• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और नगदी 19 हजार जब्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 1, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और नगदी 19 हजार जब्त
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*1 अप्रैल, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ और सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कल चौकी खरसिया, थाना कोतवाली एवं थाना साइबर की संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से *4 मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी एवं नगदी रकम सहित कुल 19,118 रुपये जब्त* कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

READ ALSO

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

Raigarh News : RGHNEWS ब्रेकिंग :-टिपाखोल में फिर घटना से मचा हड़कंप, युवक की मौत के बाद उपसरपंच ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

🔹 *खरसिया पुलिस की रेड — ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी मनोज सोनी गिरफ्तार*

चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर शंकराचार्य स्कूल के पास पोस्ट ऑफिस रोड खरसिया स्थित कान्हा मोबाइल दुकान के पास रेड कार्रवाई की गई। यहां आरोपी मनोज सोनी (50 वर्ष), निवासी टीआईटी कॉलोनी खरसिया को मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथों पकड़ा गया। मोबाइल जांच में सट्टा अंकों और रकम से संबंधित विवरण पाए गए। आरोपी के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं 12,700 रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक किशोर राठौर, साविल चंद्रा और मुकेश यादव शामिल थे ।

🔹 *कोतवाली व साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई — शहर बीड़पारा और बापूनगर में 4 जगह दबिश*

उप निरीक्षक ऐनु देवांगन के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर टीम द्वारा बीड़पारा और बापूनगर क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर एक साथ कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस टीम ने बीड़पारा जयसिंह तालाब के पास से हलिमा खातून (60 वर्ष) को सट्टा पर्ची, कॉपी, मोबाइल एवं 248 रुपये नगद के साथ पकड़ा गया।
बापूनगर हनुमान मंदिर के पास से मुकेश सोना (35 वर्ष) को मोबाइल, सट्टा पर्ची एवं 1000 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार बीड़पारा क्षेत्र से रजिया बेगम (55 वर्ष) को सट्टा पर्ची, कॉपी एवं 3100 रुपये नगद के साथ पकड़ा गया।
बापूनगर में अन्य कार्रवाई में आरोपी नरेन्द्र दीप पिता सूरजबल दीप उम्र 39 वर्ष निवासी बापूनगर रायगढ़ को सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से एक ग्रे कलर का वीवो कंपनी का T25G मोबाईल , नगदी रकम 2,070/- रूपये, हाथ से लिखी हुयी सट्टा पर्ची एक पन्ना और मोबाईल से फोटो खीची हुयी सट्टा पर्ची एक पन्ने को जब्त किया गया है । इन सभी आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, 3 मोबाइल फोन एवं नगदी रकम जब्त कर थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की सुसंगत धाराएं 3, 4 और 6 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में कार्रवाई में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, दिलीप बेहरा, सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत, थाना साइबर के प्रधान आरक्षक करुणेश राय, रुपराम पटेल, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, मनोज पटनायक, रोशन एक्का, महिला आरक्षक मेनका चौहान, आरक्षक कमलेश यादव, प्रदीप मिंज, विरेन्द्र कंवर महिला आरक्षक हेमलता एक्का और अनिता बेक शामिल थे ।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार के अवैध कार्यों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : RGHNEWS ब्रेकिंग :-टिपाखोल में फिर घटना से मचा हड़कंप, युवक की मौत के बाद उपसरपंच ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

September 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक

September 8, 2026
Next Post
Raigarh News : युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई — महिला थाना ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Raigarh News : युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई — महिला थाना ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

March 31, 2026
Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat: आज है भाई दूज, तिलक के लिए आज महज़ 2 घंटे 15 मिनट का महाशुभ मुहूर्त, जानें सही समय

Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat: आज है भाई दूज, तिलक के लिए आज महज़ 2 घंटे 15 मिनट का महाशुभ मुहूर्त, जानें सही समय

October 23, 2025

मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई….. ● आरोपी गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची पुलिस टीम तो जंगल में जा छिपा आरोपी…

June 20, 2022
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 200 से ज्यादा नक्सलियों ने किया आत्मसमपर्ण..

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 200 से ज्यादा नक्सलियों ने किया आत्मसमपर्ण..

October 17, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Delhi Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़ा दावा, सुसाइड बम्बिंग के पीछे की पूरी कहानी आई सामने
  • Latest Cg News : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 09 सितंबर 2026
  • Ration Card Big Update: 1 अक्टूबर से बंद हो सकता है राशन कार्ड, 21 सितंबर से पहले निपटा लें यह जरूरी काम
  • Chhatisgarh Samachar : भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In