• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, May 20, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 होंगी? 16 अप्रैल से बुलाया गया संसद का विशेष सत्र

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 2, 2026
in देश
लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 होंगी? 16 अप्रैल से बुलाया गया संसद का विशेष सत्र
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

संसद का वर्तमान बजट सत्र महिला आरक्षण विधेयक पारित करने के उद्देश्य से बढ़ा दिया गया है। अब लोकसभा और राज्यसभा की अगली बैठक 16 अप्रैल को होगी। सूत्रों के मुताबिक, दोनों सदनों की तीन दिवसीय बैठक 16 से 18 अप्रैल के बीच हो सकती है। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, बजट सत्र गुरुवार को ही समाप्त होना था। सूत्रों के मुताबिक, सरकार वर्तमान बजट सत्र में अगले तीन दिनों की कार्यवाही के दौरान महिला आरक्षण से संबंधित नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन से जुड़ा विधेयक ला सकती है जिससे लोकसभा में सीटों की संख्या भी बढ़ जाएगी।

READ ALSO

RBI का बड़ा एक्शन! इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का अब क्या होगा?

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट में चल क्या रहा? महाराष्ट्र में सियासी हलचल हुई तेज, जानें क्या है मामला

सरकार ने कई पार्टियों के साथ किया मंथन

सरकार के एक मसौदे के मुताबिक, महिला आरक्षण लागू होने के बाद लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 की जाएगी, और इनमें 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। बताया जा रहा है कि सरकार ने इस मसौदे को लेकर कई पार्टियों के साथ मंथन किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने राज्यसभा को बताया कि सदन की बैठक आज स्थगित होगी और जल्द ही ‘बहुत महत्वपूर्ण’ विधेयक के लिए पुनः बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से अनुरोध किया, जिसके आधार पर दोनों सदनों की बैठकें 16 अप्रैल तक स्थगित कर दी गई हैं।

16 अप्रैल तक के लिए स्थगित की गई संसद

स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में कहा, ‘मुझे संसदीय कार्य मंत्री की ओर से आज एक अनुरोध प्राप्त हुआ है। उसके अनुसार हम 16 अप्रैल को फिर मिलेंगे, उस समय आवश्यक सरकारी कामकाज होगा। उस समय प्रश्नकाल, शून्यकाल और कोई गैर-सरकारी कामकाज नहीं होगा।’ इसके बाद सदन की बैठक 16 अप्रैल पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश ने भी बैठक उसी दिन 11 बजे तक के लिए स्थगित की।

विपक्ष ने सरकार के फैसले पर जताई नाराजगी

विपक्ष ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि सरकार ने उन्हें सूचित किया है कि बजट सत्र में 16 से 18 अप्रैल तक 3 बैठकें होंगी। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर ‘दबंगई’ का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी महिला आरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि किसी विधेयक को कब पेश किया जाना है, इसका निर्णय लेने का अधिकार सरकार के पास है।

‘कांग्रेस क्यों बैठक में शामिल नहीं होना चाहती’

रीजीजू ने विपक्ष की आपत्तियों का जवाब देते हुए कहा, ‘सरकार देश की महिलाओं के साथ किए गए वादे को पूरा करने के लिए बाध्य है। महत्वपूर्ण यह है कि संसद ने देश की महिलाओं के प्रति एक प्रतिबद्धता जताई है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसका किसी विशेष राज्य के चुनाव से कोई संबंध नहीं है। समय-सीमा को देखते हुए हमें इसे आगे बढ़ाना होगा। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि कांग्रेस क्यों बैठक में शामिल नहीं होना चाहती।’

शाह ने अलग-अलग दलों के नेताओं के साथ की बैठकें

सत्र की विस्तारित अवधि में सरकार द्वारा संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जाने की संभावना है, जिसके जरिये नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसके लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों और विपक्ष के कुछ क्षेत्रीय दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। बता दें कि 2023 में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन विधेयक (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पारित किया गया था, लेकिन इसे परिसीमन की प्रक्रिया के बाद ही लागू किया जा सकता है।

Related Posts

RBI का बड़ा एक्शन! इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का अब क्या होगा?
देश

RBI का बड़ा एक्शन! इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का अब क्या होगा?

May 19, 2026
एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट में चल क्या रहा? महाराष्ट्र में सियासी हलचल हुई तेज, जानें क्या है मामला
देश

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट में चल क्या रहा? महाराष्ट्र में सियासी हलचल हुई तेज, जानें क्या है मामला

May 19, 2026
Summer Special Train: रेलयात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने किया 68 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल
देश

Summer Special Train: रेलयात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने किया 68 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

May 19, 2026
EPFO: 1 अप्रैल से EPFO के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, EPF सदस्यों के लिए आया Form 121, पुराने फॉर्म होगा बंद!
देश

EPFO Update: EPFO का बड़ा अपडेट, अब पीएफ खाते की जानकारी WhatsApp पर 24 घंटे मिलेगी

May 19, 2026
Punjabi singer inder kaur: मशहूर पंजाबी सिंगर की हत्या; नहर में मिली लाश, 6 दिन पहले हुई थी अगवा
देश

Punjabi singer inder kaur: मशहूर पंजाबी सिंगर की हत्या; नहर में मिली लाश, 6 दिन पहले हुई थी अगवा

May 19, 2026
Bread Price Hike: महंगाई का एक और झटका: दूध के बाद अब खाने के इस चीज के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितने रुपए हुआ इजाफा?
देश

Bread Price Hike: महंगाई का एक और झटका: दूध के बाद अब खाने के इस चीज के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितने रुपए हुआ इजाफा?

May 19, 2026
Next Post
Rashifal: आज इन राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी और अचानक धन लाभ के योग, पढ़े 25 मार्च का राशिफल

Rashifal For Today: इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है कोई बड़ी कामयाबी, पढ़ें 3 अप्रैल का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Bullet Train: सामने आई भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीरें, रेलवे ने जारी किया प्रस्तावित डिजाइन

Bullet Train: सामने आई भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीरें, रेलवे ने जारी किया प्रस्तावित डिजाइन

May 18, 2026
HDFC बैंक में बड़ा झटका! चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा, बैंकिंग जगत में मची खलबली

HDFC बैंक में बड़ा झटका! चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा, बैंकिंग जगत में मची खलबली

March 19, 2026
New Governors Appointed: देश के कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल-उपराज्यपाल, RN रवि बने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल…

New Governors Appointed: देश के कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल-उपराज्यपाल, RN रवि बने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल…

March 6, 2026
New RTE Rules In CG: छत्तीसगढ़ में RTE पर सख्त हुई सरकार, गरीब बच्चों को एडमिशन नहीं दिया तो मान्यता होगी रद्द

New RTE Rules In CG: छत्तीसगढ़ में RTE पर सख्त हुई सरकार, गरीब बच्चों को एडमिशन नहीं दिया तो मान्यता होगी रद्द

April 7, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • RBI का बड़ा एक्शन! इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का अब क्या होगा?
  • एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट में चल क्या रहा? महाराष्ट्र में सियासी हलचल हुई तेज, जानें क्या है मामला
  • मिचेल मार्श ने छुआ 500 रन का आंकड़ा, LSG के लिए ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 104 किलो गांजा के साथ 8 महिला समेत 11 तस्कर गिरफ्तार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In