बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। IDBI में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 19 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे।
क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी
- जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ओ (रीजनल) के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 60% के साथ स्नातक की डिग्री। वहीं, एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 55% के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी तरह से कहें तो आवेदन करने की मिनिमम एज लिमिट 20 वर्ष है और अधिकतम 25 वर्ष।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार करेंट ऑपनिंग्स पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ओ (रीजनल) के कुल 1100 पदों को भरा जाएगा।













