• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 7, 2026
in छत्तीसगढ़
महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर, 07 मई 2026

महतारी वंदन योजना :  महिला सशक्तिकरण की नई धारा

READ ALSO

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के राशन हितग्राहियों को राहत, खाद्यान्न वितरण की डेडलाइन बढ़ाकर 15 अक्टूबर की गई

किसी भी राज्य की प्रगति का सशक्त आधार उसकी महिलाओं की स्थिति होती है। जब महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से सशक्त होती हैं, तब विकास की प्रक्रिया न केवल तीव्र होती है बल्कि समावेशी भी बनती है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित ‘महतारी वंदन योजना’ इसी समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ के उस संकल्प को भी साकार कर रही है, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की स्पष्ट प्रतिबद्धता दिखाई देती है।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है। मार्च 2024 में प्रारंभ इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत अब तक 27 किस्तों में कुल 17,523 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह आंकड़ा केवल आर्थिक सहायता का प्रतीक नहीं, बल्कि राज्य सरकार की उस संवेदनशील सोच का परिचायक है, जो महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी करती है। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से सामने आ रही प्रेरक कहानियां इस तथ्य को प्रमाणित करती हैं कि यदि सही दिशा और अवसर मिले, तो महिलाएं अपने जीवन की तस्वीर स्वयं बदल सकती हैं।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड के ग्राम मझगंवा की श्रीमती हेमा सिंह इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने योजना से प्राप्त राशि को खर्च करने के बजाय बचत और निवेश का माध्यम बनाया। धीरे-धीरे उन्होंने एक छोटा किराना स्टोर प्रारंभ किया, जो आज उनके परिवार की आय का स्थायी स्रोत बन चुका है। उनकी यह यात्रा बताती है कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते हैं।

इसी प्रकार अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम रामनगर की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की श्रीमती करियो ने योजना की राशि से बकरी पालन प्रारंभ कर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाया है। आज उनके पास कई बकरियां हैं और यह कार्य उनके परिवार की आजीविका का मजबूत आधार बन गया है। उनके जीवन स्तर में आया सकारात्मक बदलाव इस योजना की प्रभावशीलता को स्पष्ट करता है।

वहीं मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम झाफल की श्रीमती गौरी राजपूत इस योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपनी शिक्षा में कर रही हैं। उनके लिए यह योजना केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने का माध्यम बन गई है।

इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि उन्हें निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया है। महिलाएं अब इस राशि का उपयोग स्वरोजगार, शिक्षा, पशुपालन एवं पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति में कर रही हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई धारा प्रवाहित हो रही है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई ‘गारंटी’ का मूल भाव यही है कि देश की हर महिला को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना इसी गारंटी का सशक्त क्रियान्वयन है, जो केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिला सशक्तिकरण को राज्य के विकास का मूल आधार माना है, वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से इसे जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आज महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की एक सुदृढ़ नींव बन चुकी है। यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सक्षम बना रही है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

निस्संदेह, ‘महतारी वंदन योजना’ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ की महिलाओं के जीवन में एक नई सुबह लेकर आई है। यह पहल आने वाले समय में प्रदेश के समग्र, संतुलित और समावेशी विकास की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के राशन हितग्राहियों को राहत, खाद्यान्न वितरण की डेडलाइन बढ़ाकर 15 अक्टूबर की गई

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

CG Nursing Strike: छत्तीसगढ़ नर्सिंग कर्मचारियों का ऐलान, दिवाली से पहले लागू करो ग्रेड पे वरना 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी करेंगे आंदोलन

September 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, CM साय युवाओं को बांटेंगे ऑफर लेटर

September 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: चुनाव आयोग के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

September 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattiagarh news raipur: रायपुर में गणेश झांकी के चलते आज शाम 4 बजे से सभी शराब दुकानों रहेंगी बंद

September 28, 2026
Next Post
Rashifal: मेष राशि वालों आज आप पर धन-धान्य में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जाने बाकि राशियों का राशिफल

Rashifal For Today : मकर राशि वालों आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, पढ़े बाकि राशियों का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

FASTAG : NHAI ने लिया बड़ा फैसला। 1फरवरी 2026 से लागू होगा नया नियम

FASTAG : NHAI ने लिया बड़ा फैसला। 1फरवरी 2026 से लागू होगा नया नियम

January 2, 2026
Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ के तीन जिलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी। पढ़िए पूरी खबर ।

Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ के तीन जिलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी। पढ़िए पूरी खबर ।

January 8, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट में चल क्या रहा? महाराष्ट्र में सियासी हलचल हुई तेज, जानें क्या है मामला

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट में चल क्या रहा? महाराष्ट्र में सियासी हलचल हुई तेज, जानें क्या है मामला

May 19, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार
  • Pulses Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार; चना-मूंग, तुवर, उड़द और मसूर के दाम हुई महंगी
  • Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में एक और बड़ी सफलता — लैलूंगा पुलिस ने 13 गौवंशों को कराया सुरक्षित मुक्त, तस्करी का वाहन जप्त

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In