• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 17, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

 17 May 2022, Aaj Ka Rashifal: मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित होने वाला है. मंगलवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों को पारिवारिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. वहीं तुला (Libra) राशि के बैंक से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है.

मेष- कर्मक्षेत्र में मेहनत तो करनी ही चाहिए और आप मेहनत कर भी रहे हैं. किंतु इसके साथ आपको गुणवत्ता पर भी ध्यान देना होगा, तभी अच्छा परिणाम मिलेगा. मेडिकल फील्ड के कारोबारियों के लिए आज का दिन अधिक मुनाफे वाला नहीं रहने वाला है. किंतु इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है. किसी की नकारात्मक बातें युवाओं के मन को दूषित कर सकती हैं. आपको ऐसी बातों पर ध्यान ही नहीं देना चाहिए. आपको आज अपने परिवार में अपनी उपस्थिति बनाए रखनी चाहिए. इसके लिए कुछ समय निकाल कर परिवार वालों के साथ बैठिए, कुछ सुनिए और कुछ सुनाइए. सेहत के मामले में आज आपकी तबीयत कुछ नासाज रहेगी. सिर में दर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है. सामाजिक रूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

READ ALSO

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा

IndiGo flight emergency landing: हवा में मचा हड़कंप; IndiGo फ्लाइट में अचानक निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

वृषभ- ऑफिस के कार्यों को पूर्ण करने में टीम की मदद लेनी चाहिए. टीम को भी लगेगा कि उसने सहयोग किया और आपका काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा. कारोबार में आज आपके अधीनस्थों की अचानक कमी हो सकती है, जिसके चलते अधिकांश कार्यभार आपके कंधों पर आ सकता है. युवाओं में शुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ रहा है, जो उनकी मनोदशा में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा. यह बदलाव उनके जीवन को सार्थक करेगा. शुभ समाचार के लिए आशावान रहना चाहिए, परिवार में किसी अपने से शुभ सूचना मिलने की संभावना है. बीपी के मरीज अनावश्यक चिंता करने से बचें, चिंता करने से बीपी और बढ़ सकता है जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं. वर्तमान में धन लाभ की स्थिति होने पर उसे खर्च करने के बजाय सबसे पहले लिए गए कर्ज को चुकता करना होगा.

मिथुन- आज ऑफिस का कामकाज कुछ हल्का ही रहेगा, मस्ती के साथ मिल जुल कर काम भी निपटाइए और मिलजुल कर बात भी करें. व्यापार में मुनाफा तो सभी कमाना चाहते हैं. इसमें कोई बुराई नहीं किंतु अधिक लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते पर जाने से बचें. विदेश जाने की तैयारी कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा जिसका वे काफी समय से इंतजार कर रहे थे. परिवार में किसी शुभ संस्कार के लिए सपरिवार जाने का निमंत्रण मिल सकता है. ऐसे अवसरों में अवश्य जाना चाहिए. गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को दवाई लेने में कोई लापरवाही नहीं बरतनी है अन्यथा परेशानी हो सकती है. सोशल मीडिया में आपका बोलबाला रहेगा, आपकी पोस्ट की वाह-वाही होगी और नए मित्र भी बनेंगे.

कर्क- कार्य समय से पूरा होने पर आप खुद को बहुत कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे. यही कॉन्फिडेंस आपको ऊर्जा प्रदान करेगा. कारोबार तो अच्छा चलेगा किंतु कानूनी स्थिति से बचना होगा. कोई विवाद हो जाए तो उसे शांति से निपटा लें. आईटी सेक्टर के युवाओं को कठोर मेहनत करनी चाहिए. कठिन परिश्रम ही उन्हें सफलता का रास्ता दिखाएगा. ऐसी कोई गलती न करें जिससे परिवार के मान-सम्मान को ठेस पहुंचे. परिवार के मान-सम्मान से ही सदस्यों का सम्मान जुड़ा होता है. सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए. आज सामान्य रोगों से भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. खाने-पीने में एहतियात बरतें. पूजा-पाठ में अच्छा मन लगेगा. किसी धर्म स्थल अथवा घर पर ही विधि विधान से पूजा पाठ करने की इच्छा रहेगी.

सिंह- सिंह राशि के लोग काम करते समय अपने काम की समीक्षा भी करते चलें. उन्हें स्वतः पता लग जाएगा कि वे कहां सही और कहां गलत हैं. होम अप्लाइएंसेज के व्यापारियों के लिए आज लाभ कमाने का योग है, ग्राहकों को जाने मत दीजिए. प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं को सफलता प्राप्त होगी. प्रतियोगिता में उन्हें अच्छा परिणाम प्राप्त होगा. पारिवारिक कार्यों में आपको बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. परिवार के काम सबको मिलकर करने में आनंद आता है. वाहन चलाते समय सावधानी के साथ गति धीमी ही रखें क्योंकि स्वयं को अथवा अन्य को चोट लग सकती है. कन्फ्यूजन की स्थिति में मित्रों से सकारात्मक सुझाव मिलेंगे, इन सुझावों को ध्यान से सुनें और मनन कर आगे बढ़ें.

कन्या- ऑफिशियल संबंध आपको उन्नति के मार्ग की ओर ले जा सकते हैं. अपने ऑफिशियल रिलेशनशिप से इस बारे में बात करिए. व्यापारी वर्ग को अपने अधीनस्थों के कामों पर महीन निगाह रखनी चाहिए. कहीं कोई हीला-हवाली दिखे तो टोक दें. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है. उन्हें इसका उपयोग अपनी स्टडी और करियर के मामले में करना चाहिए. विवाह संबंध के लिए बातचीत चल रही है तो जांच-पड़ताल करने में कोई कोताही न बरतें और पूरी छानबीन करें. चिकनाई युक्त भोजन करने से आपको बचना चाहिए, तला हुआ भोजन तमाम बीमारियों को न्योता देता है. अपना काम ठीक से करें, गलतियां कर समाज में किसी को मौका न दें क्योंकि लोग तो इस फिराक में रहते ही हैं.

तुला- बैंक से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है. हो सकता है आपके यहां प्रमोशन की सूची बनने के बाद अधिकारियों के बीच विमर्श चल रहा हो. लोहे के व्यापारियों को आज घाटे का सामना करना पड़ सकता है. घाटा और नफा तो व्यापार का नियम है. युवाओं को आज रिलैक्स और कूल रहना चाहिए. आज का दिन उनके लिए शुभ है. पिता जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. यदि कोई समस्या या उलझन है तो उनके पास बैठ कर सलाह लें. शरीर में डेफिशियेंसी की वजह से कमजोरी हो सकती है. डेफिशियेंसी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव कीजिए. रोजाना की समस्याओं को लेकर पैनिक न हों, समस्याएं तो आती ही रहेंगी और उनका निदान भी निकलता रहेगा.

वृश्चिक- हो सकता है आज का कार्य आप योजना के अनुसार न कर पाएं तो चिंता न करें, रोज तो आप योजना के अनुसार ही काम करते हैं. कारोबारियों को रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है जिसके लिए वे परेशान थे और लगातार तगादे कर रहे थे. युवाओं को असफलता के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, निराश न हों अगली बार और परिश्रम से काम करें. परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा, मनोविनोद का वातावरण बना रहेगा. गर्भवती महिलाओं को लापरवाही नहीं करनी चाहिए, नियमित टीकाकरण और डॉक्टर की सलाह माननी चाहिए. आज का दिन सामाजिक दृष्टि से शुभ फल देने वाला है.

धनु- कार्य में परिवर्तन की भी संभावना दिख रही है, यदि आपने पहले से ही आवेदन किया है तो समझिए उसका समय आ गया है. व्यापारिक कार्य में विघ्न या रुकावटें आ सकती हैं, इन बाधाओं की कल्पना करते हुए ही कारोबार करेंगे तो अच्छा रहेगा. युवाओं को कानूनी दांवपेच से बचकर रहना चाहिए. कानूनी दांव पेंच में उलझ कर वे अपने लिए परेशानी ही मोल लेंगे. मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल या पर्यटन स्थल पर घूमने का मौका मिलेगा. बढ़िया है कभी-कभी मित्रों के साथ समय गुजारना चाहिए. सेहत को लेकर आज आप चिंता मुक्त रह सकते हैं क्योंकि आज का दिन शुभ रहने वाला है. अपने काम में आप सफलता और यश को प्राप्त कर सकेंगे. यश-कीर्ति प्राप्त करना सबको अच्छा लगता है.

मकर- अपने कार्यस्थल में आप अधीनस्थों से काम कराने में सफल रहेंगे. आपका काम आसानी से पूरा हो सकेगा जिससे आप खुश होंगे. ठेकेदारी से संबंधित कारोबार में नुकसान की आशंका है. अपने काम में गुणवत्ता पर जरूर ध्यान दें, उससे कोई समझौता न करें. युवाओं का कुछ कारणों से मूड ऑफ हो सकता है किंतु इसे स्थायी भाव में न लें, मूड को ठीक करने का प्रयास करें. मौसम को देखते हुए बासी भोजन से बचना होगा और अपने खानपान में तरल पदार्थों का अधिक सेवन करना होगा. किसी को भरोसा दिलाने से पहले अपनी क्षमताओं का आकलन कर लेना चाहिए, अपनी क्षमता के अनुरूप काम करने पर सफलता निश्चित है.

कुंभ- कुंभ राशि के लोगों को परिश्रम करने के बाद ही संतोषजनक फल प्राप्त होगा. वे जैसा फल चाहते हैं उसी हिसाब से मेहनत भी करनी होगी. विदेशी कंपनियों से कारोबार करने वालों को आज लाभ प्राप्त होगा. युवा वर्ग सोचे गए मार्ग पर बढ़ते रहें तो लक्ष्य को प्राप्त करने में देर नहीं होगी, सफलता ही हाथ लगेगी. आपको परिवार में किसी अपने की खुशियों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा. उनके साथ आपको भी प्रसन्नता होगी. कब्ज से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, मिर्च मसाला और तला हुआ भोजन खाने से बचना चाहिए. यदि कोई ऐसा बुजुर्ग मिल जाए जिसे किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो आपको आगे आकर सहायता करनी चाहिए.

मीन- टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों को सजग रहना चाहिए. कंपनी की तरफ से टारगेट पूरा करने या बढ़ाने का दबाव बन सकता है. जो व्यापारी किसी बड़ी डील को करना चाहते हैं और समय का इंतजार कर रहे हैं तो समझिए अब वह समय आ गया है. युवाओं को अनुभवी लोगों से मेल मिलाप बढ़ाना चाहिए, यह उनके भविष्य के लिए लाभकारी होगा. संयुक्त परिवार में रहने वालों के बीच आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा, यह जरूरी भी है. लंबी यात्रा बीमारी का कारण बन सकती है इसलिए लंबी यात्रा करने से बचें अन्यथा यात्रा में ब्रेक ले लें. जमीन से संबंधित मामले जो फंसे हुए थे, अब सुलझते नजर आएंगे.

 

Related Posts

देश

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा

October 11, 2026
अन्य खबर

IndiGo flight emergency landing: हवा में मचा हड़कंप; IndiGo फ्लाइट में अचानक निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

October 11, 2026
देश

Djibouti Boat Accident: समंदर में बड़ा हादसा : जिबूती के पास नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत

October 11, 2026
देश

Nepal Floods: नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, कई पुल बहे, सड़कें टूटीं; रेस्क्यू जारी

October 11, 2026
देश

saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

October 11, 2026
देश

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

October 10, 2026
Next Post

आज विश्व दूरसंचार दिवस:नक्सल प्रभावित गांव के लोग पहाड़ से करते थे काॅल

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

April 11, 2021
Raigarh News: आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री

Raigarh News: आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री

December 2, 2025

Gold Silver Rate Today: एक झटके में चांदी हुई 5 हजार रुपए से ज्यादा सस्ती, महंगा हुआ सोना; जानें आज का ताजा भाव

August 29, 2026

LPG: ₹7000 करोड़ की बड़ी परियोजना को मिली मंजूरी, 6 राज्यों को मिलेगा 1800 KM की लंबी नई पाइपलाइन

August 22, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Ind Vs WI: तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई
  • Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा
  • IPO News: अक्टूबर में IPO की बहार! जियो प्लेटफॉर्म्स सहित 12 कंपनियों की होगी एंट्री
  • Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In