असम राज्य में अब कुल 2.49 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, यह संख्या ड्राफ्ट के मुकाबले 0.97 प्रतिशत कम है।
- ड्राफ्ट लिस्ट (दिसंबर 2025): 2,52,01,624 मतदाता
- फाइनल लिस्ट (फरवरी 2026): 2,49,58,139 मतदाता
- कटौती: 2,43,485 नाम
- पुरुष मतदाता: 1,24,82,213
- महिला मतदाता: 1,24,75,583
- थर्ड जेंडर: 343 मतदाता
बदल सकते हैं 126 सीटों के समीकरण
विशेष पुनरीक्षण 2026 के तहत असम की सभी 126 विधानसभा सीटों का डेटा अपडेट किया गया है। नामों में हुई इस भारी कटौती और बड़ी संख्या में नए युवाओं के जुड़ने से कई क्षेत्रों के पुराने वोटिंग समीकरण बदल सकते हैं। अब राजनीतिक दलों के बीच इस बात को लेकर हलचल तेज है कि किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नाम कटे हैं और इसका असर नतीजों पर क्या पड़ेगा?
बता दें कि असम सरकार का कार्यकाल मई 2026 में समाप्त हो रहा है। उम्मीद है कि चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। पिछले चुनाव यानी 2021 की बात करें तो भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने 75 सीटें जीतकर ऐतिहासिक वापसी की थी, जिसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया गया था।














