• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 23, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 17, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 18 अप्रैल*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले मेंचलाए जा रहे “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के विरुद्ध लगातार दूसरे दिन भी सख्त कार्रवाई जारी रही। इसी क्रम में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना छाल पुलिस द्वारा थाना बेरियर के पास सघन नाकेबंदी कर कोरबा की ओर से आ रहे चार कबाड़ लोड ट्रकों को पकड़ा गया। कार्रवाई में कुल 81.02 टन लोहे का पाइप, एंगल एवं स्क्रैप जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग34.13 लाख रुपये है, वहीं चारों वाहनों की कीमत करीब 48 लाख रुपये है। इस प्रकार *कुल 82.13 लाख रुपये की संपत्ति जप्त* कर विधिवत कार्रवाई की गई।

 

READ ALSO

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 एवं 24 सितंबर को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर

Chakradhar Samaroh 2026: छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंगों से सजी 9वीं सांस्कृतिक संध्या, ‘लहर गंगा’ ने बांधा समां

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि हाटी से छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नसिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने बेरियर में नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रकों को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक क्रमांक CG13LA3817 के चालक छोटे लाल यादव निवासी कोरबा, ट्रक CG12S1988 के चालक नरसिंग यादव निवासी कोरबा, ट्रक CG12S1525 के चालक छबिनाथ प्रसाद निवासी कोरबा तथा ट्रक CG12S5839 के चालक अरविंद कुमार सिंह निवासी कोरबा को पकड़ा गया। चारों वाहनों में भारी मात्रा में लोहा, टीना, एंगल एवं स्क्रैप लोड पाया गया, किंतु किसी भी चालक द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। क्रमवार सघन कार्रवाई की गई—

1. थाना छाल क्षेत्र में ट्रक क्रमांक CG13LA3817 को रोककर जांच की गई, जिसमें चालक छोटे लाल यादव पिता स्व. जगन्नाथ प्रसाद, निवासी गोकुलगंज सीतामणी थाना सिटी कोतवाली जिला कोरबा मिला। ट्रक में लगभग 25 टन 100 किलोग्राम लोहा, पाइप, एंगल एवं स्क्रैप लोड था, जिसकी कीमत करीब 10.52 लाख रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कुल 22.52 लाख रुपये की संपत्ति जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई।

2. थाना छाल क्षेत्र में ट्रक क्रमांक CG12S1988 को पकड़ा गया, जिसे चालक नरसिंग यादव पिता मनबोध यादव, निवासी भदरापारा बाल्को थाना बाल्को जिला कोरबा चला रहा था। वाहन में करीब 24 टन 100 किलोग्राम कबाड़ लोड था, जिसकी अनुमानित कीमत 10.37 लाख रुपये एवं ट्रक की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कुल 22.37 लाख रुपये की जप्ती कर कब्जे में लिया गया।

3. थाना छाल क्षेत्र में ट्रक क्रमांक CG12S1525 की जांच की गई, जिसमें चालक छबिनाथ प्रसाद पिता रमाशंकर प्रसाद, निवासी पोड़ी बहार थाना आईटीआई जिला कोरबा मिला। ट्रक में लगभग 16 टन 60 किलोग्राम स्क्रैप कबाड़ लोड था, जिसकी कीमत करीब 6.72 लाख रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर कुल 18.72 लाख रुपये की जप्ती की गई।

4. थाना छाल क्षेत्र में ट्रक क्रमांक CG12S5839 को रोककर जांच की गई, जिसे चालक अरविंद कुमार सिंह पिता शीलानाथ सिंह, निवासी तुलसीनगर थाना सीएसबी जिला कोरबा चला रहा था। वाहन में करीब 15 टन 760 किलोग्राम कबाड़ लोड था, जिसकी कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये एवं ट्रक की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। कुल 18.50 लाख रुपये की संपत्ति जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई।

इन चारों मामलों में अनावेदकों द्वारा किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस द्वारा पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर धारा 35 (क) (ड) BNSS एवं 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई तथा अनावेदकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में की गई है जिसमें प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक दिलीप सिदार, सतीश जगत, और उमाशंकर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ परिवहन के बड़े नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया है।

 

👉 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“ऑपरेशन_प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार, परिवहन और संग्रहण पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्तियों पर आगे भी कार्रवई जारी रहेगी । उद्योगों एवं व्यापारियों से अपेक्षा है कि वे केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर ही कबाड़ का क्रय-विक्रय करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 एवं 24 सितंबर को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंगों से सजी 9वीं सांस्कृतिक संध्या, ‘लहर गंगा’ ने बांधा समां

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई — 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तमिलनाडू से लापता 18 वर्षीय युवती की सकुशल दस्तयाबी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी में मिली सफलता

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की नौवीं संध्या में कथकली, ओड़िसी, लोक संगीत और सूफी गायन की रहेगी धूम

September 22, 2026
Next Post
रायगढ़, 18 अप्रैल*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में

रायगढ़, 18 अप्रैल*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें किया नमन 

June 24, 2022
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

May 3, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

January 27, 2026

 CG Lecturer Bharti 2026: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

September 22, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • OnePlus N6: 7000mAh बैटरी के साथ OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 एवं 24 सितंबर को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर
  • Cg Currents News : छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In