• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, May 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Rashifal For Today : सिंह राशि वालों आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जाने बाकि राशियों का हाल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 1, 2026
in देश, राशिफल
Rashifal: आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, धन लाभ और मनचाही यात्रा के बनेंगे योग, पढ़े दैनिक राशिफल!
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

01 अप्रैल 2026 को चंद्रमा का गोचर बुध के स्वामित्व वाली राशि कन्या में होगा। इस दिन चतुर्दशी तिथि सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगी फिर इसके बाद पूर्णिमा लग जाएगी। 01 अप्रैल को कई तरह के शुभ योग एक साथ बनेंगे जिससे कुछ राशि वालों को बेहतर लाभ मिलने की संभावना है। आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। इस दिन आपको कई तरह के कामों को करने का अवसर मिलेगा। महीने के पहले दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं 01 अप्रैल का राशिफल।

 

 

 

मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए दिन आपके जीवन में एक नई शुरुआत की दस्तक लेकर आया है। ऐसा लग सकता है जैसे किस्मत खुद आपके दरवाजे पर खड़ी हो। अगर आप घर, मकान या किसी बड़ी चीज़ की खरीदारी का विचार कर रहे हैं, तो यह समय बेहद शुभ संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई ऐसी खबर या सरप्राइज मिल सकता है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। आपकी वाणी में आज ऐसा आकर्षण रहेगा कि लोग खुद आपकी बातों से प्रभावित होंगे। बस एक छोटी सी बात ध्यान रखें। अगर आप कहीं घूमने या पिकनिक का प्लान बना रहे हैं, तो माता-पिता की अनुमति और आशीर्वाद जरूर लें, क्योंकि वहीं से आपकी सफलता और सम्मान का रास्ता और मजबूत होगा।

 

 

 

 

वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा सतर्क रहने का इशारा दे रहा है। आपको अपने खानपान पर खास ध्यान देना होगा, खासकर तले-भुने खाने से दूरी बनानी होगी, क्योंकि यह आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। घर के कामों में आप कुछ बदलाव करने का मन बनाएंगे, और ये बदलाव आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न करें, क्योंकि आज छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी बन सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि आपका जीवनसाथी हर कदम पर आपके साथ खड़ा रहेगा और आपको हर मुश्किल से बाहर निकालने में मदद करेगा।

 

 

 

 

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रगति और नए प्रयोगों का दिन है। खासकर जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज नई तकनीक अपनाने का विचार बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ऑफिस में अगर आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएं, क्योंकि यही आपकी पहचान बनाने का मौका है। घर में छोटी-मोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन दोस्तों के साथ आपका तालमेल शानदार रहेगा। हां, एक दूर का रिश्तेदार आपके और आपकी माता जी के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

 

 

 

 

कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। आपके जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी और मन में एक अलग ही संतोष और आनंद महसूस होगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जो आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे। रचनात्मक कार्यों में आपका मन खूब लगेगा और आप कुछ नया करने की सोचेंगे। नौकरी से परेशान चल रहे लोग बदलाव का निर्णय ले सकते हैं, जो आगे चलकर उनके लिए लाभदायक रहेगा। सरकारी क्षेत्रों में भी आपको पहचान और सम्मान मिलने की संभावना है, और परिवार के रिश्तों में भी मजबूती आएगी।

 

 

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों को आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर मन में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन यह समय घबराने का नहीं, बल्कि सोच-समझकर निर्णय लेने का है। बिजनेस में आप कुछ बदलाव करेंगे, जो धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम देंगे। पढ़ाई और काम में एकाग्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है। दोस्तों का साथ आपको मजबूती देगा, लेकिन किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की संभावना भी नजर आ रही है, इसलिए आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

 

 

 

 

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों को आज का दिन सामाजिक रूप से आपको आगे बढ़ाने वाला है, लेकिन साथ ही एक चेतावनी भी दे रहा है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी भागीदारी हो सकती है, जहां आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है। इसलिए संभलकर और सोच-समझकर आगे बढ़ें। अपने आसपास के लोगों को पहचानना बेहद जरूरी है, क्योंकि हर कोई आपका शुभचिंतक नहीं होता। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से किसी भी बात को छिपाना आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखें।

 

 

 

 

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों के साथ-साथ अवसर भी लेकर आया है। नए लोगों से संपर्क आपको लाभ दिला सकता है, खासकर अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। हालांकि, कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, जिससे थोड़ी निराशा हो सकती है। पिता की सलाह को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अगर प्रॉपर्टी या कानूनी मामलों में कोई विवाद खड़ा होता है, तो अपनी बात खुलकर रखें, क्योंकि चुप रहना समस्या को और बढ़ा सकता है।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला है। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे उनके मन में नई उम्मीद जगेगी। हालांकि बड़े जोखिम उठाने से बचना होगा, क्योंकि आज का दिन सावधानी का संकेत भी दे रहा है। आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी और आप नए लोगों से जुड़ेंगे। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का सपना देख रहे थे, तो वह आज पूरा हो सकता है। परिवार का सहयोग आपके लिए सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

 

 

 

धनु राशि 
धनु राशि वालों का दिन आपको सेवा और भक्ति की ओर आकर्षित करेगा। आप दूसरों की मदद करने में आगे रहेंगे और इससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, इसलिए बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी। भगवान की भक्ति में आपका मन लगेगा और आप किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे। परिवार में अगर कोई विवाद चल रहा है, तो उसे मिल बैठकर सुलझाने का समय आ गया है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है।

READ ALSO

NEET पेपर लीक मामला: SC ने NTA को लगाई फटकार, बोला एनटीए-2027 से CBT मोड में होंगी परीक्षाएं

पंजाब निकाय चुनाव रिजल्ट: AAP की बड़ी जीत, BJP का बेहतर प्रदर्शन, जानें बसपा को कितनी सीटें मिलीं

 

 

 

 

मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए दिन आर्थिक रूप से बेहद शुभ संकेत दे रहा है। लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, जिससे आपके मन में संतोष आएगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है। मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए खुद का ध्यान रखें। घर में किसी खुशी के अवसर पर पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है, जिससे वातावरण सकारात्मक बनेगा। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

 

 

 

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों का आज का दिन आपको धैर्य और संयम की परीक्षा लेने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा और छोटी सी समस्या को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। धन-धान्य में वृद्धि होगी और माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

 

 

 

 

मीन राशि 
मीन राशि वालों का आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। अगर आप विवादों से दूरी बनाए रखते हैं, तो दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने और खुशी के पल बनाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको मानसिक शांति देगा। धन से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी, जिससे आपके चेहरे पर राहत दिखेगी। हालांकि माता जी के साथ किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी में संयम बनाए रखें।

Related Posts

NEET पेपर लीक मामला: SC ने NTA को लगाई फटकार, बोला एनटीए-2027 से CBT मोड में होंगी परीक्षाएं
देश

NEET पेपर लीक मामला: SC ने NTA को लगाई फटकार, बोला एनटीए-2027 से CBT मोड में होंगी परीक्षाएं

May 29, 2026
पंजाब निकाय चुनाव रिजल्ट: AAP की बड़ी जीत, BJP का बेहतर प्रदर्शन, जानें बसपा को कितनी सीटें मिलीं
देश

पंजाब निकाय चुनाव रिजल्ट: AAP की बड़ी जीत, BJP का बेहतर प्रदर्शन, जानें बसपा को कितनी सीटें मिलीं

May 29, 2026
CBSE: CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग को लेकर बड़ा अपडेट, अब 1 जून से खुलेगा पोर्टल
देश

CBSE: CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग को लेकर बड़ा अपडेट, अब 1 जून से खुलेगा पोर्टल

May 29, 2026
RBI Polymer Notes: भारत में जल्‍द आएंगे प्‍लास्टिक के नोट, RBI कर रहा प्‍लान! जानें इसके बारे में सबकुछ
देश

RBI Polymer Notes: भारत में जल्‍द आएंगे प्‍लास्टिक के नोट, RBI कर रहा प्‍लान! जानें इसके बारे में सबकुछ

May 29, 2026
NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA को लगाई फटकार, अब PM खुद कर रहे निगरानी
देश

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA को लगाई फटकार, अब PM खुद कर रहे निगरानी

May 29, 2026
June Bank Holiday 2026: जून में 11 दिन बंद रहेगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
देश

June Bank Holiday 2026: जून में 11 दिन बंद रहेगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

May 29, 2026
Next Post
Share market today: शेयर बाज़ार में हरियाली! SENSEX 1600 अंक से ज्यादा उछला; निफ्टी भी झूमा, ये प्रमुख स्टॉक्स लहराए

Share market today: शेयर बाज़ार में हरियाली! SENSEX 1600 अंक से ज्यादा उछला; निफ्टी भी झूमा, ये प्रमुख स्टॉक्स लहराए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh Current News: धान बेचने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर, अब कहीं भी कभी भी 24 घंटे कटेगा टोकन, जानें कैसे?

Chhattisgarh Current News: धान बेचने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर, अब कहीं भी कभी भी 24 घंटे कटेगा टोकन, जानें कैसे?

December 13, 2025

चीन और नेपाल के रास्ते से नहीं जाना पड़ेगा कैलाश मानसरोवर-परिवहन मंत्री गडकरी

March 24, 2022
Chhattisgarh latest news: हवाई यात्रियों के लिए GOOD NEWS! मुंबई-रायपुर के बीच इंडिगो की चौथी उड़ान इस दिन से होगी शुरू

Chhattisgarh latest news: हवाई यात्रियों के लिए GOOD NEWS! मुंबई-रायपुर के बीच इंडिगो की चौथी उड़ान इस दिन से होगी शुरू

November 16, 2025

धमतरी : तेंदुआ ने मालिक पर किया हमला, दो पालतू कुत्तों ने बहादुरी से लड़कर बचाई जान

March 30, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • क्या वैभव सूर्यवंशी से गुस्सा हैं रियान पराग? 96 रनों की पारी के बाद भी डग आउट में डांट लगाते दिखे
  • NEET पेपर लीक मामला: SC ने NTA को लगाई फटकार, बोला एनटीए-2027 से CBT मोड में होंगी परीक्षाएं
  • पंजाब निकाय चुनाव रिजल्ट: AAP की बड़ी जीत, BJP का बेहतर प्रदर्शन, जानें बसपा को कितनी सीटें मिलीं
  • Raigarh News:*“ऑपरेशन आघात” के तहत नशीले इंजेक्शन बुट्रम बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार*

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In