जो भी उम्मीदवार सीबीएसई कक्षा दसवीं की दूसरी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस बात की जानकारी 5 मई को बोर्ड ने एक नोटिस के जरिए दी है। स्कूल छात्रों के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड और अन्य जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की गई है।
रेगुलर स्टूडेंट अपने संबंधित स्कूलों से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। वहीं प्राइवेट उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षा 15 मई से शुरू होने वाली है। जिसका समापन 21 मई को होगा। एग्जाम सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। विषयवार डेटशीट जारी हो चुकी है।
प्राइवेट स्टूडेंट्स ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर परीक्षा संगम के पोर्टल पर लिंक करें।
इसके बाद स्कूल (गंगा) के ऑप्शन पर चुने।
एग्जाम एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर कक्षा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां यूजर आईडी आईडी/एफिलेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
अब एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
इन दिशानिर्देशों का पालन जरूर करें
को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही यानि सुबह 10 बजे एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश करना होगा। इसके बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसीलिए उम्मीदवारों को मौसम, ट्रैफिक, इत्यादि का ख्याल रखते हुए सही समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है।
छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर यूनिफॉर्म, स्कूल आइडेंटी कार्ड और सीबीएसई द्वारा जारी एडमिट कार्ड के साथ उपस्थित होने की सलाह दी गई है।
केवल चुनिंदा स्टेशनरी आइटम को एग्जामिनेशन हॉल में ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर सख्त प्रतिबंध होगा।
सीबीएसई ने उम्मीदवारों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फॉर सोशल मीडिया जैसे कि व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक इत्यादि पर फैल रहे परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की अफवाह से बचने की सलाह दी है। अपडेट के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों का विश्वास करें।












