• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, November 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

अमेरिका को बहुत भारी पड़ेगी ईरान के साथ जंग’, ‘चीन के नास्त्रेदमस’ की भविष्यवाणी ने मचाई सनसनी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 9, 2026
in देश
अमेरिका को बहुत भारी पड़ेगी ईरान के साथ जंग’, ‘चीन के नास्त्रेदमस’ की भविष्यवाणी ने मचाई सनसनी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

चीन का नास्त्रेदमस’ कहे जाने वाले जियांग ज्यूकिन (Jiang Xueqin) ने ईरान और अमेरिका के बीच जंग को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। बता दें कि उन्होंने कुछ साल पहले 3 बड़ी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें से 2 बिल्कुल सही साबित हुई थीं। उनकी भविष्यवाणियों की सटीकता के कारण अक्सर उन्हें ‘चीन का नास्त्रेदमस’ कहा जाता है। जियांग ज्यूकिन YouTube पर ‘Predictive History’ नाम से एक चैनल चलाते हैं, जहां वे वैश्विक राजनीति और युद्ध जैसे मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं।

काफी सही साबित हुई हैं जियांग की बातें

हाल ही में जियांग ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और भविष्य की संभावित स्थिति को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने पहले भविष्यवाणी की थी कि ईरान के साथ किसी युद्ध में अमेरिका मुश्किलों का सामना करेगा। साथ ही जियांग यह भी कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने धमकी भरे बयानों से पीछे हट सकते हैं। उनकी यह भविष्यवाणी तब चर्चा में आई जब ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति जता दी।

READ ALSO

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें

‘अमेरिका जमीन पर अपनी सेना उतारेगा’

हालांकि, जियांग की सबसे बड़ी चिंता एक और संभावित स्थिति को लेकर है। उनका मानना है कि भले ही अमेरिका शुरुआत में बचने की कोशिश करे, लेकिन अंत में उसे ईरान में जमीन पर सेना भेजनी पड़ सकती है। उनके मुताबिक, सिर्फ हवाई हमलों से युद्ध नहीं जीता जा सकता और इससे अमेरिका धीरे-धीरे संघर्ष में और अंदर तक जा सकता है। जियांग का यह भी कहना है कि ईरान भले ही सैन्य ताकत में कमजोर हो, लेकिन वह इस पूरे संघर्ष को काफी संतुलित तरीके से संभाल रहा है। उनके मुताबिक ईरान रणनीति में लचीलापन दिखा रहा है, जबकि अमेरिका एक तय योजना के तहत आगे बढ़ रहा है।

अमेरिकी स्ट्रैटिजी की जियांग ने की आलोचना

जियांग ने अपने छात्रों से कहा,’रणनीतिक लचीलापन सबसे महत्वपूर्ण होता है। जिसके पास ज्यादा विकल्प होते हैं और जो हालात के अनुसार खुद को बदल सकता है, वही अंत में जीतता है।’ जियांग ने अमेरिकी सैन्य रणनीति की आलोचना करते हुए इसे ‘उल्टा पिरामिड’ (inverted pyramid) बताया, जिसमें हवाई ताकत को ज्यादा महत्व दिया जाता है और जमीनी सेना को कम। उनके अनुसार, यह रणनीति लंबे और जटिल युद्धों में कारगर साबित नहीं होती और फिलहाल यही रणनीति अमेरिका अपना रहा है।

जियांग ने 2024 में की थीं ये 3 भविष्यवाणियां

बता दें कि साल 2024 में एक ऑनलाइन लेक्चर के दौरान जियांग ने 3 बड़ी भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने कहा था, ‘मैं इस कक्षा में 3 बड़ी भविष्यवाणियां करने जा रहा हूं। पहली, ट्रंप नवंबर में चुनाव जीतेंगे। दूसरी, अमेरिका ईरान के साथ युद्ध करेगा। और तीसरी,अमेरिका यह युद्ध हार जाएगा, जिससे वैश्विक व्यवस्था हमेशा के लिए बदल जाएगी।’

Related Posts

देश

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

November 3, 2026
देश

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें

November 3, 2026
देश

rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

November 2, 2026
देश

Road Accident: भीषण सड़क हादशा; कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

November 2, 2026
देश

Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत

November 1, 2026
देश

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका

November 1, 2026
Next Post
Raigarh News : नाकाबंदी में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 30 क्विंटल चावल पिकअप सहित जब्त

Raigarh News : नाकाबंदी में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 30 क्विंटल चावल पिकअप सहित जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh Samachar : तीन दिव्यांगजनों की राह हुई आसान, मिली ट्राईसिकल बोले ‘धन्यवाद विष्णु भैया’

September 1, 2026
माओवाद समाप्ति की ओर, ‘नियद नेल्लानार’ योजना से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

माओवाद समाप्ति की ओर, ‘नियद नेल्लानार’ योजना से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

November 17, 2025
Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी…रायपुर में समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन ने बेवजह बाहर न निकलें की अपील

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी…रायपुर में समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन ने बेवजह बाहर न निकलें की अपील

July 26, 2026

मुख्यमंत्री के 17 जून को राजधानी में अनेक कार्यक्रम

June 17, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में 9% की बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें आज के रेट
  • FD rates: सीनियर सिटीजन की मौज! PNB और केनरा बैंक में 7.25% से ज्यादा ब्याज, चेक करें पूरी डिटेल्स
  • Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार
  • ott release this week: दिवाली वीक में मनोरंजन का तड़का: OTT में रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें लिस्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In