• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एवं महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 1, 2026
in रायगढ़
Raigarh News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एवं महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 1 जनवरी 2026/ जिला कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभाकक्ष में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एवं महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 31 जनवरी तक मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग को प्रोत्साहित करना है। वहीं राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित 11 दिवसीय महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी सुरक्षा, पुलिस सहायता, शिक्षा, डिजिटल सुरक्षा, स्वास्थ्य, परामर्श सेवाओं, कौशल विकास एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना है।

READ ALSO

Raigarh News : मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रायगढ़ तेजी से औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है, जिससे यातायात का दबाव भी बढ़ा है। ऐसे में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन और अधिक आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग न करने तथा मोबाइल फोन के प्रयोग के कारण होती हैं। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि गोल्डन ऑवर में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वालों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा पर विशेष सतर्कता आवश्यक है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसके सकारात्मक परिणाम धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में वाहनों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है, ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करंे। उन्होंने महिला सुरक्षा पर कहा कि महिला समाज की रीढ़ है। जब महिला सुरक्षित होती है, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र सुरक्षित होता है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में जिन लोगों की मृत्यु हुई, उनमें सर्वाधिक संख्या दोपहिया वाहन चालकों की रही। तेज गति, बिना हेलमेट वाहन चलाना और लापरवाही इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवारजनों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि रायगढ़ में महिला थाना की स्थापना महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जहां महिलाएं अपनी शिकायतें सीधे और सुरक्षित रूप से दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से सहयोग करेगी।
कार्यक्रम में रायगढ़ सीएसपी श्री मयंक मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग, गति सीमा के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा सड़क संकेतों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन अवसर पर राहवीर योजना अंतर्गत गोल्डन ऑवर में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले श्री चंद्रकुमार पटेल, श्री कमलेश सिदार, श्री हरिशंकर साव, श्री दिलीप वैष्णव एवं श्री विशीकेशन राठिया को सम्मानित किया गया। वहीं महिला सुरक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली श्रीमती जस्सी फिलिप, श्रीमती शिला देवी, श्रीमती पद्मावती पटेल, श्रीमती लक्ष्मी राठिया एवं श्रीमती उमा डनसेना को भी सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही ऑटो चालकों को पर्सनल आईडी एवं विशेष सीरियल नंबर प्रदान करने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों को रोकने और घायलों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा राहवीर योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत जो भी व्यक्ति दुर्घटनास्थल से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एक घंटे के भीतर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाता है, उसे 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, डॉ. प्रियंका वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उत्तम प्रताप सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 103 किलो गांजा तस्करी के आरोपी वरूण सिंह को 15 साल का कठोर कारावास, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : खरसिया पुलिस की गांजा तस्करों पर लगातार दूसरी बड़ी चोट, 1.805 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली में शामिल होने रामचंद्र शर्मा समर्थकों के साथ दिल्ली रवाना

October 30, 2026
Next Post
माघ मेला के लिए अब आसानी से मिलेगी बस, UP रोडवेज ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को दिया तोहफा

माघ मेला के लिए अब आसानी से मिलेगी बस, UP रोडवेज ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को दिया तोहफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Kenya Plane Crash: बड़ा विमान हादसा; टेकऑफ के बाद जंगल में क्रैश हुआ प्लेन, कई लोगों की मरने की आशंका

Kenya Plane Crash: बड़ा विमान हादसा; टेकऑफ के बाद जंगल में क्रैश हुआ प्लेन, कई लोगों की मरने की आशंका

October 28, 2025

छत्तीसगढ़ के इस कृषि विश्वविद्यालय ने किया कमाल,सुगंधित धान की किस्मों का विकास

April 29, 2022
Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय नवीन आपराधिक कानून जनजागरूकता प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का शुभारंभ

Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय नवीन आपराधिक कानून जनजागरूकता प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का शुभारंभ

July 3, 2026

बीएड, डीएलएड और एमएड कॉलेजों में एडमिशन पर लगी रोक

May 9, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
  • Today Cg News : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर एक्शन मोड में कृषि विभाग, चक्रवात प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत दिलाने की कवायद तेज’
  • OnePlus Ace 7: 9000mAh बैटरी के साथ OnePlus ने लॉन्च किया धांसू गेमिंग फोन, जानिए कीमत और फीचर्स
  • Cg News Raipur : अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : मुख्यमंत्री साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In