• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, June 23, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, 20 मार्च 2026 से कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नई कीमत

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 20, 2026
in देश
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, 20 मार्च 2026 से कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नई कीमत
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

देशभर में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 20 मार्च 2026 से नई कीमतें लागू हो गई हैं, जिसके तहत विभिन्न ऑयल कंपनियों के प्रीमियम फ्यूल महंगे हो गए हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के ‘स्पीड’, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के ‘पावर’ और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के ‘XP95’ पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर प्रीमियम पेट्रोल के दाम अब 113.77 रुपए हो गए हैं।

READ ALSO

Gold Silver Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में ₹7,000 गिरी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

Aadhaar Card Update: 1 जुलाई से बदल जाएगा Aadhaar के नियम, अब इस अपडेट के नहीं देने होंगे पैसे

रेगुलर पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल साधारण पेट्रोल (रेगुलर पेट्रोल) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनियों द्वारा प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में यह वृद्धि ऐसे समय पर की गई है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इससे आने वाले समय में ईंधन की कीमतों पर और असर पड़ सकता है।

भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एवं तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा है कि पेट्रोल और डीज़ल का प्राइस डीरेगुलेट हो गया है। अभी पेट्रोल और डीजल का प्राइस नहीं बढ़ा है। सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल का प्राइस बढ़ा है। शर्मा ने कहा कि प्रीमियम पेट्रोल, कुल पेट्रोल का मुश्किल से 2-4 प्रतिशत ही है।

इंडस्ट्रियल डीजल भी जोरदार महंगा

कंपनियों के ताजा फैसले के बाद इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में 22.02 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत 87.57 से बढ़कर 109.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। इधर, सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य है।

क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल

प्रीमियम पेट्रोल, सामान्य पेट्रोल की तुलना में हाई क्वालिटी वाला ईंधन होता है। इसमें ऑक्टेन रेटिंग ज्यादा होती है, जिससे यह खास तौर पर आधुनिक और हाई-परफॉर्मेंस इंजन वाले वाहनों के लिए उपयुक्त माना जाता है। भारत में प्रीमियम पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग आमतौर पर 91 से 93 के बीच होती है, हालांकि कुछ ब्रांड्स में यह इससे भी अधिक हो सकती है। उच्च ऑक्टेन रेटिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह इंजन में ‘नॉकिंग’ (खटखट की समस्या) को कम करता है, जिससे वाहन का प्रदर्शन स्मूथ और बेहतर हो जाता है। प्रीमियम पेट्रोल में विशेष प्रकार के एडिटिव्स (रसायन) मिलाए जाते हैं, जो इंजन की सफाई में मदद करते हैं। इससे इंजन की कार्यक्षमता (एफिशिएंसी) बढ़ती है और उसकी उम्र भी लंबी होती है।

Related Posts

Gold Silver Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में ₹7,000 गिरी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट
देश

Gold Silver Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में ₹7,000 गिरी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

June 23, 2026
Aadhaar Card Update: 1 जुलाई से बदल जाएगा Aadhaar के नियम, अब इस अपडेट के नहीं देने होंगे पैसे
देश

Aadhaar Card Update: 1 जुलाई से बदल जाएगा Aadhaar के नियम, अब इस अपडेट के नहीं देने होंगे पैसे

June 23, 2026
CUET UG Result 2026: CUET UG Result हुआ जारी, जानिए कैसे करें चेक
देश

CUET UG Result 2026: CUET UG Result हुआ जारी, जानिए कैसे करें चेक

June 23, 2026
Oracle Layoffs: Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!
देश

Oracle Layoffs: Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!

June 23, 2026
Waterways Leisure Tourism IPO: आज से खुलेगा वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का IPO, ₹585 करोड़ जुटाने की तैयारी, चेक करें प्राइस बैंड और GMP
देश

Waterways Leisure Tourism IPO: आज से खुलेगा वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का IPO, ₹585 करोड़ जुटाने की तैयारी, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

June 23, 2026
Telegram: भारत में Telegram प्रतिबंध खत्म, लेकिन कई यूजर्स अब भी परेशान! मैसेज भेजने में हो रही परेशानी
देश

Telegram: भारत में Telegram प्रतिबंध खत्म, लेकिन कई यूजर्स अब भी परेशान! मैसेज भेजने में हो रही परेशानी

June 23, 2026
Next Post
रायपुर में हाईटेक ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, मेडिकल इक्विपमेंट में छिपाकर मंगा रहा था दिल्ली से कोकीन, क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथों पकड़ा

रायपुर में हाईटेक ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, मेडिकल इक्विपमेंट में छिपाकर मंगा रहा था दिल्ली से कोकीन, क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथों पकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • BSNL: BSNL का सबसे सस्ता प्लान, डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा के साथ मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग भी
  • FASTag Monthly Pass: 350 रुपये में मिलेगा FASTag मंथली पास, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा?
  • OTT Releases This Week: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज
  • दिल्ली में नहीं थम रहा अग्निकांड, अब तकिया काले खां में 30 झुग्गियां जलकर राख; पुलिस ने 12 लोगों को बचाया

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In