• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, April 4, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री श्री साय

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 4, 2026
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर, 4 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  छत्तीसगढ़ के 31 मार्च 2026 को माओवादी आतंक से मुक्त होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, शहीद जवानों, बस्तर की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता के सामूहिक संकल्प का परिणाम है।

READ ALSO

रायपुर में बच्चों के लिए समर कैंप 2026, छुट्टियों में बच्चों के स्किल डेवलपमेंट का बेहतरीन मौका

रेलवे का अलर्ट: 5 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले चेक कर लें ट्रेन का स्टेटस

उन्होंने सर्वप्रथम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साहसपूर्ण और दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया, जिनके मार्गदर्शन, संकल्प और सतत प्रेरणा ने माओवादी हिंसा के विरुद्ध इस निर्णायक अभियान को दिशा दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने वर्ष 2015 में दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए उस संदेश को भी स्मरण किया, जिसमें उन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़ने का आह्वान करते हुए युवाओं से मानवता के दृष्टिकोण से सोचने की प्रेरणा दी थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रति भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें माओवादी उन्मूलन की रणनीति का प्रमुख शिल्पी बताया। उन्होंने कहा कि श्री अमित शाह ने रायपुर में  31 मार्च 2026 तक माओवाद समाप्त करने का संकल्प लिया था, जिसे पूरी दृढ़ता के साथ पूरा किया गया। उनके नेतृत्व में सुरक्षा बलों को स्पष्ट दिशा, आवश्यक संसाधन और निरंतर प्रोत्साहन मिला, साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया कि हिंसा का उत्तर दृढ़ता से दिया जाएगा, जबकि शांति का मार्ग अपनाने वालों का स्वागत किया जाएगा।

शहीदों के बलिदान से लिखी गई बस्तर की नई कहानी: मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद जवानों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके सर्वोच्च बलिदान ने इस ऐतिहासिक सफलता की नींव रखी है। साथ ही उन्होंने सुरक्षा बलों के उन बहादुर जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने साहस और संकल्प के साथ अपनी जान की परवाह किए बिना माओवाद की जड़ों पर प्रहार किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर की जनता के प्रति भी विशेष कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही इस परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बना। उन्होंने उस दौर को याद किया जब मतदान करने पर उंगली काटने की धमकियाँ दी जाती थीं, इसके बावजूद लोगों ने निर्भय होकर लोकतंत्र को मजबूत किया। यही जनविश्वास एक ऐसे नेतृत्व को स्थापित करने में निर्णायक सिद्ध हुआ, जिसने एक दशक के भीतर इस चुनौती का समाधान किया।

हिंसक माओवादी विचारधारा ने वर्षों तक अनगिनत परिवारों को पीड़ा दी – मांओं  की कोख उजड़ी, बहनों का सुहाग छिना और मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के लिए हजारों जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी; यह संघर्ष केवल सुरक्षा बलों का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के आत्मबल और संकल्प का प्रतीक रहा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद माओवादी हिंसा के विरुद्ध एक निर्णायक और सुनियोजित रणनीति पर कार्य प्रारंभ हुआ, जिसके परिणामस्वरूप देश के कई राज्य इस चुनौती से मुक्त हुए, हालांकि छत्तीसगढ़ और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में यह समस्या बनी रही; ऐसे में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से राज्य में डबल इंजन सरकार के गठन के बाद पिछले ढाई वर्षों में सामूहिक संकल्प के बल पर इस सशस्त्र माओवादी नासूर का समूल नाश संभव हो सका।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने उन लोगों का स्वागत किया है, जिन्होंने माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास जताया है, और यह परिवर्तन केवल सुरक्षा अभियान का परिणाम नहीं बल्कि विश्वास, पुनर्वास और विकास के समन्वित प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि जनता के विश्वास की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि अब बस्तर में एक नया अध्याय प्रारंभ हो चुका है – जहाँ बच्चे निर्भय होकर विद्यालय जाएंगे, माताएं और बहनें स्वतंत्रता के साथ जीवन जी सकेंगी और विकास का प्रकाश हर गांव तक पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है। इसी विश्वास और संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर है।

Related Posts

रायपुर में बच्चों के लिए समर कैंप 2026, छुट्टियों में बच्चों के स्किल डेवलपमेंट का बेहतरीन मौका
छत्तीसगढ़

रायपुर में बच्चों के लिए समर कैंप 2026, छुट्टियों में बच्चों के स्किल डेवलपमेंट का बेहतरीन मौका

April 4, 2026
रेलवे का अलर्ट: 5 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले चेक कर लें ट्रेन का स्टेटस
छत्तीसगढ़

रेलवे का अलर्ट: 5 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले चेक कर लें ट्रेन का स्टेटस

April 4, 2026
Chattisgarh news: छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की गांजा तस्करी, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से महाराष्ट्र पहुंचाई जा रही थी गांजे की खेप
छत्तीसगढ़

Chattisgarh news: छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की गांजा तस्करी, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से महाराष्ट्र पहुंचाई जा रही थी गांजे की खेप

April 4, 2026
छत्तीसगढ़ बोर्ड: पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी का एग्जाम कैंसिल, अब दोबारा होगी परीक्षा; ढाई लाख विद्यार्थी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बोर्ड: पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी का एग्जाम कैंसिल, अब दोबारा होगी परीक्षा; ढाई लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

April 4, 2026
Mahatari Vandana Yojana E-KYC: महतारी वंदना योजना में बड़ा अपडेट, 30 जून तक करा ये यह काम, वरना अटक जाएगा पैसा
छत्तीसगढ़

Mahatari Vandana Yojana E-KYC: महतारी वंदना योजना में बड़ा अपडेट, 30 जून तक करा ये यह काम, वरना अटक जाएगा पैसा

April 4, 2026
CG Vyapam PAT PVPT 2026: छत्तीसगढ़ पीएटी पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़

CG Vyapam PAT PVPT 2026: छत्तीसगढ़ पीएटी पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

April 4, 2026
Next Post
रायपुर में बच्चों के लिए समर कैंप 2026, छुट्टियों में बच्चों के स्किल डेवलपमेंट का बेहतरीन मौका

रायपुर में बच्चों के लिए समर कैंप 2026, छुट्टियों में बच्चों के स्किल डेवलपमेंट का बेहतरीन मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

आज से महंगा होगा सीमेंट, जानिए हर बोरी कितनी होगी महंगी

May 6, 2022
Delhi Lal Qila blast: NIA को मिली बड़ी सफलता, दिल्ली लाल किला आईईडी ब्लास्ट का मास्टरमाइंड पकड़ा गया

Helicopter Emerjency Landing : भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंस लैंडिंग, जानिए क्या है वजह?

November 17, 2025
New Year Celebration Guidelines: नए साल के जश्न पर प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

New Year Celebration Guidelines: नए साल के जश्न पर प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

December 25, 2025
Share Market Today; शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी, Sensex 500 से ज्यादा अंक उछला; Nifty 23700 के पार

Share Market Today; शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी, Sensex 500 से ज्यादा अंक उछला; Nifty 23700 के पार

March 18, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • दिल्ली: कमरे से 2 लोगों के शव बरामद होने से हड़कंप, कुछ दिन पहले ही किराए पर रहने आए थे
  • मध्य प्रदेश: अनूपपुर में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका
  • रामायण’ में रणबीर कपूर का बड़ा सरप्राइज: राम के साथ इस किरदार में भी दिखेंगे
  • बारामती में निर्विरोध हो उपचुनाव, हमारी कांग्रेस से चल रही है बात’, दिवंगत अजित पवार के छोटे बेटे जय का बयान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In