• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, May 31, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक; भूस्खलन और भारी बारिश से सड़क बंद, बद्रीनाथ मार्ग भी प्रभावित

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 31, 2026
in देश
Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक; भूस्खलन और भारी बारिश से सड़क बंद, बद्रीनाथ मार्ग भी प्रभावित
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। इस बीच यहां केदारनाथ यात्रा को रोकना पड़ा है। बारिश और जगह-जगह हुए भूस्खलन की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच स्थानीय प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है। बता दें कि बारिश की वजह से लोग जगह-जगह रुके हुए हैं, जिस वजह से कई जगहों पर जाम की स्थिति भी देखी जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

READ ALSO

Rule change from June 1: Credit Card से लेकर UPI तक कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर, देखें पूरी लिस्ट

Upcoming IPO This Week: पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहा ये दो नया IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

रोकी गई केदारनाथ यात्रा

रुद्रप्रयाग के स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया है। स्थानीय पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए एक्स पर लिखा है “केदारनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रोकी गई। जनपद रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु केदारनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर रोका गया है।” प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन भी जारी किए हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए श्रद्धालु 8958757335 और 8218326386 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा डायल 112 के जरिये भी मदद ली जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

बद्रीनाथ मार्ग पर जाम

वहीं दूसरी तरफ जोशीमठ के पास बद्रीनाथ नेशनल हाइवे (NH-7) पर भीषण जाम लगा हुआ है। यहां वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने जाम खत्म करने के लिए कर्मियों को तैनात किया है। वहीं भारी जाम को हटाने के लिए 30 मिनट के अंतराल पर एकतरफा यातायात को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन टोकन-आधारित गेट प्रणाली को सक्रिय किया गया है।

सड़क पर लगा लंबा जाम

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा, “लगभग 30,000 से 35,000 तीर्थयात्री प्रतिदिन श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं। वहीं 5,000 से 10,000 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों की इस भारी भीड़ के कारण हमारे मौजूदा राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर दबाव काफी बढ़ गया है। विशेष रूप से, जोशीमठ-मारवाड़ी-विष्णुप्रयाग मार्ग पर लगभग 10 किलोमीटर का सड़क खंड बेहद खराब स्थिति में है। कुछ वर्ष पूर्व जोशीमठ क्षेत्र में हुए प्राकृतिक भू-धंसाव ने वहां के सड़क ढांचे को बुरी तरह प्रभावित किया है।”

रुक-रुक कर खोला जा रहा ट्रैफिक

एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने कहा, “इन बुनियादी ढांचागत चुनौतियों के बने रहने के कारण, हमने संकरे भूभाग को ध्यान में रखते हुए एक सुनियोजित एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया। हमने जोशीमठ में नरसिंह मंदिर के पास एक व्यवस्थित द्वार प्रणाली स्थापित की है। चूंकि यह द्वार प्रणाली वहीं स्थित है, इसलिए श्रद्धालु अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हुए आसानी से रुक सकते हैं और पवित्र मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। वर्तमान यातायात योजना जमीनी स्तर पर बहुत प्रभावी ढंग से काम कर रही है।”

Related Posts

Rule change from June 1: Credit Card से लेकर UPI तक कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर, देखें पूरी लिस्ट
देश

Rule change from June 1: Credit Card से लेकर UPI तक कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर, देखें पूरी लिस्ट

May 31, 2026
Upcoming IPO This Week: पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहा ये दो नया IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड
देश

Upcoming IPO This Week: पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहा ये दो नया IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 31, 2026
Vitamin D3, कैल्शियम और Methylcobalamin समेत 30 दवाइयों की MRP हुई फिक्स, देखें पूरी लिस्ट
देश

Vitamin D3, कैल्शियम और Methylcobalamin समेत 30 दवाइयों की MRP हुई फिक्स, देखें पूरी लिस्ट

May 31, 2026
Petrol-Diesel Export Duty Cut: पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत; कल से नई दरें लागू
देश

Petrol-Diesel Export Duty Cut: पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत; कल से नई दरें लागू

May 31, 2026
पश्चिम बंगाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की पिटाई का VIDEO सामने आया, जानें ममता बनर्जी ने पहला रिएक्शन क्या दिया
देश

पश्चिम बंगाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की पिटाई का VIDEO सामने आया, जानें ममता बनर्जी ने पहला रिएक्शन क्या दिया

May 30, 2026
Extreme Weather Alert: 90KM की रफ्तार से तूफान और ओले… जब मोबाइल पर बजने लगा सरकार का मौसम अलर्ट, जानिए क्या है नया SOS सिस्टम
देश

Extreme Weather Alert: 90KM की रफ्तार से तूफान और ओले… जब मोबाइल पर बजने लगा सरकार का मौसम अलर्ट, जानिए क्या है नया SOS सिस्टम

May 30, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

April 9, 2026
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

March 31, 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव की ली गई बैठक

January 19, 2022

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल-स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

May 1, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • ’मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’
  • चुनाव आयोग का ऐलान- इन 4 राज्यों में तीसरे फेज का SIR शुरू, ऐसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम
  • Pulse price hike: बजट बिगाड़ रही महंगाई; अरहर से लेकर उड़द दाल तक के दाम में बड़ा उछाल
  • Sex Racket news: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं के साथ चार लोग पकड़ाए

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In