• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 8, 2026
in छत्तीसगढ़
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेता है, तब नई पीढ़ी और अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।

READ ALSO

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस

chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में बस किराया 40% तक बढ़ा, अब साधारण बस में ₹1.75 प्रति किमी देने होंगे

मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महतारी वंदन योजना को दो वर्ष पूर्ण हो गए हैं और इस अवसर पर प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में योजना की 25वीं किश्त की राशि अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है और इस समाज ने देश और प्रदेश को अनेक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व दिए हैं। उन्होंने समाज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के माध्यम से 2000 से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा का अवसर मिल रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश का धान का कटोरा कहा जाता है और किसानों के हित में राज्य सरकार लगातार निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि होली पर्व के पूर्व 25.28 लाख किसानों के खातों में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10 हजार 324 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के माध्यम से पिछले दो वर्षों में 42 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को भी पुनः प्रारंभ किया गया है, जिससे बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 के बजट में राज्य के सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने समाज के युवाओं से आग्रह किया कि जो बेटा-बेटी उद्यम करना चाहते हैं, वे राज्य की नई उद्योग नीति का अध्ययन करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और इन निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने की दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में श्री दीपक चंद्राकर (सिविल जज में चयनित), कु. लक्ष्मी चंद्राकर (पीएससी में चयनित, वाणिज्यिक कर अधिकारी), डॉ. प्रीति करण चंद्राकर (हेड ऑफ डिपार्टमेंट, कंप्यूटर एंड साइंस, एनआईटी रायपुर), डॉ. करण चंद्राकर (आईआईटी दिल्ली से टेक्सटाइल एवं फाइबर इंजीनियरिंग में पीएचडी), कु. लक्ष्मी चंद्राकर (इंडो-नेपाल टेस्ट सीरीज बॉल बैडमिंटन में गोल्ड मेडल), डॉ. दिव्या चंद्राकर एवं डॉ. राहुल चंद्राकर (एमबीबीएस, शासकीय चिकित्सालय महासमुंद) शामिल हैं।

कार्यक्रम को केबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री ललित चंद्राकर तथा विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी संबोधित किया और समाज के संगठन, शिक्षा और सामाजिक विकास में योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में बस किराया 40% तक बढ़ा, अब साधारण बस में ₹1.75 प्रति किमी देने होंगे

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में 8वीं छात्रा की फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: बिलासपुर से कोलकाता के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, विमान कंपनी ने जारी किया शेड्यूल

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल आज से, लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पूजा कन्नौजे को मिली 20 हजार रुपए की सहायता

October 12, 2026
Next Post
फिर आया सोने और चांदी की कीमत में उछाल। जानिए कुछ महानगरों में क्या है भाव ?

सोना हुआ ₹19,000 सस्ता! रिकॉर्ड हाई से धड़ाम गिरी कीमतें, क्या यही है गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का सही मौका?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

महंगा हुआ गोल्ड तो बढ़ गई तस्करी, केरल एयरपोर्ट पर लावारिस पड़ा मिला 73 लाख का सोना

महंगा हुआ गोल्ड तो बढ़ गई तस्करी, केरल एयरपोर्ट पर लावारिस पड़ा मिला 73 लाख का सोना

October 13, 2025
India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

June 17, 2026
Rashifal For Today: महीने के आखिरी दिन इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

Rashifal For Today : इन पांच राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और आय में इजाफा, पढ़े 12 अप्रैल का राशिफल!

April 12, 2026
Chhattisgarh news: रेलवे का नया नियम लागू, नियमों के उल्लंघन पर अब आरपीएफ इंस्पेक्टर सीधे लगाएंगे जुर्माना

Latest Cg News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने RRB अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, 2से 23 अगस्त तक इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त जनरल कोच

August 2, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • OTT relese this week: ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक OTT पर रिलीज होगी 16 नई फिल्‍में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In