• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, April 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शराब से रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 24 घंटे में बिक गई 41.75 करोड़ की दारू, पिछले साल से 23% ज्यादा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 26, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में शराब से रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 24 घंटे में बिक गई 41.75 करोड़ की दारू, पिछले साल से 23% ज्यादा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आबकारी विभाग के खजाने में धनवर्षा हो रही है। बढ़ती गर्मी और उमस के बीच प्रदेश में शराब की खपत ने पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। हाल ही में जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार बीते 22 अप्रैल को प्रदेशवासियों ने महज 24 घंटे के भीतर 41 करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक की शराब खाली कर दी। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 23.3 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्शाता है।

बिक्री के आंकड़ों में राजधानी रायपुर एक बार फिर शीर्ष पर रहा है। अकेले रायपुर जिले में एक दिन में 7.39 करोड़ रुपए की शराब बिकी। औद्योगिक नगरी दुर्ग 5.09 करोड़ रुपए के साथ दूसरे और न्यायधानी बिलासपुर 3.71 करोड़ रुपए की खपत के साथ तीसरे स्थान पर रही। बड़े शहरों में शराब की यह मांग लंबे समय से बरकरार है, लेकिन इस साल के आंकड़ों ने विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है।

कोरिया और सुकमा में रिकार्ड बढ़ोत्तरी

रिपोर्ट का सबसे चौंकाने वाला पहलू छोटे और दूरस्थ जिलों से सामने आया है। विकास की दौड़ में पीछे माने जाने वाले इन जिलों में शराब की खपत की रफ्तार मेट्रो शहरों से भी तेज है। कोरिया जिले में पिछले वर्ष की तुलना में 78.4 प्रतिशत की सर्वाधिक वृद्धि हुई है।

वहीं, माओवाद प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद सुकमा में 74 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी और सूरजपुर में बिक्री में 65.9 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। हालांकि, नारायणपुर और बीजापुर जैसे अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंच सीमित होने के कारण बिक्री में गिरावट देखी गई है।

अप्रैल में आठ अरब के पार पहुंचा कारोबार

नया वित्तीय वर्ष शुरू हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन 22 अप्रैल तक के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में आठ अरब 66 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बेची जा चुकी है।

बिक्री बढ़ने के मुख्य कारण

  • एक अप्रैल से दुकानों पर कई नए विदेशी और देशी ब्रांड उपलब्ध कराए गए हैं। भीषण गर्मी को भी बीयर और शराब की बढ़ती मांग का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन ने भी खपत को बल दिया है।
  • आबकारी विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही प्रवृत्ति जारी रही, तो चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक राजस्व प्राप्ति के सभी पुराने कीर्तिमान धराशायी हो सकते हैं।

READ ALSO

IPL Online Betting: छत्तीसगढ़ में सटोरियों की टूटी कमर, 2.5 करोड़ के माल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

आजादी के बाद पहली बार इस गांव में पहुंची बिजली, निवासी बोले- ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं

Related Posts

IPL Online Betting: छत्तीसगढ़ में सटोरियों की टूटी कमर, 2.5 करोड़ के माल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

April 26, 2026
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

April 26, 2026
Chhattisgarh Latest news: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को रजिस्ट्री शुल्क में 50% की भारी कटौती, 28 अप्रैल से होगा लागू
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Latest news: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को रजिस्ट्री शुल्क में 50% की भारी कटौती, 28 अप्रैल से होगा लागू

April 26, 2026
CG carrent news :छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज, इस दिन NSUI करेगी प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

CG carrent news :छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज, इस दिन NSUI करेगी प्रदर्शन

April 26, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Bilaspur news; रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानियां, 18 अप्रैल तक रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द

Bilaspur news; रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानियां, 18 अप्रैल तक रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द

April 14, 2026
Gold silver price: जेवर खरीदने वालों के लिए GOOD NEWS! एक ही झटके में सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today: शादी के सीजन में सोने ने लगाई लंबी छलांग, चांदी में भी तेजी, जानें महानगरों में कीमतें

December 3, 2025
2026 के पहले दिन शेयर बाजार में सपाट कारोबार, ITC के शेयर में 10% की भयावह गिरावट

Stock Market : 60000 करोड़ का नुकसान। नए साल के पहले दिन ही शेयर बाजार मैं लगा घटका..

January 2, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित

January 3, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में शराब से रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 24 घंटे में बिक गई 41.75 करोड़ की दारू, पिछले साल से 23% ज्यादा
  • IPL Online Betting: छत्तीसगढ़ में सटोरियों की टूटी कमर, 2.5 करोड़ के माल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
  • आजादी के बाद पहली बार इस गांव में पहुंची बिजली, निवासी बोले- ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं
  • Paytm Payments Bank Licence Cancelled: RBI ने Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानें अब जमा पैसों का क्या होगा?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In