पंजाब को आतंक से दहलाने की बड़ी साजिश बेनकाब हो गई है। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी है कि एक बड़ी कामयाबी में, डिस्ट्रिक्ट अमृतसर रूरल, डिस्ट्रिक्ट गुरदासपुर, SSOC-अमृतसर ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन किया। इसमें एक विदेशी हैंडलर द्वारा चलाए जा रहे ISI-स्पॉन्सर्ड BKI टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कई हथियारों की बरामदगी
पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान 5 हैंड ग्रेनेड, 2 स्पेशल डेटोनेटर, कोडर और डिकोडर के साथ PTT टाइमर, 9V बैटरी, IED मटीरियल (1 kg हाई एक्सप्लोसिव मटीरियल), केबल और ट्रिगर मैकेनिज्म के साथ 1 बाओफेंग वॉकी-टॉकी बरामद की गई है। ये बरामदगी पब्लिक पीस को डिस्टर्ब करने के मकसद से हाई-इम्पैक्ट हमलों की तैयारी का इशारा है।
FIR दर्ज की गई
इस पूरे मामले को लेकर गुरदासपुर के कलानौर पुलिस स्टेशन में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस की ओर से इस मामले को लेकर विदेशी हैंडलर और लोकल सपोर्ट नेटवर्क सहित फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस पूरे ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी बताया है और कहा है कि आगे की जांच की जा रही है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति, सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है
















