• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, July 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

घर में आग लगने से 3 मासूम बच्चे जिंदा जले, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; बाहर से बंद था दरवाजा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 23, 2026
in देश
घर में आग लगने से 3 मासूम बच्चे जिंदा जले, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; बाहर से बंद था दरवाजा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीहवा में शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर में अचानक लगी भीषण आग की चपेट में आने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शार्ट सर्किट से लगी आग, तड़प-तड़पकर बच्चों ने तोड़ा दम

READ ALSO

Mobile Recharge: मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका, तीन-चार महीने में 15% तक महंगा होगा रिचार्ज

Terrirost Elimniated: जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी ढेर, पहलगाम हमले से जुड़ा थे तार..

जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में पहले स्पार्किंग हुई, जिससे पास रखे बांस में आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय घर बाहर से बंद था और अंदर तीन छोटे बच्चे मौजूद थे, जो बाहर नहीं निकल सके। तड़प-तड़पकर बच्चों की जान चली गई।

इस दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और 3 वर्षीय एक अन्य मासूम की मौत हो गई। तीनों बच्चों के पिता रामरतन साकेत ने बताया कि वह मजदूरी के लिए सीधी शहर गए हुए थे, जबकि बच्चों की मां राशन लेने दुकान गई थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर घर में आग लगने की सूचना दी। जब तक वह पहुंचे, तब तक पूरा घर जल चुका था।

घटना पर पहुंचे जिले के बड़े अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस सहित प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट से आग लगने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। गांव में इस हादसे के बाद शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

 मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 मई को सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से हुए एक हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु हो जाने की घटना का त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि घटना अत्यंत ही दुखद एवं हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर ईश्वर से दिवगतों को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि दुख की इस घड़ी में सरकार परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री ने परिजन के लिए राहत राशि भी घोषित की है। उन्होंने कहा है कि मृत बच्चों के परिजन को राज्य सरकार की ओर से 6-6 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी, सीधी की ओर से परिजन को 20-20 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता राशि दे दी गई है।

Related Posts

Mobile Recharge: मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका, तीन-चार महीने में 15% तक महंगा होगा रिचार्ज
देश

Mobile Recharge: मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका, तीन-चार महीने में 15% तक महंगा होगा रिचार्ज

July 8, 2026
Terrirost Elimniated: जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी ढेर, पहलगाम हमले से जुड़ा थे तार..
देश

Terrirost Elimniated: जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी ढेर, पहलगाम हमले से जुड़ा थे तार..

July 8, 2026
PAK Aircraft Missing: बोइंग 737 विमान अचानक रडार से हुआ गायब, अरब सागर में क्रैश होने की आशंका?
देश

PAK Aircraft Missing: बोइंग 737 विमान अचानक रडार से हुआ गायब, अरब सागर में क्रैश होने की आशंका?

July 8, 2026
Chaturmas 2026: चातुर्मास इस तारीख से हो रहा शुरू, जानिए इस बीच क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?
देश

Chaturmas 2026: चातुर्मास इस तारीख से हो रहा शुरू, जानिए इस बीच क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?

July 8, 2026
Driving Licence Rules Changed: 1 अगस्त से बदल जाएंगे Driving Licence बनवाने का नियम, अब इस दस्तावेज के बिना नहीं बनेगा DL, जानें नया नियम
देश

Driving Licence Rules Changed: 1 अगस्त से बदल जाएंगे Driving Licence बनवाने का नियम, अब इस दस्तावेज के बिना नहीं बनेगा DL, जानें नया नियम

July 7, 2026
NPS: NPS वालों के लिए खुशखबरी, अब दो नए फंड चुनने का मिलेगा मौका
देश

NPS: NPS वालों के लिए खुशखबरी, अब दो नए फंड चुनने का मिलेगा मौका

July 7, 2026
Next Post
CBSE 12th Update: CBSE का 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, रीवैल्युएशन के आवेदन की तारीख बढ़ी

CBSE 12th Update: CBSE का 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, रीवैल्युएशन के आवेदन की तारीख बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Crude oil price: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 3% से ज्यादा उछले दाम
  • *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार*
  • Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त
  • Mobile Recharge: मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका, तीन-चार महीने में 15% तक महंगा होगा रिचार्ज

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In