• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, May 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 20, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

20 May 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए मुश्किलों से भरा रहने वाला है. शुक्रवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोग डेटा सिक्योरिटी पर पैनी निगाह रखें. वहीं तुला (Libra) राशि वाले अभिभावक अपने बच्चों के साथ घुले मिलें.

मेष- आज का दिन आपके लिए नॉलेज गेन करने का है. करियर के क्षेत्र में अपनी कमियों को पहचानिए और उन्हें दूर करने का प्रयास कीजिए. व्यापारी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो प्लान के अनुसार जाइए, टालना ठीक नहीं होगा. युवा वर्ग मिलने वाली चुनौतियों को लेकर सजग रहें. चुनौतियां तो आती ही रहेंगी, आप समाधान तलाशते हुए आगे बढ़ते जाएं. जीवन साथी की बातों को महत्व दें, उन्हें नजरअंदाज न करें. क्रोध व चिड़चिड़ापन आपके स्वास्थ्य में गिरावट कर सकता है, दोनों ही चीजें नुकसानदेह हैं इसलिए आप इन पर नियंत्रण करें. सामाजिक कार्यों को बनाने के लिए विनम्र स्वभाव रखें, वैसे भी विनम्रता ऐसा गुण है जिससे लोग स्वतः आकर्षित होते हैं.

READ ALSO

Bakrid Bank Holidays: इन शहरों में 27-28 मई को बंद रहेंगे बैंक, अपना कोई भी काम प्लान करने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bihar vidhan parisad chunab: बिहार में नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव, 9 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग

वृषभ- इस राशि के सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर लेटर मिल सकता है. ट्रांसफर लिस्ट तैयार हो चुकी है. व्यापारी अधिक लाभ कमाने के लिए किसी अपने के साथ धोखाधड़ी न करें, गलत रास्ता अपनाना उचित नहीं है. सैन्य विभाग करियर में प्रयास करने वाले युवाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. परिवार में अपनों के बीच एकता दूसरों के सामने मजबूती प्रदान करेगी इसलिए परिवार की एकता हर हाल में बनाए रखें. रोग से पीड़ित लोग मन में नकारात्मक विचार न लाएं. ऐसे विचार आ रहे हों तो मेडिटेशन करें, आराम मिलेगा. सकारात्मक रहें. अपने से बड़ी उम्र के मित्रों से संपर्क बनाए रखना होगा.

मिथुन- ऑफिस में बहुत समझ बूझ कर काम करें. गलतियों को देखते हुए आपका काम किसी और को सौंपा जा सकता है. फाइनेंस से जुड़े कारोबारियों के क्षेत्र में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं. नए ग्राहकों के जुड़ने से आपका कमीशन बढ़ना भी तय है. युवाओं को मित्रों के बीच बैठने में दायरे में रहकर ही मजाक करना चाहिए, सीमा से बाहर जाने पर दिक्कत हो सकती है. परिवार में खुशियों को बढ़ावा देने का काम करें. घर के छोटे-छोटे कार्यक्रमों को भी उत्सव के रूप में धूमधाम से सबके साथ मिलकर मनाएं. खानपान में बदलाव और मौसम का बदलाव आपके स्वास्थ्य में गिरावट करेगा, इसलिए बदलते मौसम में खानपान संतुलित रखें. पालतू जानवरों के खाने पीने की व्यवस्था कराएं. पशु तो मूक होते हैं, उनके चारे पानी आदि की सेवा करना मनुष्यों का कर्तव्य है.

कर्क- आज आपको किसी नए स्थान पर कंपनी को रिप्रेजेंट करना पड़ सकता है, अच्छे से तैयारी करके जानी चाहिए ताकि कंपनी के बारे में ठीक से बता सकें. कपड़े के कारोबारी ग्राहकों की पसंद और नापसंद का ध्यान रखकर ही अपने यहां माल का स्टॉक करें. जो माल ज्यादा बिकता है, वही रखें. युवा मां से अपने दिल की बात को शेयर करें, वे प्रसन्न भी होंगी और उचित मार्ग का सुझाव भी देंगी. परिवार में संतान के विवाह को लेकर चिंतन रहेगा, संतानें विवाह योग्य हों तो इस दिशा में चिंतन करना स्वाभाविक है. आज आप शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस करेंगे. अधिक काम करने के बजाय रेस्ट करें और कुछ ताकत वाले ड्रिंक्स लें. आपको धार्मिक विचारों और ईश्वर के प्रति आस्था को बढ़ावा देना चाहिए, किसी देवस्थान पर जाकर भगवान की पूजा आराधना करें.

सिंह- आप अपने ऑफिस में कंप्यूटर पर काम करते हैं तो डेटा सिक्योरिटी पर पैनी निगाह रखें. आपकी एक भूल बड़ा नुकसान करा सकती है. कारोबार की समस्या बढ़ने पर धैर्य रखना ही फायदेमंद साबित होगा. धैर्य से बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान मिल जाता है. युवाओं को आज पुराने मित्रों से मिलकर प्रसन्नता का अनुभव होगा. पुराने मित्रों में जो अपनापन होता है, वह नए लोगों में नहीं मिलता. घर के पेंडिंग काम बढ़ गए हैं तो उनकी सूची बना लें और प्रायोरिटी के आधार पर खत्म करते रहें. आंखों की सेहत ठीक रखनी है तो देर तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी का इस्तेमाल न करें. यदि जरूरी है तो बीच बीच में आंख के व्यायाम करें. आज आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि दिख रही है, नया वाहन आने वाला है. वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं.

कन्या- आज आपको अपने काम को पूरा करने के लिए सजगता का उपयोग करना चाहिए. सजगता के साथ ही काम करते चलें, काम पूरा हो जाएगा. होटल और रेस्टोरेंट के कारोबारी अच्छा लाभ कमाएंगे, उनके पास बड़ी पार्टियों के ऑर्डर आ सकते हैं. युवाओं को कार्य न बनने की स्थिति में मित्रों से मदद मिलेगी. मित्रों के सहयोग से आपका काम बनने लगेगा. आज पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा. ऐसे अवसरों का हर हाल में उपयोग करना चाहिए. सरवाइकल के मरीजों को आज अलर्ट रहना है, उन्हें गर्दन झुका कर कोई काम नहीं करना चाहिए. पुरानी योजनाओं की सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप और भी उत्साह के साथ काम करेंगे.

तुला- आज आपके पास काम अधिक है तो काम के लिए पूरा दिन भाग-दौड़ करनी पड़ेगी, काम तो खत्म करना ही होगा. खुदरा व्यापारियों के यहां आज ग्राहकों की आवाजाही अच्छी रहने वाली है, उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. युवाओं के साथ आज लक काम कर रहा है, जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आप सफल होते नजर आ रहे हैं. अभिभावक बच्चों के साथ घुले मिलें, कोई इनडोर गेम खेल कर उनकी खुशियों को बढ़ाने का काम करें. सेहत ठीक रखनी है तो फाइबर युक्त भोजन को अधिक महत्व दें, इससे कॉन्स्टिपेशन कंट्रोल में रहेगा तो रोग दूर रहेंगे. क्षमता से अधिक मेहनत कर रहे हैं तो फिर परेशान होने की कतई जरूरत नहीं है. निश्चित मानिए कि ये मेहनत आपको लाभ देकर ही जाएगी.

वृश्चिक- ऑफिस में कठिन कामों में अभ्यास और अधीनस्थों का सहयोग आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. इसका उपयोग कीजिए. सोने चांदी के व्यापारी आज कीमतों के उतार-चढ़ाव को लेकर कुछ परेशान नजर आएंगे. कारोबार में ऐसा अक्सर होता है. युवा वर्ग बेवजह दूसरों के विवादों में अपनी टांग न अड़ाएं, उन्हीं मामलों में पड़ें जो बहुत जरूरी हों अन्यथा मुश्किल हो सकती है. परिवार में कुछ बातों को लेकर तनातनी की आशंका है. ऐसी स्थितियों को एवाइड करने में ही भलाई है. अस्थमा रोगी अचानक बीमार पड़ सकते हैं, ऐसे में सचेत रहें और अपनी सेहत का ध्यान रखें. कर्म तो करना ही चाहिए किंतु कर्म के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें, यह भी जरूरी है.

धनु- जो लोग इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं उनकी पदोन्नति का योग है. उनका नाम पदोन्नति की सूची में आ सकता है. जो लोग स्क्रैप से संबंधित कारोबार करते हैं उन्हें व्यापार में आज बड़े मुनाफे की उम्मीद है. हो सकता है खरीदे हुए स्क्रैप की कीमत ही बढ़ जाए. युवाओं ने जो अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ रखी है, उसे पूरा करें. इसके साथ ही रुचिकर कार्य को भी महत्व देने का समय आ चुका है. परिवार में सभी सदस्यों का आपसी तालमेल घर के माहौल को हल्का करेगा. हमेशा ऐसा ही माहौल बनाने का प्रयास कीजिए. सेहत में गिरावट करने वाली चीजों से परहेज करें क्योंकि सेहत में गिरावट तो तेजी से होती है किंतु रिकवरी धीरे-धीरे हो पाती है. मानसिक उलझनों से बचने के लिए सत्संग करें, आसपास कहीं कथा प्रवचन हो रहा हो तो वहां जाएं नहीं तो घर पर ही भजन कीर्तन करें.

मकर- मकर राशि के लोगों का ऑफिशियल कार्य बनने में आज कुछ समय लग सकता है. प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, धैर्य से काम लें. कारोबारियों को पैतृक व्यापार को अपडेट करने पर भी गौर करना होगा. कारोबार में नए जमाने के अनुसार बदलाव तो करना ही होगा. युवा मेहनत से पीछे न हटें और अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगाकर काम को पूरा करें. परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है. संतान की हर छोटी-छोटी गलती पर उसे न डांटें बल्कि कुछ बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें जैसे कि आपने कुछ देखा ही नहीं. जो लोग बीमार हैं उन्हें अब स्वास्थ्य में आराम मिलेगा लेकिन पूरा परहेज करें और लापरवाही बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए. आपकी संगति में जो लोग नकारात्मक सोच वाले हैं, उनका त्याग करना ही श्रेयस्कर होगा कहीं उनका प्रभाव आप पर न पड़ने लगे.

कुंभ- आपके वरिष्ठ अधिकारी नाराज न हों इसलिए आज कुछ अधिक अलर्ट रहने की सलाह है. अपना काम सूझबूझ के साथ करें. कारोबार में नए बदलाव के लिए अनुभवी एवं वरिष्ठ जनों से विचार विमर्श करते रहें. ठोस प्लानिंग बनाने के बाद काम शुरू करें. युवा काम को कल पर टालने की प्रवृत्ति को ठीक करें. काल करे सो आज कर, आज करे सो अब को हमेशा ध्यान में रखें. परिवार में यदि कोई बीमार था तो अब उसे आराम मिलेगा. यह बीमार के साथ ही अन्य लोगों के लिए सुखद होगा. देर तक सोते हैं तो यह आदत ठीक कर लें, समय से उठने वाले लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है. लोगों से मिलना जुलना बहुत जरूरी है, इसके लिए कुछ देर घर से बाहर निकलें और नए दोस्त बनाते रहें.

मीन- आज आप अपने कामों के बूते अपने बॉस से तारीफ बटोर सकते हैं, यह उनकी गुड बुक्स में आने का समय है. कारोबार में सफलता पानी है तो आपको अपने अधीनस्थों के साथ लगना होगा, तभी काम में आसानी से सफलता मिल सकेगी. युवाओं को शांति के साथ अपने वरिष्ठों की राय को मानना चाहिए. रोष में आकर न कोई बात कहें और न ही कोई काम करें. मकान व जमीन को खरीदने-बेचने का यही सही समय है. अच्छी कीमत मिल रही है तो बेच देना चाहिए और परते के रेट हैं तो खरीद लें. हृदय रोगियों को अपनी दैनिक दिनचर्या अच्छी रखते हुए चिंता मुक्त रहना चाहिए. भ्रम की स्थिति में किसी नजदीकी से सहयोग प्राप्त होगा, कुल मिलाकर भ्रम की स्थिति से दूर रहें.

 

Related Posts

Bakrid Bank Holidays: इन शहरों में 27-28 मई को बंद रहेंगे बैंक, अपना कोई भी काम प्लान करने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
देश

Bakrid Bank Holidays: इन शहरों में 27-28 मई को बंद रहेंगे बैंक, अपना कोई भी काम प्लान करने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

May 26, 2026
Bihar vidhan parisad chunab: बिहार में नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव, 9 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग
देश

Bihar vidhan parisad chunab: बिहार में नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव, 9 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग

May 26, 2026
Petrol Diesel Price: अब आम आदमी के जेब पर पड़ेगी डबल मार! इस दिन से 5 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल
देश

Petrol Diesel Price Today: क्या आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीज़ल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें अपने शहर का भाव

May 26, 2026
PM Modi Rozgar Mela: PM मोदी ने रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे, PM बोले- अब आप देश की विकास यात्रा के सहभागी
देश

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण: राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने 26 मई 2014 को बताया ऐतिहासिक दिन

May 26, 2026
LIC: LIC का 1 पर 1 शेयर फ्री देने का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट
देश

LIC: LIC का 1 पर 1 शेयर फ्री देने का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट

May 26, 2026
Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को बड़ा झटका! अब खर्च करने पर ही मिलेगा एयरपोर्ट लाउंज का फायदा, बैंको ने बदली पॉलिसी
देश

Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को बड़ा झटका! अब खर्च करने पर ही मिलेगा एयरपोर्ट लाउंज का फायदा, बैंको ने बदली पॉलिसी

May 26, 2026
Next Post

कोर्ट ने व्यवसायी को सुनाई कड़ी सजा

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal For Today : धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशियों का हाल

Rashifal For Today : आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ और कठिन काम होंगे आसान, पढ़े 12राशियों का राशिफल

December 12, 2025
गर्मी से पहले बड़ा झटका! इस बार AC खरीदना पड़ेगा महंगा, LPG संकट ने बिगाड़ा कंपनियों का खेल

गर्मी से पहले बड़ा झटका! इस बार AC खरीदना पड़ेगा महंगा, LPG संकट ने बिगाड़ा कंपनियों का खेल

March 25, 2026
Liquor Shop Closed: शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर; तीन दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, आदेश जारी…

Liquor Shop Closed: मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका! लगातार दो दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, जानिए क्या है वजह

December 14, 2025
West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

April 30, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Bakrid Bank Holidays: इन शहरों में 27-28 मई को बंद रहेंगे बैंक, अपना कोई भी काम प्लान करने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
  • Bihar vidhan parisad chunab: बिहार में नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव, 9 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग
  • Petrol Diesel Price Today: क्या आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीज़ल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें अपने शहर का भाव
  • प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण: राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने 26 मई 2014 को बताया ऐतिहासिक दिन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In