• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

रायपुर में VIP रोड के क्लब में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ पर मचा बवाल, 40 हजार तक की टिकट, पुलिस जांच में जुटी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 14, 2026
in छत्तीसगढ़
रायपुर में VIP रोड के क्लब में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ पर मचा बवाल, 40 हजार तक की टिकट, पुलिस जांच में जुटी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखे पूरी सूची

Cg News: रायपुर में इस तारीख से लगेगा दो दिनी राज्य स्तरीय रोजगार मेला, आठ हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; यहां जानिए पूरी डिटेल्स

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित वीआइपी रोड के एक क्लब में प्रस्तावित ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इंटरनेट मीडिया पर पार्टी के प्रचार-प्रसार के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गई है। प्रसारित पोस्टर और वीडियो में पार्टी को हाई-प्रोफाइल अंदाज में प्रस्तुत किया गया है, जिस पर अश्लीलता फैलाने और युवाओं को भड़काने के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आयोजित होने वाली इस टेक्नो पार्टी को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर बड़े स्तर पर प्रमोट किया जा रहा है।

पार्टी को रेव पार्टी के नए स्वरूप के तौर पर देखा जा रहा है। प्रचार सामग्री में तेज म्यूजिक, शराब, धुएं और डांस के दृश्य दिखाकर युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश की गई है। वीडियो में कम उम्र की लड़कियों जैसे दिखने वाले चेहरों के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

महंगी टिकट और वीआइपी एंट्री पर उठे सवाल

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। जिस क्लब में आयोजन का दावा किया जा रहा है, वहां के संचालक से पुलिस ने संपर्क कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आयोजन की आधिकारिक अनुमति और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर जारी पोस्टर के अनुसार पार्टी में शामिल होने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में टिकट रखे गए हैं। टिकट की कीमत आठ हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक बताई जा रही है। वहीं कलाकारों से मुलाकात के लिए भी अलग शुल्क निर्धारित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसे लेकर आयोजन की पारदर्शिता और वास्तविक उद्देश्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस और सामाजिक संगठनों का कड़ा रुख

एडीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि पुलिस को अब तक इस तरह के आयोजन की कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रसारित वीडियो और पोस्टर की जांच की जा रही है। यदि जांच में अश्लीलता, अवैध गतिविधि या कानून का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, बजरंग दल सहित कई सामाजिक संगठनों ने भी इस आयोजन पर आपत्ति जताई है। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश सिंह सैनी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं और युवाओं को गलत दिशा में ले जाने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे आयोजनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

राजधानी में पहले भी हो चुका है ऐसा विवाद

गौरतलब है कि राजधानी में इससे पहले इंटरनेट मीडिया पर प्रचारित ‘स्ट्रेंजर मीटअप’ कार्यक्रम भी विवादों में आ चुका है। उस समय भी विरोध के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था और तेलीबांधा तालाब के पास प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कराना पड़ा था। ऐसे में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ को लेकर भी माहौल गर्मा गया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखे पूरी सूची

October 5, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News: रायपुर में इस तारीख से लगेगा दो दिनी राज्य स्तरीय रोजगार मेला, आठ हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; यहां जानिए पूरी डिटेल्स

October 5, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, दिन में उमस और गर्मी बढ़ी

October 5, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : 48 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से लौटेगा मानसून, देखे आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

October 4, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज , दिन में बढ़ेगा तापमान और अब रात में हल्की ठंड का होगा एहसास

October 3, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को बड़ा झटका! दिसंबर में यह 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखे और किन -किन राज्यों पर इसका पड़ेगा असर

October 3, 2026
Next Post
Chhattisgarh news today: अफवाहों से बचें: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, खाद्य सचिव ने लोगों से की अपील

Chhattisgarh news today: अफवाहों से बचें: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, खाद्य सचिव ने लोगों से की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

अफगानिस्तान: काबुल में हाई स्कूल और ट्रेनिंग सेंटर के पास जोरदार धमाके, 6 लोगों की मौत, कई घायल

April 19, 2022

स्टोरी टेलर नीलेश मिश्रा देंगे ग्रामीण कलाकारों को बढ़ावा

April 4, 2022
Ikkis Final Trailer: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

Ikkis Final Trailer: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

December 19, 2025

LPG Subsidy: LPG Subsidy को लेकर जरूरी खबर, 30 सितंबर तक बायोमेट्रिक करना जरूरी

September 23, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Cg Currents News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखे पूरी सूची
  • ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने जा रहीं ये 5 फिल्में सीरीज, लिस्ट में देखे कौन – कौन सा शामिल है नाम
  • Cg News: रायपुर में इस तारीख से लगेगा दो दिनी राज्य स्तरीय रोजगार मेला, आठ हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; यहां जानिए पूरी डिटेल्स

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In