• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News:*“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार*

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 26, 2026
in रायगढ़
Raigarh News:*“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार*
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*26 मई 2026, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए *“ऑपरेशन क्लीन हंट”* चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

READ ALSO

Raigarh News : नई औद्योगिक नीति सिर्फ कागजों पर,औद्योगिक नगरी रायगढ़ में जमीन पर युवाओं के साथ धोखा -राकेश पाण्डेय

Raigarh News : जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

🔹 *मैरिज गार्डन के पास युवक से मारपीट मामले में फरार आरोपी तरणजीत भाठिया और बबलू महंत गिरफ्तार*

 

थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत पिछले वर्ष 24-25 मई की रात विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना हुई थी। घटना के संबंध में पीड़ित युवक द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

रिपोर्ट में युवक ने बताया कि दिनांक 24 मई को वह अपनी दीदी के घर ग्राम लामीदरहा गया था। रात्रि लगभग 1:30 बजे लौटते समय विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास कुछ लड़कों ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों में तरणजीत सिंह, बबलू दास महंत, मनीष बिहारी, अंकुल ठाकुर एवं अन्य साथी शामिल थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं हथियारों से मारपीट की।

पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपियों ने उसे विशेष वर्ग का सदस्य जानते हुए अपमानित कर मारपीट की।

प्रकरण में थाना चक्रधरनगर में *अपराध क्रमांक 219/2025 धारा 126(2), 396, 351(3), 118(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। साथ ही *अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v)(क) जोड़ी गई*।

घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे। प्रकरण की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा द्वारा की जा रही है। मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 20 फरवरी की रात मारपीट में शामिल *आरोपी अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर* को तथा 9 मार्च को *आरोपी मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू निवासी लेबर कॉलोनी थाना जूटमिल* को भी चक्रधरनगर पुलिस द्वारा कल शाम शहर में घूमते हुए देखे जाने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

 

सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में प्रकरण के मुख्य आरोपी *तरणजीत सिंह और बबलू दास महंत* की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी कि कल फरार आरोपी तरणजीत सिंह और बबलू महंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपियों को एट्रोसिटी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर पेश जेल दाखिल किया गया है ।

 

🔹 *मरीन ड्रायव नगर निगम कॉम्प्लेक्स आशीष सोलर सॉल्यूशन कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट मामले के 4 आरोपी गिरफ्तार*

 

मरीन ड्राईव पर स्थित नगर निगम काम्प्लेक्स पर आशीष सोलर सोल्सुसन में मारपीट मामले के 4 फरार आरोपियों – आयुष राजपूत, आयुष सिंह, प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी, रोहित सोनी को चक्रधरनगर पुलिस ने धर दबोचा । जानकारी के अनुसार दिनांक 21.01.2026 को प्रार्थी रवि गुप्ता उर्फ रवीन्द्रनाथ प्रसाद पिता स्व. रामायण प्रसाद उम्र 36 वर्ष साकिन रेल्वे बंगला पारा थाना सीटी कोतवाली जिला रायगढ छ०ग० के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था कि प्रार्थी दिनांक 21.01.2026 के रात 10:30 बजे के आसपास अपने आशीष सोलर सोल्सुसन के कार्यालय में उपस्थित था, तभी भुख लगा तो आवेदक मैंगी ऑर्डर करने कार्यालय के नीचे स्थित अनूप कैफे में गया था. वहीं दुकान के पास कुछ लोग शराब पीकर लड़ाई झगडा कर रहे थे जिसे मना करने पर एक व्यक्ति आवेदक रवि गुप्ता का कालर पकड़कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये बोला था, कि तुम मुझे नहीं जानता मैं अंशु राजपूत का भाई हूं, रूक तुझे बताता हूं, कहकर चला गया की थोडी देर बाद अंशु राजपूत व उसका भाई एवं साथीगण लोग आफिस में आकर गाली गलौच करते हुये तोडफोड किये तथा जान से मारने की धमकी दिये । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 331(6), 296, 351(2),115(2), 324(4), 3 (5), BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आहत का मेडिकल कराया गया । घटना के बाद से आरोपी फरार थे ।

 

ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी आयुष राजपूत, आयुष सिंह, प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी एवं रोहित सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। सभी आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।

आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदालाल साहू एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

 

*“फरार वारंटियों एवं गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत ढूंढ निकालने कार्रवाई कर रही है । कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की सतत निगाह है”*

 

*नाम गिरफ्तार आरोपी* :-

(1) तरणजीत सिंह भाठिया पिता रविन्द्र सिंह भाठिया उम्र 25 वर्ष निवासी दरोगापारा बुढीमाई मंदिर के पास रायगढ़

(2) बबलू दास महंत पिता स्व० शंभू दास महंत उम्र 32 वर्ष निवासी रेलवे बंगलापारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़

(3) आयुष राजपूत पिता मनोज राजपूत उम्र 21 वर्ष निवासी कबीर चौक झोपड़ी पारा वार्ड नंबर 35 थाना जूटमिल रायगढ़

(4) आयुष सिंह पिता श्रीनिवास सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी आमापाली थाना जूटमिल रायगढ़

(5) प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी पिता मुकेश अम्बूवानी उम्र 20 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली चकधरनगर रायगढ़

(6) रोहित सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी कबीर चौक बाजीनपाली थाना जुटमिल रायगढ़

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : नई औद्योगिक नीति सिर्फ कागजों पर,औद्योगिक नगरी रायगढ़ में जमीन पर युवाओं के साथ धोखा -राकेश पाण्डेय

October 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

October 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

अपर कलेक्टर व एसडीएम ने रोको और टोको अभियान टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

January 24, 2022

आईपीएस प्रभात कुमार पुलिस कंट्रोल रूम में लिये बैंक अधिकारियों की बैठक

May 10, 2022
PM Modi on Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में PM Modi का बड़ा बयान, कहा- ‘किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा..

Union Cabinet On Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट को केंद्र ने माना आतंकी घटना, आतंकियों और उनके आकाओं को जल्द पहचानने का निर्देश

November 12, 2025

थाना प्रभारी ने युवती को बनाया हवस का शिकार,थाना इंचार्ज सहित 6 लोगों पर गैंगरेप का आरोप

May 4, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : नई औद्योगिक नीति सिर्फ कागजों पर,औद्योगिक नगरी रायगढ़ में जमीन पर युवाओं के साथ धोखा -राकेश पाण्डेय
  • Raigarh News : जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Shardiya Navratri 2026: नवरात्र की अष्टमी का व्रत कब? नोट करें सप्तमी से दशहरा तक की सही तारीख व शुभ मुहूर्त
  • Railway Insurance; रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस, जानिए कब से होगा लागू

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In