रायगढ़। जिले में रेल लाइन को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक ग्रामीण की गिरफ्तारी के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने के बाहर पहुंचकर हंगामा करने लगे।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि “या तो हमारे आदमी को छोड़ो, या हम सबको गिरफ्तार करो।” इस दौरान माहौल काफी देर तक गरमाया रहा।
* क्या है पूरा मामला?*
रेल लाइन से जुड़े विवाद को लेकर पहले से ही क्षेत्र में तनाव बना हुआ था। इसी बीच पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों का आरोप है कि कार्रवाई एकतरफा की गई है।
* थाने के बाहर बढ़ा तनाव, पुलिस अलर्ट*
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। काफी देर तक बातचीत का दौर चलता रहा।















