• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

रेडक्रॉस से जरूरतमंदों को दिए जाएंगे कृत्रिम अंग-कलेक्टर श्री भीम सिंह

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 1, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*रेडक्रॉस द्वारा केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं को भी बढ़ाने का होगा काम*

*कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में हुई रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक*

READ ALSO

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

रायगढ़, 31 मई 2022/ रेडक्रॉस की ओर से जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए कैम्प लगाया जाएगा जिसमें जरूरतमंदों को चिन्हांकित कर उन्हें जरूरी मदद दी जाएगी। साथ ही ऐसे लोग जो किसी प्रकार की शारीरिक विकृति का सामना कर रहे हैं और यदि उन्हें सहायक एसेसरीज (उपकरण)की आवश्यकता है तो वह भी रेडक्रॉस की ओर से दी जाएगी। यह बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में कही।
कलेक्टर श्री सिंह ने रेडक्रॉस द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविरों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के अस्पतालों में मरीजों को ब्लड की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाए। उन्होंने इसके लिए एक वार्षिक शेड्यूल तैयार कर शिविर आयोजन का मासिक लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा। इसमें उन्होंने सामाजिक संगठनों तथा दूसरे विभागों का भी सहयोग लेने के निर्देश उन्होंने दिए। उन्होंने कहा कि अब चूंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्लड स्टोरेज की पर्याप्त व्यवस्था है ऐसे में उचित मात्रा में ब्लड यूनिट यहां स्टोर कर के रखा जाना चाहिए। ताकि जरूरतमंदों को अनावश्यक भटकना न पड़े। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित दुकानों के किराए में की गयी वृद्धि के अनुसार राशि नही लिए जाने पर नाराजगी जतायी। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही पूरी करते हुए किराये की राशि लेने के निर्देश दिए।
बैठक में जतन केन्द्र में संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर को विस्तार देने और अपग्रेड करने के निर्देश कलेक्टर श्री सिंह ने दिए। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज के नए बिल्डिंग में रेडक्रॉस सोसायटी मेडिकल स्टोर की एक शाखा भी शुरू करने के निर्देश दिए। रेडक्रॉस की ओर से जरूरतमंद स्कूली बच्चों को चप्पल मुहैय्या कराने के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा पूरी जानकारी उपलब्ध नही कराए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जतायी और अगले 1 हफ्ते में जानकारी देने के निर्देश दिए। जिससे बच्चों को चप्पल का वितरण जल्द किया जा सके।
बैठक में रायगढ़ शाखा के भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के प्रभारी अधिकारी ने प्रतिवेदन के माध्यम से सोसायटी के गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरे के साथ पिछले बैठक में दिये निर्देशों के पालन हेतु किये गये कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री नंदकिशोर अग्रवाल, श्री राजेन्द्र अग्रवाल, श्री राजकुमार अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, प्रभारी अधिकारी डॉ.एच.एस.उराव, प्रबंधक श्री मुकेश शर्मा, उप संचालक समाज कल्याण श्री जे.एल.जांगड़े, ईई पीडब्लूडी श्री आर.के.खाम्बरा, सीजीएम डीआईसी श्री एस.के.राठौर, जिला संगठक डॉ.सुषमा पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
*केवडाबाड़ी बस स्टैंड में बढ़ायी जाएंगी यात्री सुविधाएं*
कलेक्टर श्री सिंह ने केवडाबाड़ी स्थित रायगढ़ के प्रमुख बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं में वृद्धि के निर्देश दिए। जिसके अंतर्गत रेडक्रॉस की ओर से यहां यात्री प्रतीक्षालय का उन्नयन और पेयजल तथा अन्य सुविधाओं के लिए कार्य किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने नगर निगम आयुक्त तथा रेडक्रॉस प्रबंधन को प्रस्ताव तैयार कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए।

Related Posts

देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
देश

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

September 7, 2026
Next Post

हसदेव अरण्य बचाओ आंदोलन का जन संगठनों ने किया समर्थन, कोयला उत्खनन बंद करने की मांग

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

SP का आदेश: चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुने पुलिस अधिकारी

May 25, 2022

छत्तीसगढ़ को बड़ी राहत लगातार दूसरे दिन कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला

April 18, 2022
Vande Bharat Express Train: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले हो जाए सावधान। नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना…

Vande Bharat Express Train: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले हो जाए सावधान। नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना…

January 2, 2026

कम उम्र में बालों की सफेदी से लगता है डर? तो शरीर में न होने दें इस Vitamin की कमी

June 19, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
  • Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक
  • Raigarh News : गस्त दौरान अवैध स्क्रैप परिवहन करते माजदा वाहन को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, वाहन से 4.5 टन स्क्रैप जब्त
  • Love Lottery Trailer Launch: अक्षय ओबेरॉय की फिल्म ‘लव लॉटरी’ का टीजर हुआ रिलीज, पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच सस्पेंस की झलक

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In