराने वाहनों के कारोबार में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। परिवहन विभाग का कहना है कि इन बदलावों से फर्जी दस्तावेजों और अवैध बिक्री पर रोक लगेगी।

 

 

 

पुराना वाहन बेचने के लिए ऑथराइज्ड डीलर अनिवार्य

नए प्रावधानों के तहत कोई भी वाहन स्वामी अब अपना पुराना वाहन सीधे किसी व्यक्ति को नहीं बेच सकेगा। वाहन बिक्री केवल उस डीलर के माध्यम से ही होगी, जिसे परिवहन विभाग से ऑथराइजेशन प्राप्त हो। वाहन स्वामी को बिक्री से पहले केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित फॉर्म 29C के जरिए संबंधित आरटीओ को पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा।

डीम्ड ओनर की जिम्मेदारी डीलर पर होगी

फॉर्म 29C के माध्यम से सूचना देने के बाद संबंधित ऑथराइज्ड डीलर को उस वाहन का डीम्ड ओनर माना जाएगा। इस अवधि में वाहन की सुरक्षा, दस्तावेजों का संधारण और किसी भी प्रकार की दुर्घटना या घटना की जिम्मेदारी पूरी तरह डीलर की होगी। वाहन स्वामी इस दौरान वाहन से जुड़े दायित्वों से मुक्त रहेगा।

 

नियमों के अनुसार ऑथराइज्ड डीलर को पंजीयन प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, एनओसी (NOC) और स्वामित्व परिवर्तन से जुड़े सभी आवेदन करने का अधिकार होगा। डीलर वाहन को केवल तय उद्देश्यों के लिए ही सड़क पर चला सकेगा। इसमें संभावित खरीदार को वाहन दिखाने के लिए सीमित ट्रायल (trial), मरम्मत या सर्विस सेंटर तक वाहन ले जाना, और रजिस्ट्रेशन या फिटनेस से जुड़े कार्य शामिल हैं।

 

25 हजार रुपए का ऑथराइजेशन फीस

परिवहन विभाग के अनुसार, पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री के लिए डीलरों को 25 हजार रुपए का ऑथराइजेशन फीस देना होगा। वाहन स्वामी को अपने वाहन की बिक्री के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। नियमों के पालन की स्थिति में वाहन के दुरुपयोग या दस्तावेजों से जुड़ी किसी भी जिम्मेदारी से वाहन स्वामी पूरी तरह मुक्त रहेगा।

 

18 प्रतिशत देना होगा जीएसटी

ऑथराइज्ड डीलर को अपने पास मौजूद सभी वाहनों का पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। साथ ही वाहन बिक्री से होने वाले लाभ पर 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए परिवहन विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिसके जरिए डीलर ऑथराइजेशन के लिए आवेदन कर सकेंगे और वाहन स्वामी फॉर्म 29सी के माध्यम से आरटीओ को सूचना दे सकेंगे।

1 जनवरी 2026 से सख्त कार्रवाई के निर्देश

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री से जुड़े सभी डीलरों को तय समय-सीमा में ऑथराइजेशन लेना होगा। 1 जनवरी 2026 के बाद यदि कोई डीलर बिना पंजीकरण या ऑथराइजेशन के वाहन का क्रय-विक्रय करता पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति और संस्थान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

देश

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
देश

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

October 23, 2026
देश

MLC Election: बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू, इस दिन आएंगे नतीजे

October 23, 2026
देश

World news: तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में 16 लोगों की मौत, चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक साथ तीनों देशों में हिली धरती

October 23, 2026
देश

Delhi news: सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

October 20, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल

October 18, 2026
Next Post
Mumbai BMC Election: चुनाव के लिए शिवसेना-MNS का गठबंधन, 20 साल बाद साथ आए उद्धव-राज…

Mumbai BMC Election: चुनाव के लिए शिवसेना-MNS का गठबंधन, 20 साल बाद साथ आए उद्धव-राज…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास

April 17, 2026
Rashifal 2025: साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

Rashifal For Today : वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा विशेष। जानिए सभी राशि वालों का आज का राशिफल

January 6, 2026

Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान

October 8, 2026

Indian Railways Big Rule Change: अब इवन नहीं ऑड नंबर से शुरू होगा PNR. जानिए रेलवे का नया नियम क्या है और आप कैसे प्रभावित होंगे

October 6, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • OTT RELEASE THIS WEEK: इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 9 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Chhattisgarh news raipur: रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर अब 4% की छूट, 30 दिसंबर तक मिलेगा सीधा लाभ
  • Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In