• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, September 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : मध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 16, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : मध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

16 मई, रायगढ़* । रायगढ़ पुलिस ने एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के कुशल नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में थाना कोतवाली रायगढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 217/2026 एवं 218/2026 धारा 4, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपी करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल तथा सुनील अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। पूछताछ में हवाला के माध्यम से पैसों के लेनदेन और खरसिया निवासी अमित मित्तल के नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट मिले, जिसके आधार पर साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने तकनीकी निगरानी शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी रायगढ़, रायपुर, सक्ती और खरसिया से जुड़े नेटवर्क के साथ हैदराबाद, मुंबई होते हुए गोवा में सक्रिय थे।

एसएसपी के निर्देशन पर सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना रायगढ़ की टीम गोवा पहुंची, जहां कैंडोलिम बीच क्षेत्र में किराए के विला में छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस दबिश के दौरान अमित मित्तल के साथ मोहित सोमानी, प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू और सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू सट्टा संचालित करते मिले । पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी फरार होने की तैयारी में थे और अपने कॉलिंग फोन, लैपटॉप, हिसाब-किताब की डायरी तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट करने की कोशिश कर चुके थे। मौके से 10 मोबाइल फोन जब्त कर सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए रायगढ़ लाया गया।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त

Raigarh News : सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

🚨 *कैसे संचालित होता था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क*
खाईवालों ने बताया कि ये तीन तरीको से IPL क्रिकेट मैच में सट्टा चलाते थे ।
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के तीन तरीके-
(I) सबसे पहले “अभिनंदन बुक/ लाइन” के माध्यम से रायपुर से क्रिकेट सेशन का भाव लिया जाता था । भाव लेने के बाद APK बेस्ड zoom App में जुड़कर खाईवाल नीचे प्लेयर तक भाव डिस्टिब्युट किया जाता था ।

(II) क्योंकि सटोरिए पिछले कई सालों से क्रिकेट सट्टा से जुड़े हैं, ये जुए में समय का एडवांटेज लेने APK फाइल से प्रगति टीवी ऐप/स्टार लाइव जैसे ऐप जिसे पहले से अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया गया है जिसमें लगभग 7 सेकंड पहले के मैच प्रसारित होता था और जिसका एडवांटेज लेकर ये कॉलिंग वर्चुअल ऐप में पहले से जुड़े खाईवालों से बात करते और नीचे भाव बताते थे ।

(III) महादेव सट्टा की तर्ज पर क्रिकेट बैटिंग ऐप- All Panel Exchange, Taj 777 , Diamond Exchange को उपलब्ध कराकर जुआ खेलाते थे ।

तकनीकी जांच और मोबाइल डाटा की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी मध्य भारत के चर्चित सट्टा नेटवर्क संचालक “मन्नू नथानी” गिरोह से जुड़े हुए थे और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, मटका सट्टा तथा डिजिटल बेटिंग आईडी के जरिए संगठित अपराध को अंजाम दे रहे थे। जांच में पता चला कि आरोपी ऊपर से बेटिंग आईडी लेकर अपने नीचे सक्रिय एजेंटों और प्लेयर्स को उपलब्ध कराते थे तथा हर लेनदेन पर कमीशन प्राप्त करते थे। प्रारंभिक जांच में एक आईपीएल सीजन में करोड़ों रुपये से अधिक के लेनदेन का हिसाब-किताब मिलने के संकेत मिले हैं।

🚨 *पुराने अपराधी निकले सभी आरोपी, रायगढ़ से रायपुर तक दर्ज हैं कई मामले*
आरोपी अमित मित्तल पर थाना खरसिया कोतवाली रायगढ़, थाना चक्रधरनगर, घरघोड़ा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का अपराध दर्ज है । आरोपी अमित मित्तल के खरसिया, रायगढ़ और सक्ती के सट्टा खाईवालों से लिंक का पता चला है जिस पर जांच की जा रही है ।

आरोपी मोहित सोमानी इस गैंग का लीडर है, मोहित पर भी रायपुर के कई थानों में सट्टा का अपराध दर्ज है । आरोपी मोहित सोमानी, खाईवाल करण चौधरी से लिंक मिले हैं । मोहित सोमानी और उसका साथी प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, प्रकाश वाधवानी राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू, सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू सभी मन्नू नथानी गैंग से जुड़कर एजेंट के तौर पर अपना कार्य शुरू किए थे और अब यह एक बड़े सट्टा केवल के रूप में उभरे हैं । अब ये सीधे अपने अप लिंक से क्रिकेट आईडी लेकर नीचे अपने स्तर पर प्लेयर (सट्टा खेलने वाले) को उपलब्ध कराते थे जिनका 10% तक इन्हें कमीशन में रकम मिलता था।

🚨 *हवाला नेटवर्क का खुलासा, सीरियल नंबर वाले नोटों से पहुंचती थी रकम*
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गैंग हवाला के माध्यम से रुपयों का लेनदेन करता था। आरोपियों के मोबाइल फोन में नोटों के सीरियल नंबर साझा कर भरोसे के आधार पर बड़ी रकम ट्रांसफर करने के सबूत मिले हैं। इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों से *एक करोड़ रुपये से अधिक नकदी की जब्ती भी की जा चुकी* है। गिरफ्तार सभी छह आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड मिला है और इनके रायगढ़, खरसिया, रायपुर तथा अन्य शहरों के सट्टा नेटवर्क से लिंक की जांच जारी है। पुलिस सभी आरोपियों को थाना कोतवाली के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज रही है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

🚨 *दुबई से आईडी, महानगरों से लाइन… ऐसे चलता था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल*
अब तक की जांच में पाया गया कि दुबाई से महादेव सट्टा ऐप की तरह क्रिकेट बेटिंग आईडी महानगरों में बैठे खाईवालों के जरिए इन्हें मिलती थी जिसके बाद मध्य भारत के नागपुर, रायपुर जैसे शहरों में इन्हें उपलब्ध होता था । ये कमीशन पर छोटे खाईवालों और प्लेयर को क्रिकेट आईडी उपलब्ध कराते थे ।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*-
“रायगढ़ पुलिस संगठित अपराध, ऑनलाइन सट्टा और हवाला नेटवर्क के खिलाफ लगातार आक्रामक कार्रवाई कर रही है। जो भी व्यक्ति इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। तकनीक आधारित अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”

 

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी श्री मयंक मिश्रा तथा साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर कार्रवाई में प्रभारी साइबर पुलिस थाना निरीक्षक विजय चेलक, सहायक उप निरीक्षक नन्द कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह राणा, बृजलाल गुर्जर, करुणेश राय, रूप राम पटेल, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, धनंजय कश्यप, पुष्पेंद्र जाटवर, जगमोहन ओगर, विकास प्रधान, रविन्द्र कुमार गुप्ता, नवीन शुक्ला, मनोज पटनायक, गोविंद पटेल, रोशन एक्का, महिला आरक्षक मेनका चौहान, नव आरक्षक उमेश सिदार की अहम भूमिका रही है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

1. अमित मित्तल पिता अनूप मित्तल उम्र 30 साल स्टेशन रोड़ खरसिया
2. मोहित सोमानी पिता मुरलीधर सोमानी उम्र 38 साल निवासी समता कॉलोनी आजादचौंक रायुपर
3. प्रकाश वाधवानी पिता जगदीश वाधवानी उम्र 28 साल निवासी चौबे कॉलोनी आजाद चौंक रायपुर
4. आकाश मोटवानी पिता दीपक मोटवानी उम्र 31 साल निवासी कचहरी चौंक थाना मौदहापारा जिला रायपुर
5. राहुल खंडेलवाल पिता स्व0 विनोद खंडेलवाल 36 साल निवासी मेग्नेटो सिग्नेचर होम, तेलीबांधा रायपुर
6. सुलभ खंडेलवाल पिता सुनील खंडेलवाल उम्र 33 साल निवासी राम सागर पारा आजाद चौंक रायपुर

*जप्त*- 10 नग मोबाइल

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल : “साइबर जागृति अभियान” में लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
Next Post
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मंदिर, रेलवे स्टेशन को निशाना बना सकते हैं खालिस्तानी आतंकी, खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट

मंदिर, रेलवे स्टेशन को निशाना बना सकते हैं खालिस्तानी आतंकी, खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट

June 27, 2026
Chhattisgarh current news: IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क

Chhattisgarh current news: IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क

April 10, 2026
1 फरवरी को पेश होगा आम बजट। जानिए शेयर बाजार निवेशकों को सरकार से क्या उम्मीद है

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट। जानिए शेयर बाजार निवेशकों को सरकार से क्या उम्मीद है

January 18, 2026
Raigarh News : निगरानी बदमाश महेश पैंकरा फिर चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

Raigarh News : निगरानी बदमाश महेश पैंकरा फिर चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

July 25, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Road Accident: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर से 9 लोगों की मौत
  • Chhattisgah news: CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, ‘हनुमान अंश’ फिल्म हुई टैक्स फ्री!
  • CG Rape Case: दुर्ग में छह साल की मासूम भतीजी के साथ बलात्कार और हत्या के जुर्म में चाचा को सजा-ए-मौत, कोर्ट ने सुनाया फैसला

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In