• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 3000 अतिरिक्त फोर्स की होगी तैनाती, यूपी-बिहार से भी बुलाए गए जवान

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 7, 2026
in देश
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 3000 अतिरिक्त फोर्स की होगी तैनाती, यूपी-बिहार से भी बुलाए गए जवान
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। इस बार तीन हजार अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया जाएगा। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से भी फोर्स बुलाई जाएगी। इन राज्यों की फोर्स पहले से तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) के पूरक के रूप में काम करेगी। यह फैसला खास तौर पर उन इलाकों को ध्यान में रखकर लिया गया है जिन्हें सुरक्षा के लिहाज से ‘अति-संवेदनशील’ माना जा रहा है।

13 अप्रैल से शुरू होगी तैनाती

जानकारी के मुताबिक चुनावों में ड्यूटी के लिए बुलाए जाने वाले अतिरिक्त पुलिस फोर्स 13 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से राज्य में पहुंचना शुरू कर देंगे। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक आयोग निष्पक्ष और हिंसा मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

READ ALSO

Delhi Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़ा दावा, सुसाइड बम्बिंग के पीछे की पूरी कहानी आई सामने

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

CAPF की 2,400 कंपनियों की होगी तैनाती

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव आयोग ने पहले ही पूरे राज्य में CAPF की 2,400 कंपनियों की तैनाती की प्लानिंग कर ली है। 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के दौरान इन फोर्सेज को मतदान केंद्रों के भीतर और बाहर कड़ा पहरा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व पुलिस कमिश्नर की अर्जी खारिज

इस बीच, चुनाव आयोग ने कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार की एक अर्जी खारिज कर दी। सरकार ने मेडिकल कारणों का हवाला देते हुए तमिलनाडु में पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर अपनी नई सौंपी गई भूमिका से मुक्त होने की मांग की थी। सूत्रों ने बताया कि आयोग ने सरकार को सोमवार तक कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।

सुप्रतीम सरकार को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली, अंबासमुद्रम, पलायमकोट्टई, नंगुनेरी और राधापुरम जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने स्पष्ट किया, “छूट के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया है, और उन्हें तत्काल ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।”

पश्चिम बंगाल में कब होगी वोटिंग?

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। ममता बनर्जी अक्सर निर्वाचन आयोग पर भाजपा के मुखौटा संगठन के रूप में काम करने और उसकी बात मानने का आरोप लगाती रही हैं। राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) ने तृणमूल कांग्रेस और निर्वाचन आयोग के बीच टकराव को और बढ़ा दिया है।

Related Posts

देश

Delhi Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़ा दावा, सुसाइड बम्बिंग के पीछे की पूरी कहानी आई सामने

September 9, 2026
देश

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

September 9, 2026
देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
Next Post
नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी, बीजेपी में जाने की अटकलों पर लगा ब्रेक, बताया अपना विजन

नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी, बीजेपी में जाने की अटकलों पर लगा ब्रेक, बताया अपना विजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

नेपाल ने माना-भारत की जमीन पर किया अतिक्रमण’, PM बालेन शाह का संसद में पहला बयान

नेपाल ने माना-भारत की जमीन पर किया अतिक्रमण’, PM बालेन शाह का संसद में पहला बयान

May 31, 2026

बसंत पंचमी पर बन रहे हैं शुभ संयोग,बन रहा है बुधादित्य योग

February 3, 2022

शिक्षा को लेकर बजट में कई बड़ी घोषणाएं

February 1, 2022
Air india: Air india ने ईंधन की कीमतों की वजह से इन शहरों के लिए बंद की उड़ानें, यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी

Air india: Air india ने ईंधन की कीमतों की वजह से इन शहरों के लिए बंद की उड़ानें, यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी

May 13, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Today Cg News : दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना
  • Chhatisgarh News : विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देंगी मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास
  • Delhi Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़ा दावा, सुसाइड बम्बिंग के पीछे की पूरी कहानी आई सामने

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In