• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, March 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

सभी सरकारी अस्पतालों में सिकलसेल की निःशुल्क जांच, दवाईयों एवं परामर्श की सुविधा

लाइसेंसीकृत ब्लड-बैकों से निःशुल्क रक्त भी उपलब्ध कराया जाता है 19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस, प्रदेश की एक प्रतिशत आबादी इससे पीड़ित गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सिकलसेल जांच जरूर कराएं

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 18, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ की करीब एक प्रतिशत आबादी रक्त से संबंधित अनुवांशिक रोग सिकलसेल से पीड़ित है। प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में इसकी निःशुल्क जांच, दवाईयों एवं परामर्श की सुविधा है। सिकलसेल के मरीजों को जरुरत पड़ने पर लाइसेंसीकृत ब्लड-बैकों से निःशुल्क रक्त भी उपलब्ध कराया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने 19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस के मौके पर सभी गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सिकलसेल जांच कराने की अपील की है। समय पर इसकी पहचान हो जाने से गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जान बचाई जा सकती है।

रायपुर में राज्य सिकलसेल संस्थान भी संचालित है जहां इसके मरीजों के टर्शरी केयर (Tertiary Care) की व्यवस्था है। संस्थान में इस बीमारी के बारे में अनुसंधान भी किया जा रहा है। प्रदेश भर के चिकित्सा अधिकारियों और लैब तकनीशियनों को यहां सिकलसेल के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

READ ALSO

Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

सिकलसेल एक अनुवांशिक रोग है। यह रक्त चढ़ाने या कुपोषण के कारण नहीं होता है। यह रोग दो प्रकार का होता है – सिकलसेल रोग एसएस (SS) और सिकलसेल वाहक एएस (AS)।

सिकलसेल रोग एसएस में मरीज को गंभीर दर्द और तकलीफ हो सकती है और बार-बार खून चढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। डॉक्टर की सलाह अनुसार दवा लेने से मरीज लंबा जीवन जी सकता है और गंभीर तकलीफ से बच सकता है।

सिकलसेल वाहक एएस वाहक होता है। यह कोई रोग नहीं है। इसमें व्यक्ति को कोई शारीरिक कष्ट नहीं होता है और न ही उसे किसी इलाज की आवश्यकता होती है। किन्तु माता-पिता दोनों वाहक हो तो उनके बच्चे में सिकलसेल रोग की संभावना हो सकती है। अगली पीढ़ी में इसके प्रसार को रोकने के लिए विवाह पूर्व जांच करा लेना चाहिए। सिकलसेल वाहक अथवा रोग वाले व्यक्तियों को आपस में विवाह नहीं करना चाहिए।

क्यों जरूरी है गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सिकलसेल जांच?

गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सिकलसेल जांच से समय पर इसकी पहचान हो जाती है। इससे सिकलसेल गुण वाले व्यक्ति विवाह के समय जरूरी सावधानी बरत सकते हैं। साथ ही जिन व्यक्तियों में सिकलसेल रोग का पता चलता है उनका सही इलाज समय पर शुरू हो जाता है, जिससे वे तकलीफ से बच जाते हैं। बचपन में ही सिकलसेल की पहचान हो जाने से जरूरी सलाह व इलाज तत्काल शुरू किया जा सकता है। गर्भवती और उनके पति की जांच करना विशेष रूप से जरूरी है। इससे उनके साथ-साथ उनकी आने वाली संतान को भी सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

सिकलसेल की पहली जांच सॉल्यूबिलिटी विधि से की जाती है। यह जांच आसानी से ए.एन.एम. व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र या शालाओं में की जा सकती है। इसके लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। इसकी पुष्टि इलेक्ट्रोफोरेसिस जांच या एचपीएलसी (HPLC) जांच या प्वाइंट ऑफ केयर टेस्ट (POC) के माध्यम से की जाती है।

Related Posts

Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट
देश

Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट

March 15, 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
देश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

March 14, 2026
4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा
देश

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

March 14, 2026
Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे
देश

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

March 14, 2026
कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल
देश

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

March 14, 2026
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
Next Post

खाद्य मंत्री ने वर्षाकाल के लिए पहुंचविहीन गांवों में राशन सामग्री भंडारण करने के दिए निर्देश

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

UP Accident: भीषण सड़क हादसा; बस पर ट्रक की भयंकर टक्कर से 3 लोगों की मौत… यात्री शीशा तोड़कर कूदे, 24 झुलसे…

UP Accident: भीषण सड़क हादसा; बस पर ट्रक की भयंकर टक्कर से 3 लोगों की मौत… यात्री शीशा तोड़कर कूदे, 24 झुलसे…

December 2, 2025
SIR Form Submission Status: SIR फॉर्म जमा हुआ है या नहीं, जानिए घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें चेक

SIR Form Submission Status: SIR फॉर्म जमा हुआ है या नहीं, जानिए घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें चेक

November 29, 2025

रिश्तेवाले जीजा ने साली से किया रेप 9 महीने तक बनाया शारीरिक संबंध, ससुर से बोला-जो करना है कर लो,

April 15, 2022
Chhattisgarh Top news: अंधविश्वास ने ली जान; छत्तीसगढ़ में जादू टोने के शक में हत्या, आरोपी फरार

Chhattisgarh Top news: अंधविश्वास ने ली जान; छत्तीसगढ़ में जादू टोने के शक में हत्या, आरोपी फरार

November 2, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट
  • हम Ice-Fire नहीं, बल्कि फायर और फायर हैं’- अभिषेक शर्मा के साथ अपनी पार्टनरशिप को लेकर बोले संजू सैमसन
  • Rashifal For Today: आज इन राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और नौकरी में वेतन वृद्धि के योग, पढ़े दैनिक राशिफल!
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In