• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, July 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Raigarh News:ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 27, 2026
in छत्तीसगढ़
Raigarh News:ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

27 अप्रैल 2026, रायगढ़* । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती सहित गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

READ ALSO

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*

Chhattisgarh today news: बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, यहां देखें list

प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी बृजनंदन सिंह से मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने केश काउंटर से हिसाब-किताब की डायरी और करीब 1.50 लाख रुपये नगद लूटकर वाहन से फरार हो गए।

थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 143/26 धारा 296,351(3),115 (2), 324 (4), 310 (1) बी०एन०एस० (2023) कायम कर आहतों का उपचार कराया गया है। जिसके बाद जूटमिल पुलिस ने विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित करते हुए पांच आरोपियों — शिवा पटेल उर्फ विक्की, सुखसागर सारथी उर्फ सागर, मनोज सारथी, लोकेश्वर साहु और गणेश दास महंत उर्फ नानु — को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथियों टिकम और किशन महंत के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम पर लूटी रकम में शेष बचे 370 रुपये बरामद किए गए। आरोपियों के अनुसार लूट की राशि भागते समय कुछ रूपये गिर जाना और अधिकांश रूपये आरोपियों ने खर्च कर दिया था।

आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की गंभीर धाराओं में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जूटमिल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

*“लूट, हिंसा और कानून हाथ में लेने वालों के लिए रायगढ़ में कोई जगह नहीं, ऐसे अपराधियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।”*

*गिरफ्तार आरोपी*

(01) शिवा पटेल उर्फ विक्की पिता नरेश पटेल उम्र 32 साल निवासी धनांगर पटेल मोहल्ला थाना कोतरारोड

(02) सुखसागर सारथी उर्फ सागर पिता पालु राम सारथी उम्र 32 वर्ष सा० धनांगर वार्ड क 05 थाना कोतरारोड

(03) मनोज सारथी पिता गणेश सारथी उम्र 35 साल सा० धनांगर गोड मोहल्ला थाना कोतरारोड

(04) लोकेश्वर साहु पिता टीकाराम साहु उम्र 30 वर्ष सा० धनागर सडकपारा थाना कोतरारोड

(05) गणेश दास महंत उर्फ नानु पिता शौकी दास महंत उम्र 40 वर्ष सा० धनांगर देवलाश पारा थाना कोतरारोड

Related Posts

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*
छत्तीसगढ़

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*

July 2, 2026
Chhattisgarh today news: बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, यहां देखें list
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh today news: बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, यहां देखें list

July 2, 2026
755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी लाइन को अनुमति मिलने पर बोले साय, देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति
छत्तीसगढ़

समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

July 2, 2026
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ*
छत्तीसगढ़

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ*

July 2, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम में सेवा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास कार्यों का किया अवलोकन*
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम में सेवा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास कार्यों का किया अवलोकन*

July 2, 2026
*एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय*
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत*

July 2, 2026
Next Post
मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Bilaspur news: बिलासपुर में इस दिन से शुरू होगी पीएनजी सप्लाई, केवल 1300 रुपए में मिलेगा कनेक्शन
  • *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*
  • Chhattisgarh today news: बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, यहां देखें list
  • समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In