• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, March 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

PUBG हत्याकांड: पर्दे के पीछे एक नहीं दो किरदार:मास्टरमाइंड दूर से बेटे को दे रहा था कमांड

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 15, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

लखनऊ के चर्चित PUBG हत्याकांड में पर्दे के पीछे एक नहीं, बल्कि दो किरदार हैं। ये कोई बाहरी नहीं, परिवार के ही सबसे अहम सदस्य हैं। एक सदस्य दूर बैठकर बेटे को कमांड देता रहा, जबकि दूसरा साजिशकर्ता बेटे का हौसला बढ़ता रहा। इन्हीं दोनों सदस्यों ने 16 साल के बेटे के दिल में मां के खिलाफ नफरत भरकर उसके हाथ से कत्ल करवाया। इसका खुलासा उसके ही एक रिश्तेदार ने दैनिक भास्कर से किया है।

परिवार के रिश्तेदार के मुताबिक साधना के परिवार में होने वाले छोटे झगड़ों को सामान्य तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि, ये नहीं पता था कि यही उसकी हत्या की वजह बन जाएगा। हत्या के बाद परिवार के इस सदस्य की तरफ शक गया था। सबूत मिलने तक इंतजार किया गया। अब पुलिस जांच भी इस तीसरे किरदार के काफी करीब पहुंच चुकी है।

READ ALSO

LPG e-KYC: LPG संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला, गैस बुकिंग के लिए e-KYC करानी होगी? यहां जानें पूरा डिटेल

BSNL: करोड़ों BSNL यूजर्स की हुई मौज, इस प्लान में 164 दिनों की वैलिडिटी समेत मिलेगा बहुत कुछ

मां को गोली मारने के बाद रात 2 बजे किससे मिलने गया?
4 जून की रात 2 बजे मां की हत्या करने के बाद उन्हीं की स्कूटी लेकर नाबालिग बेटा किसी से मिलने गया था। पुलिस ने घटना के इस पहलू को मीडिया और रिश्तेदारों से छिपाया। इसका खुलासा तब हुआ जब 10 साल की बेटी परिजनों के पास पहुंची। उसने बताया कि भाई उसे दूसरे कमरे में बंद करके बाहर चला गया था। पुलिस ने पता लगाने का प्रयास नहीं किया कि मां को मौत की नींद सुलाने के तुरंत बाद बेटा आखिर किससे मिलने गया था। ये कोई और नहीं, बल्कि वही साजिश रचने वाला परिवार का अहम सदस्य था।

मां के खिलाफ बेटे के दिल मे भरी गई नफरत
रिश्ते में पड़ी दरार को हमेशा के लिए खत्म करने के मकसद से बेहद शातिराना अंदाज में बेटे को मोहरा बनाया। रिश्तेदार का कहना है कि बेटे का पिता नवीन की तरफ ज्यादा झुकाव था। हालांकि, मां से इतनी भी नफरत नहीं थी कि उनकी हत्या कर देता। उनका कहना है कि उसके दिल में मां के लिए नफरत परिवार के भीतर ही भरी गई।

बेटा परिवार के इस सदस्य के काफी करीब था। वो उसकी हर मानसिकता को समझता था। वो परिवार के प्रति संजीदा और निजी जिंदगी में होनहार था। उसकी इसी समझदारी का फायदा उठाकर परिवार के उस सदस्य ने उसे मां का कातिल बना दिया।

कानूनी दांवपेंच का तानाबाना बुनकर रची गई साजिश
इस रिश्तेदार का कहना है कि साधना की हत्या के लिए पहले कानूनी दांवपेंच का तानाबाना बुना गया। हर तरफ से बचने का उपाय निकालने के बाद साजिश रची गई। मासूम बच्चे से मां की हत्या करवाई गई और दादी को दूसरे कठघरे में खड़ा करके उनकी तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया। रिश्तेदार का कहना है कि वो मुख्य आरोपी को उसकी चाल में कामयाब नहीं होने देंगे। बेटे ने गोली चलाई और कानून के शिकंजे में है। अब जल्द ही वो शातिर साजिशकर्ता भी सलाखों के पीछे होगा।

Related Posts

LPG e-KYC: LPG संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला, गैस बुकिंग के लिए e-KYC करानी होगी? यहां जानें पूरा डिटेल
देश

LPG e-KYC: LPG संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला, गैस बुकिंग के लिए e-KYC करानी होगी? यहां जानें पूरा डिटेल

March 17, 2026
BSNL: करोड़ों BSNL यूजर्स की हुई मौज, इस प्लान में 164 दिनों की वैलिडिटी समेत मिलेगा बहुत कुछ
देश

BSNL: करोड़ों BSNL यूजर्स की हुई मौज, इस प्लान में 164 दिनों की वैलिडिटी समेत मिलेगा बहुत कुछ

March 17, 2026
EPF पेंशन में बढ़ोतरी करेगी सरकार? संसदीय समिति ने कहा- 1000 रुपये न सम्मानजनक और न ही पर्याप्त
देश

EPF पेंशन में बढ़ोतरी करेगी सरकार? संसदीय समिति ने कहा- 1000 रुपये न सम्मानजनक और न ही पर्याप्त

March 17, 2026
Gas Cylinder New Rule 2026: LPG को लेकर सरकार का नया नियम, इतने किलो वाले सिलेंडर पर लगाई रोक, लागू किया नया वितरण सिस्टम
देश

LPG Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर के कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में कितना देना होगा पैसा, यहां देखें नया रेट

March 17, 2026
SBI Credit card rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे SBI Credit card से जुड़े ये 3 नियम, यहाँ जानें डिटेल
देश

SBI Credit card rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे SBI Credit card से जुड़े ये 3 नियम, यहाँ जानें डिटेल

March 17, 2026
Silver and Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ₹11,000 सस्ती हुई चांदी- चेक करें आज की ताजा कीमतें
देश

Silver and Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ₹11,000 सस्ती हुई चांदी- चेक करें आज की ताजा कीमतें

March 16, 2026
Next Post

Vodafone Idea लाया धुआंधार Pack! कम कीमत में OTT का फायदा

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

पहले से ही जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को ईडी ने किया गिरफ्तार, चुनाव आयोग को रिश्वत से जुड़ा है मामला

April 5, 2022
Savings Account New Rules: इस बड़े प्राइवेट बैंक ने बदले Message Alert के नियम, हर ग्राहक से वसूला जाएगा एक SMS पर इतना चार्जेस

Loan Interest Rates: इस सरकारी बैंक ने सस्ता किया होम लोन, जानिए अब क्या होंगी ब्याज दरें

November 13, 2025

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्प अर्पित कर बिरसा मुण्डा को दी श्रद्धांजलि

June 9, 2022

Maharana Pratap Jayanti 2022: आज है महाराणा प्रताप जयंती, जानें योद्धा के जीवन से खास बातें

May 9, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • LPG e-KYC: LPG संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला, गैस बुकिंग के लिए e-KYC करानी होगी? यहां जानें पूरा डिटेल
  • BSNL: करोड़ों BSNL यूजर्स की हुई मौज, इस प्लान में 164 दिनों की वैलिडिटी समेत मिलेगा बहुत कुछ
  • IDBI Vacancy 2026: IDBI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर बनने का आखिरी मौका, 85000 तक मिलेगी सैलरी, 19 मार्च से पहले करें आवेदन
  • PSL 2026 पर मंडराया खतरा! इस देश ने जारी की पाकिस्तान न जाने की चेतावनी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In