• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, July 19, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

जांजगीर में जानलेवा हुआ नौतपा, हीट स्ट्रोक से ट्रक चालक की मौत, 44 डिग्री पहुंचा पारा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 27, 2026
in छत्तीसगढ़
जांजगीर में जानलेवा हुआ नौतपा, हीट स्ट्रोक से ट्रक चालक की मौत, 44 डिग्री पहुंचा पारा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

चांपा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। नौतपा के दौरान मंगलवार को जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच हीट स्ट्रोक से एक ट्रक चालक की मौत की खबर सामने आई है। लगातार बढ़ती गर्मी और लू जैसे हालात ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक तापमान 44 से 45 डिग्री तक बने रहने की संभावना जताई है।

जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी 47 वर्षीय ट्रक चालक नरेश रोहिदास बलौदा बाजार से सामान लेकर जमशेदपुर जा रहा था। इसी दौरान केरा के पास अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और लू के कारण उसे चक्कर आने लगे थे। हालत गंभीर होने पर उसे पहले केरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में गर्मी के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

 

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.35 लाख का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से UP लेकर जा रहे थे तस्कर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

दोपहर में 44 डिग्री रहा तापमान

मंगलवार को दोपहर में 44 डिग्री और शाम पांच बजे तक तापमान 41 डिग्री के ऊपर बना रहा जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहा। रात में भी गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को कूलर और पंखों में भी राहत नहीं मिल सकी। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और उमस के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर दिखे।

 

शुरुआती दिनों से ही नवतपा दिखा रहा तीखे तेवर

मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के शुरुआती दिनों से ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों तक लू चलने और तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

Related Posts

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.35 लाख का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से UP लेकर जा रहे थे तस्कर
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.35 लाख का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से UP लेकर जा रहे थे तस्कर

July 18, 2026
मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 08 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

July 18, 2026
राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
छत्तीसगढ़

*सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

July 18, 2026
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में भारी बारिश के आसार, 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में भारी बारिश के आसार, 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

July 18, 2026
Latest Cg News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला: अब व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और भूमि दस्तावेज
छत्तीसगढ़

आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई*

July 18, 2026
जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय*

July 18, 2026
Next Post
आम के शौकीनों के लिए जन्नत बनेगा रायपुर, 29 मई से ‘मैंगो फेस्टिवल’, दुनिया का सबसे महंगा आम ‘मियाजाकी’ होगा मुख्य आकर्षण

आम के शौकीनों के लिए जन्नत बनेगा रायपुर, 29 मई से 'मैंगो फेस्टिवल', दुनिया का सबसे महंगा आम 'मियाजाकी' होगा मुख्य आकर्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
  • Subsidy Bill: LPG सब्सिडी बिल एक लाख करोड़ के पार, क्या फिर महंगे होंगे LPG सिलेंडर?
  • Upcoming Dividend: निवेशकों के लिए बड़ी खबर! Abbott India ने घोषित किया ₹525 का फाइनल डिविडेंड
  • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान: विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In