इस बार 16 मई को महीने का तीसरा शनिवार पड़ रहा है। आमतौर पर इस दिन बैंकों में छुट्टियां नहीं रहती हैं। इसबीच एक ऐसा राज्य हैं, जहां महीने के तीसरे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। आइये जानते हैं आखिरी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस दिन क्यों छुट्टी दी है। बता दें कि आमतौर पर महीने के दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। रविवार को अवकाश रहता ही है।
बैंकिंग सेवाओं की जरूरत कभी भी पड़ सकती है, इसलिए छुट्टियों की पहले से जानकारी होना आपको आखिरी वक्त की भागदौड़ और परेशानी से बचा सकता है। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं वहां ब्रांच में ताला लगा हो।
16 मई को सिक्किम में बैंक रहेंगे बंद
बैंक की छुट्टी का निर्धारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से किया जाता है। आमतौर पर स्थानीय जरूरत और त्योहारों देखकर छुट्टियां तय की जाती है। 16 मई दिन शनिवार को सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 16 मई को सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है। दरअसल, 16 मई 1975 को सिक्किम आधिकारिक तौर पर भारत का 22वां राज्य बना था, जिससे वहां राजशाही का अंत और लोकतंत्र की शुरुआत हुई। कल साल 2026 में सिक्किम अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। इसके कारण यहां बैंक बंद रखे गए हैं। RBI ने भी सिक्किम राज्य में सभी बैंकों की ब्रांच को बैंक हॉलिडे दिया है।
मई के बाकी दिनों में कब-कब बैंक रहेंगे बंद
17 मई के बाद बैंकिंग कैलेंडर में कुछ अहम तारीखें दर्ज हैं, जिन पर काम बंद रहेगा। 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है, जिसके चलते पूरे भारत में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके ठीक अगले दिन 24 मई को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
वहीं, 27 मई (बुधवार) को बकरीद (ईद-उल-अधा) का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके उपलक्ष्य में देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। महीने के अंत में 31 मई को रविवार पड़ने के कारण भी शाखाएं नहीं खुलेंगी। आरबीआई के दिशानिर्देश बेहद स्पष्ट हैं कि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ हर रविवार को अनिवार्य रूप से छुट्टी होती है।
ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम
आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग (UPI, IMPS, NEFT, RTGS) और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा














