छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के लिए एक ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आईl है। वर्षों से लंबित खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा नई रेलवे लाइन परियोजना को आखिरकार केंद्र सरकार की हरी झंडी मिल गई है।
270 करोड़ रुपये की मंजूरी
केंद्रीय बजट 2025-26 में इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना के लिए 270 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस बजट मंजूरी के साथ ही बलौदा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।
रेल कनेक्टिविटी से विकास को मिलेगी रफ्तार:
नई रेलवे लाइन के निर्माण से बलौदा बाजार का जुड़ाव राजधानी नया रायपुर, औद्योगिक क्षेत्र खरसिया और रणनीतिक रेलवे जंक्शन परमलकसा से सीधे तौर पर होगा। इससे औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। माल परिवहन सस्ता और तेज होगा, ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना आने वाले वर्षों में जिले की आर्थिक तस्वीर बदल सकती है।
रेल और औद्योगिक विकास
रेल परियोजना को मिली मंजूरी के बाद पूरे बलौदा बाजार अंचल में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं ने इसे जिले के भविष्य के लिए “गेम-चेंजर” करार दिया है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू होगा। खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा रेलवे लाइन परियोजना बलौदा बाजार के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।














